Aaj ka rashifal 21 february: इस राशि को अपने काम को लेकर बरतना होगा सावधानी, स्वास्थ्य पर भी देना होगा ध्यान

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 21 february)। आज का सुविचार… संसार में केवल मनुष्य ही ऐसा एकमात्र प्राणी है जिसे ईश्वर ने हंसने का गुण दिया है। इसे खोईए मत। बिखरने दो होंठों पे हंसी के फुहारों को, प्यार से बात कर लेने से जायदाद कम नहीं होती है। इन्सान तो हर घर में पैदा होते हैं…, बस इंसानियत कहीं-कहीं जन्म लेती है।

श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल- 21 फरवरी 2025

शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) माघ माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) फाल्गुन माह,
तिथि- अष्टमी 11:57:10, पश्चात-नवमी,
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 10 फाल्गुन गते,
नक्षत्र- अनुराधा 15:52:59, पश्चात-ज्येष्ठा,
योग- व्याघात 11:57:56, पश्चात-हर्षण,
करण- कौलव 11:57:10, पश्चात-तैतुल,
सूर्य- कुम्भ राशिगत,
चंद्र- वृश्चिक राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:55:20,
सूर्यास्त- 18:14:22,
दिन काल- 11:19:01,
रात्रि काल- 12:40:01,
चंद्रास्त- 11:36:14,
चंद्रोदय- 26:17:48,
राहू काल- 11:10-12:35 अशुभ,
यम घंटा- 15:25-16:49 अशुभ,
अभिजित- 12:12-12:57 शुभ,
प्रदोष- 18:14-20:48 तक,
दिकशूल- पश्चिम, पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज अष्टमी तिथि के दिन नारियल का फल खाने से कलंक लगता है। नवमी तिथि के दिन लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

चर- 06:55-08:20,
लाभ- 08:20-09:45,
अमृत- 09:45-11:10,
शुभ- 12:35-13:59,
चर- 16:49-18:14,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

लाभ- 21:24-22:59,
शुभ- 24:34-26:09,
अमृत- 26:09-27:44,
चर- 27:44-29:19,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

शुक्र- 06:55 – 07:52,
बुध- 07:52 – 08:49,
चन्द्र- 08:49 – 09:45,
शनि- 09:45 – 10:42,
बृहस्पति- 10:42 – 11:38,
मंगल- 11:38 – 12:35,
सूर्य- 12:35 – 13:31,
शुक्र- 13:31 – 14:28,
बुध- 14:28 – 15:25,
चन्द्र – 15:25 – 16:21,
शनि- 16:21 – 17:18,
बृहस्पति- 17:18 – 18:14,

रात्रि का होरा चक्र

मंगल- 18:14 – 19:18,
सूर्य- 19:18 – 20:21,
शुक्र- 20:21 – 21:24,
बुध- 21:24 – 22:28,
चन्द्र- 22:28 – 23:31,
शनि- 23:31 – 24:34,
बृहस्पति- 24:34 – 25:38,
मंगल- 25:38 – 26:41,
सूर्य- 26:41 – 27:44,
शुक्र- 27:44 – 28:48,
बुध- 28:48 – 29:51,
चन्द्र- 29:51 – 30:54,

आज 21 फरवरी 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल !!

1 मेष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों को एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। उनके सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपको कार्यक्षेत्र में आपसी समझदारी दिखाते हुए कामों को करना होगा। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलेगी, जिससे आपको खुशी होगी और किसी नई प्रॉपर्टी की प्राप्ति हो सकती है। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – पीला है।

2 वृष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए फायदेमंद रहने वाला है। आपके सामने कुछ चुनौतीयां आएंगी, जिनका डटकर सामना करेंगे। आपको अपने कामों में धैर्य रखने की आवश्यकता है। पिताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। आपको किसी से कोई बात सोच समझ कर करनी होगी। आपको अपने कामों में बदलाव सोच समझकर करने की आवश्यकता है। आपका कोई पुराना लेन-देन चुकता होगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – हरा है।

3 मिथुन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। पारिवारिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें। कानूनी मामलों में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मश्वरे की आवश्यकता होगी। आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका खर्चा बढ़ सकता है। कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। संतान को किसी मनचाहे कॉलेज में दाखिला मिल सकता है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – भूरा है।

4 कर्क राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को अपने कामों में थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी होगी। आपको यदि कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपसे कामों को एक नई दिशा मिलेगी। आपकी परिवार का कोई सदस्य कामों को लेकर मनमर्जी चला सकता है, जिस कारण आपका मन परेशान रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी के साथ अपने रिश्ते को बेहतर करने की कोशिश करेंगे। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – पिंक है।

5 सिंह राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको किसी पर अधिक भरोसा करने से बचना होगा। आपके कामों से आपके बॉस खुश रहेंगे। आप शौक मौज की चीजों पर भी अच्छा खास धन व्यय करेंगे। आपके परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा। सभी सदस्य एकजुट नजर आएंगे। युवाओं को करियर में अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – स्लेटी है।

6 कन्या राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। पिताजी की सेहत पर आप पूरा ध्यान देंगे। आप संतान को कोई जिम्मेदारी देंगे, तो उस आप खरे उतरेंगे। आपको काम को लेकर भाग दौड़ अधिक रहेगी। आपको तकनीकी कामों में आगे बढ़ाना बेहतर रहेगा। ऑनलाइन खरीदारी करने पर आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पिंक है।

7 तुला राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को अपने व्यापार में पार्टनरशिप थोड़ा सोच समझकर करनी होगी। पारिवारिक जीवन में माता-पिता के साथ आप कुछ समय बिताएंगे। आपको अपनी दिनचर्या में योग व व्यायाम को शामिल करना होगा। आप किसी नए चीज की खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – गुलाबी है।

8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को कुछ विशेषकर दिखाने की आवश्यकता है। आपको अपने किसी पुराने वाद विवाद से छुटकारा मिलेगा। आपको कोई निर्णय सोच समझ कर लेने की आवश्यकता है। साझेदारी में आप कोई काम थोड़ा सोच समझकर करें। आपको धैर्य व साहस से काम लेने की आवश्यकता है। आप अपनी अच्छी सोच का कार्य क्षेत्र में लाभ उठाएंगे। नौकरी में आपके कामों से आपको अच्छा प्रमोशन मिल सकता है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – नारंगी है।

9 धनु राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कुछ नये संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। व्यापार में आपको अपने प्रोडक्टों की क्वालिटी पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको किसी नये काम को करना बेहतर रहेगा। आपका कोई लक्ष्य पूरा होने से खुशी होगी। माता पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – संतरी है।

10 मकर राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को अपने व्यापार में छोटे-छोटे लाभ के अवसरों पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके मन में यदि कोई आईडिया आये, तो आप उसे अपने बिजनेस में लगा कर देखें। आपको अपने अनावश्यक खर्चों पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आपके ऊपर कुछ कर्जा था, उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। भाइयों से प्रॉपर्टी को लेकर कोई वाद विवाद होने की संभावना है। आपको किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – सफेद है।

11 कुंभ राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। ऑफिस में आपको काम अधिक रहने से आपके सहयोगी आपकी पूरी मदद करेंगे। बैंकिंग क्षेत्रो में कार्यरत लोग किसी अच्छी स्कीम में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आप अपने करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित होंगे। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – पीला है।

12 मीन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को धन संबंधित मामले में थोड़ा सावधान रहना होगा और वह अपनी मेहनत पर पूरा भरोसा रखें। इसलिए किसी दूसरे पर अधिक भरोसा ना करें। आपको यदि त्वचा से संबंधित कोई समस्या थी, तो वह भी दूर हो सकती हैं। आपकी संतान को कोई स्कॉलरशिप मिलने से उन्हें कहीं बाहर जाकर पढ़ने का मौका मिल सकता है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगेंगे, जो आपकी टेंशनो को थोड़ा बढ़ाएंगे। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – भूरा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment