Aaj ka rashifal 21 april: वृश्चिक राशि के जातकों के आज से खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कारोबार में मुनाफे से होंगे आनंदित

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 21 april)। आज का सुविचार… संबंध कभी भी सबसे जीतकर नहीं निभाए जा सकते। संबंधों की खुशहाली के लिए झुकना होता है, सहना होता है, दूसरों को जिताना होता है और स्वयं हारना होता है। सच्चे संबंध ही वास्तविक पूँजी है।

श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 21-04-2025

शुभ् विक्रम् संवत् – 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- अमावस्यांत चैत्र माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) वैशाख माह,
तिथि- अष्टमी 18:57:57,
दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 08 वैशाख गते,
नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा 12:36:15, पश्चात-श्रवण,
योग- साध्य 22:59:03,
करण- बालव 07:04:19, पश्चात – कौलव,
सूर्य- मेष राशिगत,
चंद्र- मकर राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:50:46,
सूर्यास्त- 18:49:09,
दिन काल- 12:58:22,
रात्री काल- 11:00:38,
चंद्रास्त- 11:57:13,
चंद्रोदय- 26:09:14,
राहू काल- 07:28-09:05 अशुभ,
यम घंटा- 10:43-12:20 अशुभ,
अभिजित- 11:54-12:46 शुभ,
प्रदोष- 18:49-21:02 तक,
दिकशूल- पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज अष्टमी तिथि के दिन नारियल का फल खाने से कलंक लगता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 21 april)

अमृत- 05:51-07:28,
शुभ- 09:05-10:43,
चर- 13:57-15:35,
लाभ- 15:35-17:12,
अमृत- 17:12-18:49,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 21 april)

चर- 18:49-20:12,
लाभ- 22:57-24:19,
शुभ- 25:42-27:05,
अमृत- 27:05-28:27,
चर- 28:27-29:50,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर (Aaj ka rashifal 21 april)

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 21 april)

चन्द्र- 05:51 – 06:56,
शनि- 06:56 – 08:01,
बृहस्पति- 08:01 – 09:05,
मंगल- 09:05 – 10:10,
सूर्य- 10:10 – 11:15,
शुक्र- 11:15 – 12:20,
बुध- 12:20 – 13:25,
चन्द्र- 13:25 – 14:30,
शनि- 14:30 – 15:35,
बृहस्पति- 15:35 – 16:39,
मंगल- 16:39 – 17:44,
सूर्य- 17:44 – 18:49,

रात्रि का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 21 april)

शुक्र -18:49 – 19:44,
बुध- 19:44 – 20:39,
चन्द्र- 20:39 – 21:34,
शनि- 21:34 – 22:29,
बृहस्पति- 22:29 – 23:24,
मंगल- 23:24 – 24:19,
सूर्य- 24:19 – 25:15,
शुक्र- 25:15 – 26:10,
बुध- 26:10 – 27:05,
चन्द्र- 27:05 – 27:59,
शनि- 27:59 – 28:55,
बृहस्पति- 28:55 – 29:50,

आज 21 अप्रैल 2025 को सभी राशियों का दैनिक राशिफल (Aaj ka rashifal 21 april)

1 मेष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए उलझन भरा रहेगा। अकारण ही आपको काफी भागदौड़ करनी होगी जिससे मन परेशान होगा। किसी काम के पूरा न होने से आप निराश रहेंगे, लेकिन आपको अपनी वाणी और व्यवहार में संयम बनाए रखना होगा, अन्यथा परेशानी हो सकती है। यदि आपका कोई संपत्ति संबंधी मामला कोर्ट में में चल रहा था तो इस मामले में आपके पक्ष में रहेगा। आपको विरोधियों पर जीत हासिल होगी। राजनीति में काम करने वाले लोगों को बड़ा पद और सम्मान मिल सकता है। परिवार में यदि कोई आपसी मतभेद चल रहा था तो वह दूर हो सकता है। शुभांक – 2 और शुभ रंग – ब्राउन है। (Aaj ka rashifal 21 april)

2 वृष राशि :- आज के दिन सेहत के मामले में आपके लिए कमजोर रहने वाला है, इसलिए सेहत के प्रति आपको अनदेखी से बचना होगा। बिजनस में आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, लेकिन पार्टनरशिप के काम में दिक्कत होने की आशंका है इसलिए साझेदारी के काम शुरू न करें। किसी बात को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा। जो लोग सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में काम कर रहे हैं उन्हें किसी बड़े धोखे से सावधान रहने की जरूरत है। किसी पुरानी गलती से आपको सबक सीखना होगा और भावुकता पर नियंत्रण बनाए रखना होगा। काम के संदर्भ में की गई आपकी यात्रा सफल रहेगी। शुभांक – 5 और शुभ रंग – नीला है। (Aaj ka rashifal 21 april)

3 मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए अत्यंत शुभ फलदायी रहने वाला है। आपको नया वाहन मिल सकता है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक उत्सव में भाग ले सकते हैं। बच्चों के साथ आपका तालमेल बढ़िया रहेगा और आप उनकी शिक्षा में सहयोग करेंगे। किसी नए काम में निवेश करना आपके लिए अच्छा रहेगा। मन में चल रही परेशानियों के बारे में आप वरिष्ठ सदस्यों से बात कर सकते हैं और उनसे आपको उचित समाधान प्राप्त होगा। माता का कोई पुराना रोग पुन: उभर सकता है जिससे परेशानी होगी। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मिलकर आप प्रसन्न होंगे। आप शेयर बाजार और सट्टेबाजी में पैसा लगा सकते हैं। शुभांक – 4 और शुभ रंग – नारंगी है। (Aaj ka rashifal 21 april)

4 कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको आय के नए स्रोत मिलेंगे। परिवार में लोग आपकी बातों का सम्मान करेंगे, जिससे आप संतुष्ट रहेंगे और कुछ खास करने की इच्छा प्रबल रहेगी। परिवार की खुशी के लिए आप किसी भौतिक साधनों की खरीदारी कर सकते हैं। सलाह है कि आप किसी अजनबी की बातों में न आएं, अन्यथा वह आपको धोखा दे सकता है। लेन-देन से जुड़ा कोई मामला आपके लिए मानसिक परेशानी का कारण बन सकता है। संतान पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आपको किसी काम से छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। शुभांक – 6 और शुभ रंग – पिंक है। (Aaj ka rashifal 21 april)

5 सिंह राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों को अचानक लाभ वाला रहेगा। लेकिन इन्हें वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी क्योंकि चोट और दुर्घटना होने की आशंका दिखती है। सलाह है कि आप बिजनस में किसी के साथ पार्टनरशिप में कोई डील फाइनल न करें, अन्यथा धोखा मिल सकता है। किसी बात को लेकर आप चिंतित रहेंगे। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि भाई-बहनों से किसी बात को लेकर कोई विवाद चल रहा था तो वह सुलझ जाएगा और आपके रिश्ते बेहतर होंगे। छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, सीनियर्स से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। शुभांक – 4 और शुभ रंग – पर्पल है। (Aaj ka rashifal 21 april)

6 कन्या राशि :- आज के दिन सितारे बताते हैं कि आपके लिए कुछ उलझन वाला रहेगा। आप मानसिक उथल-पुथल की वजह से निर्णय लेने में परेशानी महसूस करेंगे। परिवार में आपसी कहासुनी के कारण माहौल अशांत हो सकता है। मन में किसी बात को लेकर भय बना रहेगा, जिससे आप चिंतित रहेंगे। छात्रों को किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने की खुशी होगी। लव लाइफ के मामले में दिन उत्साहजनक रहेगा। आपको अपने बच्चों से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। किसी काम से छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। शुभांक – 9 और शुभ रंग – ग्रीन है। (Aaj ka rashifal 21 april)

7 तुला राशि :- आज इस राशि के जातक के लिए दिन लाभप्रद होगा और मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपको वाहन सुख की प्राप्ति होगी, जो लोग वाहन खरीदने का प्लान कर रहे हैं उनके लिए दिन इस मामले में अनुकूल रहेगा। परिवार के किसी सदस्य को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है जिससे वह नाराज हो सकता है। आपकी पढ़ाई से जुड़ा कोई मामला सुलझता नजर आ रहा है। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मिलकर आप प्रसन्न होंगे। अगर अपने जीवनसाथी से कुछ बातें गुप्त रखी थीं तो वे आपके सामने प्रकट हो सकती हैं इसलिए बेहतर होगा कि आप खुद उनसे सभी बातें बता दें। नई संपत्ति खरीदने का आपका सपना पूरा होगा। शुभांक – 7 और शुभ रंग – संतरी है। (Aaj ka rashifal 21 april)

8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन इस राशि के सितारे कहते हैं कि आपके लिए तरक्की के रास्ते खोलेगा। कारोबार में मुनाफा मिलने से आपका मन आनंदित होगा। किसी की कही-सुनी बातों पर बहस में न पड़ें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। पैसों से जुड़ा कोई मामला आपको परेशान कर सकता है। आर्थिक मामलों में सलाह भले दोस्तों से लें लेकिन फैसला किसी की बातों और प्रभाव में आकर न लें नहीं तो नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों को सफलता मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा। शुभांक – 3 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj ka rashifal 21 april)

9 धनु राशि :- आज इस राशि के सितारे कहते हैं कि दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की जरूरत है। बेवजह की परेशानी में पड़ने से बचना चाहिए और अपने काम से काम रखना चाहिए। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करेंगे तो आपको परेशानी हो सकती है। अगर आपकी सेहत में कुछ गिरावट चल रही थी तो उसमें सुधार होगा। परिवार के सदस्यों से आप अपेक्षित सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है। सितारे कहते हैं कि कार्यक्षेत्र में आप टीम वर्क से काम करेंगे जिसका फायदा भी आपको मिलता दिख रहा है। शुभांक – 3 और शुभ रंग – बैंगनी है। (Aaj ka rashifal 21 april)

10 मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए उलझन भरा हो सकता है। किसी बात को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा। आपको परिवार के किसी सदस्य से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आप अपने कार्य व्यवसाय में कुछ बदलाव करेंगे लेकिन सलाह है कि जोखिम भरा कोई भी कदम न उठाएं। लव लाइफ में आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा नहीं तो किसी बात से प्रेमी नाराज हो सकता है। आपको किसी काम से छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। संतान के विवाह में आ रही रुकावटें दूर होंगी। शुभांक – 2 और शुभ रंग – गुलाबी है। (Aaj ka rashifal 21 april)

11 कुंभ राशि :- आज का दिन इस राशि वालों के लिए बेहतर रहने वाला है। बिजनेस में आपको पिछली योजनाओं का अच्छा फायदा मिल सकता है, जो आपकी खुशी का कारण बनेगा। यदि आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम आपको परेशान कर रहा था तो वह भी पूरा हो सकता है। अगर आप किसी शारीरिक समस्या के कारण परेशान थे तो उसमें भी आपको राहत मिलती नजर आ रही है। विद्यार्थियों को शिक्षा में आ रही समस्याओं के संबंध में अपने शिक्षकों से बात करनी पड़ सकती है। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन आपके लिए लाभकारी रहेगा। शुभांक – 8 और शुभ रंग – नीला है। (Aaj ka rashifal 21 april)

12 मीन राशि :- आज का दिन इस राशि के लिए विलासिता की वस्तुओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने जीवन में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं और वरिष्ठ सदस्य आपकी बातों से खुश होंगे। जीवनसाथी से कोई उपहार मिल सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आप सफलता की ओर कदम बढाएंगे। बिजनस में कमाई आपकी अच्छी होगी। नौकरीपेशा लोगों पर कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन फिर भी वरिष्ठजनों की मदद से काम समय पर पूरा कर लेंगे। वैवाहिक जीवन के मामले में सितारे कहते हैं कि जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो इसमें सुधार दिखेगा। शुभांक – 3 और शुभ रंग – सुनहरा है। (Aaj ka rashifal 21 april)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

Leave a Comment