Aaj ka rashifal 21 march: आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे मिथुन राशि के जातक, किसी नए प्रोजेक्ट पर कर सकते हैं काम

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 21 march)। आज का सुविचार… किसी की अच्छाई का इतना फायदा न उठायें कि वो बुरा बनने के लिये मजबूर हो जाये। याद रहे कि बुरा हमेशा वही बनता है जो पहले अच्छा बनकर टूट चुका होता है। अगर अपना अगर रूठ जाए तो तुरंत मना लेना। क्योंकि अहम् की लड़ाई में जुदाई हमेशा जीत जाती है।

श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 21 मार्च 2025

शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) फाल्गुन माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) चैत्र माह,
तिथि- सप्तमी 28:23:15,
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 08 चैत्र गते,
नक्षत्र- ज्येष्ठा 25:44:49,
योग- सिद्धि 18:40:20,
करण- विष्टिभद्र 15:38:22, पश्चात-बव,
सूर्य- मीन राशिगत,
चंद्र- वृश्चिक 25:44:49 राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:25:05,
सूर्यास्त- 18:31:40,
दिन काल- 12:06:35,
रात्री काल- 11:52:14,
चन्द्रास्त- 10:16:10,
चंद्रोदय- 25:04:09,
राहू काल- 10:58-12:28 अशुभ,
यम घंटा- 15:30-17:01 अशुभ,
अभिजित- 12:04-12:53 शुभ,
प्रदोष- 18:32-20:56 तक,
गंड मूल- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पश्चिम, पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज सप्तमी तिथि के दिन ताड़ का फल खाने से कलंक लगता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

चर- 06:25-07:56,
लाभ- 07:56-09:27,
अमृत- 09:27-10:58,
शुभ- 12:28-13:59,
चर- 17:01-18:32,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

लाभ- 21:30-22:59,
शुभ- 24:28-25:57,
अमृत- 25:57-27:26,
चर- 27:26-28:55,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

शुक्र- 06:25 – 07:26,
बुध- 07:26 – 08:26,
चन्द्र- 08:26 – 09:27,
शनि- 09:27 – 10:27,
बृहस्पति- 10:27 – 11:28,
मंगल- 11:28 – 12:28,
सूर्य- 12:28 – 13:29,
शुक्र- 13:29 – 14:29,
बुध- 14:29 – 15:30,
चन्द्र- 15:30 – 16:31,
शनि- 16:31 – 17:31,
बृहस्पति- 17:31 – 18:32,

रात्रि का होरा चक्र

मंगल- 18:32 – 19:31,
सूर्य- 19:31 – 20:30,
शुक्र- 20:30 – 21:30,
बुध- 21:30 – 22:29,
चन्द्र- 22:29 – 23:28,
शनि- 23:28 – 24:28,
बृहस्पति- 24:28 – 25:27,
मंगल- 25:27 – 26:27,
सूर्य- 26:27 – 27:26,
शुक्र- 27:26 – 28:25,
बुध- 28:25 – 29:25,
चन्द्र- 29:25 – 30:24,

आज 21 मार्च 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल

1 मेष राशि :- आज के दिन इस राशि के जो जातक रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं, उन्हें अच्छे अवसर मिलेंगे। आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं। भविष्य को लेकर आप कोई प्लानिंग करेंगे। आप अपने कामों में बदलाव न करें। घर परिवार में चल रही समस्याएं दूर होंगी। आपका कोई काम पूरा होने में कुछ समस्या आ सकती है जो माता-पिता के आशीर्वाद से आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी से कोई बात सोच समझकर कहनी होगी। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – हरा है।

2 वृष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। सामाजिक व राजनीतिक संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपको कोई नया काम मिलने की संभावना है। आप अपने विरोधियों पर आसानी से विजय प्राप्त कर सकेंगे। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। विद्यार्थी किसी नये कोर्स में दाखिला लेने के लिए अधिक मेहनत करेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिलने की संभावना है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – गुलाबी है।

3 मिथुन राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। मित्रों को आपको पूरा सहयोग मिलेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपने किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपका कोई छुपा हुआ राज परिवार के सदस्यों के सामने आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – लाल है।

4 कर्क राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आप कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के लिए कोई उपहार लेकर आएंगे। आप वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करें। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आप अपने पारिवारिक मामलों में कोई लापरवाही न करें। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – केसरी है।

5 सिंह राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए आत्म सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। करियर पर आपको अधिक ध्यान देना होगा। आपके घर में सुख शांति भरा माहौल रहेगा। यदि कोई लड़ाई झगड़ा चल रहा था, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको पिताजी से कोई बात सोच समझकर कहनी होंगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई में लापरवाही कर सकते हैं। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है।

6 कन्या राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को अपने कामों को सोच समझकर करना होगा। आपकी तरक्की की राह मे आ रही बाधा दूर होंगी। आपके मन में प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपकी भौतिक सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपको कार्यक्षेत्र में किसी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – बैगनी है।

7 तुला राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन चिताओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी नयी संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आपको कोई बात किसी से बहुत ही सोच विचार कर कहनी होगी। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह नहीं बोलना है। कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर कोई झूठा आरोप लग सकता है। आप लोगों का भला भी करेंगे, तो लोग इसे आपका स्वार्थ समझेंगे। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – पीला है।

8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए धन प्राप्ति के मार्ग बढ़ेंगे। आपकी लोकप्रियता बढ़ने से खुशी होगी। आपकी पद व प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थियों का बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा। आपको लेन-देन से संबंधित मामलों पर पूरा ध्यान देना होगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – सफेद है।

9 धनु राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। माता-पिता का सहयोग भी आपको भरपूर मिलेगा। आपकी कुछ नया करने की कोशिशें बढ़ेंगी। आपको अपने भाइयों से बंटवारे को लेकर किसी बात पर बाद विवाद में पड़ने से बचना होगा। आपको अपने किसी वादे को पूरा करने में देरी हो सकती है, जिस कारण जीवनसाथी नाराज रहेंगे। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हरा है।

10 मकर राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों की सुख सुविधाएं बढ़ेंगी। आपके चारों ओर का वातावरण अनुकूल रहेगा, जिससे आपका मन भी प्रसन्नचित रहेगा। आप यदि किसी काम को पूरा करने के लिए लंबे समय से सोच विचार कर रहे थे, तो वह पूरा हो सकता है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई मनपसंद सरप्राइज मिल सकता है। आपको अपनी किसी पुराने मित्र की याद सता सकती है। आप किसी की कही सुनी बातों में ना आयें। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – ग्रे है।

11 कुंभ राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन लाभदायक रहेगा, लेकिन आपकी इन्कम के सोर्स अच्छे होंगे। आपके घर के किसी सदस्य को नई नौकरी मिलने से घर में किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको संतान के करियर पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप उनकी संगति को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। आपकी कुछ खास लोगों से बातचीत बढ़ेगी, जो आपके बिजनेस में खूब काम आएगी। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सफेद है।

12 मीन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने की कोशिशें में लगे रहना होगा। आपका दांपत्य जीवन पहले से बेहतर रहेगा, जिससे दोनों के बीच प्रेम और गहरा होगा। आपको काम में कुछ शंकाएं नजर आएंगी। आपको किसी भी मामले को लेकर ज्यादा क्रोध नहीं करना है। आप धैर्य व साहस दिखाते हुए उन्हें निपटाने की कोशिश करें। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment