Aaj ka rashifal 21 january 2025: इस राशि की बढ़ेगी सामाजिक प्रतिष्ठा, ईर्ष्यालु और झगड़ालू लोगों से रहें दूर, देखें राशिफल

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 21 january 2025)। पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं। पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

श्री शिवाय नमस्तुभ्यं

एक धार्मिक मान्यता के अनुसार प्रयागराज कुंभ मेला सूर्य, गुरु जैसे राजसी ग्रहों की स्थिति देखकर ही शाही स्नान की तिथि निर्धारित की जाती है। ये ग्रह व्यक्ति को धन, वैभव और सुख-संपत्ति प्रदान करके राजसी जीवन देते हैं। ऐसे में शाही स्नान के प्रभाव से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

पंचाग एवं राशिफल – 21-01-2025

शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) पौष माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) माघ माह,
तिथि- सप्तमी 12:39:13, पश्चात-अष्टमी,
दिन- मंगलवार सूर्य प्रविष्टे 08 माघ गते,
नक्षत्र- चित्रा 23:35:40,
योग- धृति 27:48:13,
करण- बव 12:39:13, पश्चात-बालव,
सूर्य- मकर राशिगत,
चंद्र- कन्या 10:02:30, पश्चात-तुला राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:15:09,
सूर्यास्त- 17:50:02,
दिन काल- 10:34:53,
रात्री काल- 13:24:49,
चंद्रास्त- 11:20:29,
चंद्रोदय- 24:41:09,
राहू काल- 15:11-16:31 अशुभ,
यम घंटा- 09:54-11:13 अशुभ,
अभिजित- 12:11-12:54 शुभ,
प्रदोष- 17:50-20:33 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मंगलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज सप्तमी तिथि के दिन ताड़ का फल एवं अष्टमी तिथि के दिन नारियल का फल खाने से कलंक लगता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

चर- 09:54-11:13,
लाभ- 11:13-12:33,
अमृत- 12:33-13:52,
शुभ- 15:11-16:31,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

लाभ- 19:31-21:11,
शुभ- 22:52-24:32,
अमृत- 24:32-26:13,
चर- 26:13-27:54,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

मंगल- 07:15 – 08:08,
सूर्य- 08:08 – 09:01,
शुक्र- 09:01 – 09:54,
बुध- 09:54 – 10:47,
चन्द्र- 10:47 – 11:40,
शनि- 11:40 – 12:33,
बृहस्पति- 12:33 – 13:26,
मंगल- 13:26 – 14:18,
सूर्य- 14:18 – 15:11,
शुक्र- 15:11 – 16:04,
बुध- 16:04 – 16:57,
चन्द्र- 16:57 – 17:50,

रात्रि का होरा चक्र

शनि- 17:50 – 18:57,
बृहस्पति- 18:57 – 20:04,
मंगल- 20:04 – 21:11,
सूर्य- 21:11 – 22:18,
शुक्र- 22:18 – 23:25,
बुध- 23:25 – 24:32,
चन्द्र- 24:32 – 25:40,
शनि- 25:40 – 26:47,
बृहस्पति- 26:47 – 27:54,
मंगल- 27:54 – 29:01,
सूर्य- 29:01 – 30:08,
शुक्र- 30:08 – 31:15,

आज 21 जनवरी 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल

1 मेष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। व्यापारियों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें और आप अपनी बात परिवार में किसी सदस्य के ऊपर डालने की कोशिश ना करें। आपको उनके मन की इच्छा को जानने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। महिला मित्रों से आपको पूरा लाभ मिलेगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – सफेद है।

2 वृष राशि :- आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। कानूनी मामलो में आप किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकते है। आप किसी काम को लेकर यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। यदि आपको कोई शारीरिक कष्ट चल रहा है तो उसमें भी आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आप मित्रों के साथ किसी पार्टी को करने की योजना बना सकते हैं। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – लाल है।

3 मिथुन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। यदि आपने किसी काम में कोई जोखिम उठाया तो उससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। धार्मिक आयोजनों में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आप परिवार के किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करने की पूरी कोशिश करें। किसी नये वाहन की खरीददारी करने की आप योजना बना सकते हैं। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – पीला है।

4 कर्क राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए पद व प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा। आपको ईर्ष्यालु व झगड़ालु लोगों से दूर रहने की आवश्यकता है। परिवार में शांति बनी रहेगी। आप सेहत से संबंधित किसी भी समस्या को छोटा ना समझें नहीं तो बाद में वह बढ़ सकती है। भाई व बहन आपके कामों में पूरा साथ देंगे। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखने की आवश्यकता है। जो युवा जरूरी काम को लेकर कहीं बाहर जा रहे हैं, उनका वाहनों की अक्समात खराबी के कारण धन खर्च बढ़ सकता है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – भूरा है।

5 सिंह राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। आप किसी की कही सुनी बातों में ना आएं। पिताजी की दी गई सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। आपको किसी पारिवारिक मामले को धैर्य रखकर निपटाने की आवश्यकता है नहीं तो रिश्ते में खटास आ सकती है। आपको किसी दूर रह रहे परीजन की याद सता सकती है। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोग अपने कामों से एक नई पहचान बनाएंगे। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – नीला है।

6 कन्या राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको काम के साथ-साथ आराम के लिए भी समय निकालना होगा। आपकी तरक्की की राह में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। आप अपने शौक मौज की खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करने की योजना बना रहे हैं उन्हें अपनी पढ़ाई लिखाई पर फोकस करने की आवश्यकता है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – हरा है।

7 तुला राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपके कुछ नया करने के प्रयास बेहतर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके सहयोगी कामों की तारीफ करेंगे जिससे आपको खुशी होगी। किसी पैतृक संपत्ति की भी आपको प्राप्ति होती दिख रही है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको काम के सिलसिले में भाग दौड़ अधिक रहेगी। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। अक्समात लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। किसी काम के सिलसिले में आप यात्रा पर जा सकते हैं, जिसमें आपको वाहनों का प्रयोग सावधानी रहकर करना होगा। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – गुलाबी है।

9 धनु राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए उत्तम रुप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कुछ नए प्रयास बेहतर रहेंगे। पठन-पाठन में आपका खूब मन लगेगा। आपके घर किसी पूजा पाठ की तैयारी हो सकती है। आपके परिवार का कोई सदस्य नौकरी मिलने से कहीं बाहर जा सकता है। आपको किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर कहनी होगी और पैतृक संपत्ति के बंटवारे में आप चुप लगाएं तो बेहतर रहेगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हरा है।

10 मकर राशि :- आज का दिन इस राशि की जातकों के लिए सूझ-बूझ से काम लेने के लिए रहेगा। आप अपने पारिवारिक मामलों पर पूरा ध्यान दें। जीवनसाथी आपके काम में पूरा सहयोग देगे। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको बेवजह की टेंशन से दूर रहने के लिए योग्य मेडिटेशन की आवश्यकता है। आपकी आस पड़ोस में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो सकती है। राजनीति में कार्यरत लोग अपने कामों में कोई बदलाव कर सकते हैं। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – सफेद है।

11 कुंभ राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए किसी नये काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आप किसी से धन उधार लेने से बचें। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को बिल्कुल ना लाएं और यदि आपको किसी बात को लेकर कोई टेंशन है तो उससे भी आपको दूर रहने की आवश्यकता है। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई अच्छा सुझाव मिल सकता है। पार्टनरशिप में किसी बिजनेस को करने की सोच सकते हैं। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – नारंगी है।

12 मीन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपने कामों मे कोई बदलाव कर सकते हैं। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी, क्योंकि आपको एक साथ अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होगी, जो आपकी खुशी बढ़ाएगी। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा, और आप अपने खान-पान में संतुलित भोजन लें, जिससे की आपकी समस्याएं ना बढ़े। आप अपनी आवश्यकता की वस्तुओं की खरीदारी पर पूरा ध्यान देंगे। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – नीला है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment