Aaj ka rashifal 22 january 2025: इन राशियों पर रहेगी आज मां लक्ष्मी की कृपा, खूब बरसेगा धन, मिलेगी बड़ी उपलब्धि, देखें राशिफल

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 22 january 2025)। कुंभ स्नान का फल यह है कि हमारे जीवन में भक्ति, ज्ञान और कर्म इस रूप में हो, जो भगवान के प्रति जो प्रेम समुद्र है, उसमें मिल जाएं। स्नान करने का तात्पर्य हैं अंग-प्रत्यंग डूब जाए जल में। कुछ बाकी न रहे। तभी तो आत्मा और शरीर का संगम होगा।

पंचांग एवं राशिफल : 22-01-2025

शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) पौष माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) माघ माह,
तिथि- अष्टमी 15:17:36, पश्चात-नवमी,
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 09 माघ गते,
नक्षत्र- स्वाति 26:33:15,
योग- शूल 28:36:27,
करण- कौलव 15:17:36, पश्चात-तैतुल,
सूर्य- मकर राशिगत,
चंद्र- तुला राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:14:51,
सूर्यास्त- 17:50:52,
दिन काल- 10:36:00,
रात्रि काल- 13:23:39,
चंद्रास्त- 11:49:44,
चंद्रोदय- 25:36:17,
राहू काल- 12:33-13:52 अशुभ,
यम घंटा- 08:34-09:54 अशुभ,
अभिजित- 12:12-12:54 अशुभ,
प्रदोष- 17:51-20:34 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज अष्टमी तिथि के दिन नारियल का फल खाने से कलंक लगता है। नवमी तिथि के दिन लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

लाभ- 07:15-08:34,
अमृत- 08:34-09:54,
शुभ- 11:13-12:33,
चर- 15:12-16:31,
लाभ- 16:31-17:51,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

शुभ- 19:31-21:12,
अमृत- 21:12-22:52,
चर- 22:52-24:33,
लाभ- 27:54-29:34,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

बुध- 07:15 – 08:08,
चन्द्र- 08:08 – 09:01,
शनि- 09:01 – 09:54,
बृहस्पति- 09:54 – 10:47,
मंगल- 10:47 – 11:40,
सूर्य- 11:40 – 12:33,
शुक्र- 12:33 – 13:26,
बुध- 13:26 – 14:19,
चन्द्र- 14:19 – 15:12,
शनि- 15:12 – 16:05,
बृहस्पति- 16:05 – 16:58,
मंगल- 16:58 – 17:51,

रात्रि का होरा चक्र

सूर्य- 17:51 – 18:58,
शुक्र- 18:58 – 20:05,
बुध- 20:05 – 21:12,
चन्द्र- 21:12 – 22:19,
शनि- 22:19 – 23:26,
बृहस्पति- 23:26 – 24:33,
मंगल- 24:33 – 25:40,
सूर्य- 25:40 – 26:47,
शुक्र- 26:47 – 27:54,
बुध- 27:54 – 29:01,
चन्द्र- 29:01 – 30:08,
शनि- 30:08 – 31:15,

आज 22 जनवरी 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल

1 मेष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलेगी। निजी जीवन में समस्याएं बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ आप मेल जोल से आगे बढ़ेंगे। माताजी से किए हुए वादे को आप पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। ससुराल पक्ष के लोगों से आप मेल मिलाप कराने जा सकते हैं। यदि आपके ऊपर कुछ कर्जा था, तो उसे भी आप आसानी से उतार सकेंगे। आपकी इन्कम के सोर्सो में वृद्धि होगी। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – गुलाबी है।

2 वृष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए इन्कम को बढ़ाने वाला रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आपको पेट दर्द, गैस, आदि जैसी समस्या हो सकती है। आपका ध्यान अन्य कामों पर हो सकता है परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – हरा है।

3 मिथुन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए जिम्मेदारी भरा रहने वाला है। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखने की आवश्यकता है। कुछ नए लोगों से आपकी मुलाकात होगी। आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आप अपनी शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, जिससे बाद में आपको समस्या हो सकती है। किसी दूर रह रहे परिजन से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – भूरा है।

4 कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। यदि आपने पार्टनरशिप में किसी काम को करने का सोचा है, तो उसके लिए आप पूरी जांच पड़ताल करें। माताजी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती हैं। जिसमें आपको ढील बिल्कुल नहीं देनी है। आपका किसी घर, मकान आदि को खरीदने का सपना पूरा होगा। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। ननिहाल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – पीला है।

5 सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आपको बेवजह की अफवाहों से दूर रहने की आवश्यकता है और आप किसी से बातचीत बहुत ही देखभाल कर करें। आपको कोई पुरस्कार मिल सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई पर थोड़ी ढील दे सकते हैं, जिससे उन्हें परीक्षाओं को देने में समस्या आएगी। आप अपने घर किसी इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। आपको बे वजह टेंशन लेने के कारण सिर दर्द अधिक रहेगा। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – लाल है।

6 कन्या राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। वैवाहिक जीवन मे खुशनुमा रहेगी। आप अपने पारिवारिक मामलों को घर से बाहर न जाने दें। आप किसी सामाजिक आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपका कोई काम यदि धन को लेकर रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। माता पिता की सेवा के लिए भी आप कुछ समय निकालेंगे। आप अपने किसी परिजन के साथ कोई व्यवसाय कर सकते हैं। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – नीला है।

7 तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई पुरस्कार मिलने से आपका मान सम्मान बढ़ेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की आपसी अंडरस्टैंडिंग अच्छी रहेगी, जिससे आप अपने भविष्य को भी बेहतर बना सकेंगे। आप अपने जरूरी मुद्दों को लेकर अपने भाई बहनों से बातचीत कर सकते हैं। किसी कानूनी मामले में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – हरा है।

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपका किसी काम को पूरा होने में समस्या आ रही थी, तो वह भी आसानी से पूरा हो सकता है। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपकी यदि किसी से कहा सुनी हुई थी, तो वह भी दूर हो सकती है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपको यदि कोई सेहत संबंधित समस्या महसूस हो, तो उसमें लापरवाही बिल्कुल ना करें। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – नारंगी है।

9 धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। किसी संपत्ति संबंधित वाद विवाद में आपको जीत मिलेगी। आपको अपने आवश्यक खर्चों की पूरी जांच पड़ताल करनी होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है। यदि आपका कोई काम धन को लेकर रुका हुआ था, तो उसके पूरे होने की संभावना है। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सफेद है।

10 मकर राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी से बेवजह वाद विवाद में ना पड़ें, नहीं तो समस्या हो सकती है। कामों को लेकर आप जल्दबाजी न दिखाएं बल्कि सावधानी बरतें। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसको मिलने की पूरी संभावना है। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आपके मन मे प्रेम व सहयोग बना रहेगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – पीला है।

11 कुंभ राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए उत्तम रुप से फलदायक रहने वाला है। यदि आपको धन संबंधित कोई सलाह मिले, तो आप उस पर अमल बिल्कुल ना करें। पार्टनरशिप में काम करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य से आपको कोई खरी खोटी सनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन परेशान रहेगा। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – सफेद है।

12 मीन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए इनकम के सोर्सेस को बढ़ाने वाला रहेगा। व्यापार में आपको प्रसन्नता मिलने से खुशी होगी। आपको गले से संबंधित कोई समस्या हो सकती है। आप परिवार में किसी सदस्य के प्रति अपने मन में कोई ईर्ष्या द्धेष की भावना ना रखें। आपके साथी को सम्मान बढ़ने से खुशियां मिलेंगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। आपकी अपनी पर्सनल बातें घर से बाहर न जाने दें। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – लाल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

Leave a Comment