पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 20 april)। आज का सुविचार… एक सत्य यह है कि अगर, जिन्दगी इतनी अच्छी होती तो हम इस दुनिया में रोते-रोते हुए न आते। मगर एक मीठा सत्य यह भी है कि अगर यह जिन्दगी बुरी होती तो जाते-जाते लोगों को रुलाकर न जाते।
श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 20-04-2025
शुभ् विक्रम् संवत् – 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- अमावस्यांत चैत्र माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) वैशाख माह,
तिथि- सप्तमी 19:00:02,
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 07 वैशाख गते,
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा 11:47:17, पश्चात-उत्तराषाढ़ा,
योग- सिद्ध 24:11:22,
करण- विष्टिभद्र 06:45:30, पश्चात – बव,
सूर्य- मेष राशिगत,
चंद्र- धनु 18:03:18, पश्चात-मकर राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:51:46,
सूर्यास्त- 18:48:34,
दिन काल- 12:56:48,
रात्रि काल- 11:02:12,
चंद्रास्त- 10:54:53,
चंद्रोदय- 25:28:13,
राहू काल- 17:11-18:49 अशुभ,
यम घंटा- 12:20-13:57 अशुभ,
अभिजित- 11:54-12:46 शुभ,
प्रदोष- 18:49-21:02 तक,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज सप्तमी तिथि के दिन ताड़ का फल खाने से कलंक लगता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 20 april)
चर- 07:29-09:06,
लाभ- 09:06-10:43,
अमृत- 10:43-12:20,
शुभ- 13:57-15:34,
रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 20 april)
शुभ- 18:49-20:11,
अमृत- 20:11-21:34,
चर- 21:34-22:57,
लाभ- 25:42-27:05,
शुभ- 28:28-29:51,
किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर (Aaj ka rashifal 20 april)
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 20 april)
सूर्य- 05:52 – 06:57,
शुक्र- 06:57 – 08:01,
बुध- 08:01 – 09:06,
चन्द्र- 09:06 – 10:11,
शनि- 10:11 – 11:15,
बृहस्पति- 11:15 – 12:20,
मंगल- 12:20 – 13:25,
सूर्य- 13:25 – 14:30,
शुक्र- 14:30 – 15:34,
बुध- 15:34 – 16:39,
चन्द्र- 16:39 – 17:44,
शनि- 17:44 – 18:49,
रात्रि का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 20 april)
बृहस्पति- 18:49 – 19:44,
मंगल- 19:44 – 20:39,
सूर्य- 20:39 – 21:34,
शुक्र- 21:34 – 22:29,
बुध- 22:29 – 23:24,
चन्द्र- 23:24 – 24:20,
शनि- 24:20 – 25:15,
बृहस्पति- 25:15 – 26:10,
मंगल- 26:10 – 27:05,
सूर्य- 27:05 – 28:00,
शुक्र- 28:00 – 28:56,
बुध- 28:56 – 29:51,
आज 20 अप्रैल 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल (Aaj ka rashifal 20 april)
1 मेष राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। जरूरी काम से शहर से बाहर जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बिजनेस में कोई बड़ी डील हो सकती है। आर्थिक लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे परिवार में नया मेहमान आ सकता है। प्यार के मामले में विवाहित जातकों के लिए बढ़िया रहेगा। साथी संग नजदीकियां बढ़ेंगी, जिससे रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। सिंगल लोगों की सोशल मीडिया के जरिए किसी खास इंसान से बातचीत हो सकती है। शुभांक – 3 और शुभ रंग – नीला है।
2 वृष राशि :- आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। शादी के प्रस्ताव मिलेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। यदि माता-पिता आपके लिए रिश्ता तलाश कर रहे हैं तो उन्हें जल्द गुड न्यूज मिलेगी। शुक्र देव की विशेष कृपा इस समय आपके ऊपर बनी हुई है। इसलिए संभावना है कि इस साल आप सात फेरे ले लेंगे। घर के काम के चक्कर में विवाहित जातक बिजी रहेंगे, जिसके कारण शाम के समय थकान भी महसूस होगी। शुभांक- 7 और शुभ रंग – पीला है।
3 मिथुन राशि :- आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। कोई रुका हुआ काम पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। जीवन साथी को काम के चक्कर में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है, जिसके कारण आपको उनके साथ वक्त बिताने का समय नहीं मिलेगा। वहीं जो लोग रिलेशन में हैं, उनके लिए भी रविवार का दिन खुशियां लेकर नहीं आएगा। बल्कि किसी कारण भागदौड़ करनी पड़ सकती है। शुभांक – 2 और शुभ रंग – ब्लू है।
4 कर्क राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। किसी खास इन्सान से मिलना होगा। इस मुलाकात से भविष्य में लाभ के योग बनेंगे। बिजनेस में नया काम शुरू कर सकते हैं। कोई बड़ी डील या पार्टनरशिप मिल सकती है। पुरानी बातों को भूलकर साथी संग समय बिताने का प्रयास करेंगे। खासकर जिन लोगों की शादी हाल ही में हुई है, वो किसी की बातों में आकर साथी से दूरी न बनाएं और न ही उनकी बातों को अनदेखा करें। शुभांक – 8 और शुभ रंग – पर्पल है।
5 सिंह राशि :- आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। नौकरी की तलाश खत्म होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में भी बड़ा ऑफर मिल सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। परिवार में सभी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। सिंगल जातक क्रश से अपनी भावनाओं को व्यक्त करेंगे। उम्मीद है कि उनका जवाब हां ही होगा। विवाहित कपल का दिन रोमांस के मामले में बढ़िया रहेगा। घरवालों के साथ भी रिश्ते सुधरेंगे। शुभांक – 2 और शुभ रंग – ग्रीन है।
6 कन्या राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में लाभ प्राप्त होगा। किसी पुराने मित्र या सहयोगी से मिलना होगा। परिवार में कोई सुख समाचार प्राप्त होगा। रुका हुआ कार्य कार्य पूर्ण हो सकता है। कुंडली में शुक्र की खराब स्थिति के कारण सिंगल लोगों का विवाह होने में बाधाएं आएंगी। वहीं जो जातक विवाहित हैं, उन्हें रविवार को साथी से उपहार मिल सकता है। इसके अलावा आपको स्पेशल फील कराने के लिए वो कई प्रयास करेंगे। शुभांक – 2 और शुभ रंग – संतरी है।
7 तुला राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। नौकरी का प्रयास करने वालों को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा संभल कर रहें। लापरवाही भारी पड़ सकती है। सुखद समाचार प्राप्त होगा। पत्नी से मतभेद दूर होंगे। यदि आपकी शादी हो चुकी है तो रविवार को आप अपने साथी और बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने जाएंगे। यात्रा के दौरान आपको उनके साथ अच्छे पल बिताने का मौका मिलेगा। रिलेशनशिप में मौजूद जातक अपने प्रेमी संग भरपूर बातचीत करेंगे, जिससे दोनों को एक-दूसरे के बारे में बहुत कुछ जानने को मिलेगा। शुभांक – 5 और शुभ रंग – नारंगी है। (Aaj ka rashifal 20 april)
8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। व्यापार, व्यवसाय में आपको घाटा लग सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आपके हित में नहीं होगा। परिवार में वाद विवाद की स्थिति से बचें। पत्नी से संबंध मधुर रखें। प्रेम के लिहाज से ये दिन कपल के लिए सकारात्मक और स्थिर रहने वाला है। जीवनसाथी संग अच्छा क्वालिटी टाइम बिताएंगे। जिन लोगों की अभी तक शादी नहीं हुई है, उन्हें सच्चे प्यार का लंबा इंतजार करना होगा। शुभांक – 4 और शुभ रंग – बैंगनी है। (Aaj ka rashifal 20 april)
- Read Also: Betul News Today: मलकापुर में शिव महापुराण की कथा 21 अप्रैल से, कलश यात्रा के साथ होगा शुभारंभ
9 धनु राशि :- आज के दिन आप सेहत पर ध्यान दें। लापरवाही बीमार कर सकती है। किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार, व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। कोई नया कार्य यदि शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त नहीं है। विवाहित कपल के प्रेम जीवन में स्थिरता रहेगी। इस समय लव लाइफ में कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। सिंगल लोग अपने क्रश के साथ समय बिताएंगे, जिससे बेहद खुशी होगी। शुभांक – 6 और शुभ रंग – गुलाबी है। (Aaj ka rashifal 20 april)
10 मकर राशि :- आज के दिन आप नया वाहन खरीद सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी। बिजनेस में लाभ होगा। कोई बड़ा काम कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। नौकरी वर्ग वालों को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार में माहौल शानदार रहेगा। अगर आप शादी करने को तैयार हैं और माता-पिता आपके लिए योग्य व्यक्ति की तलाश कर रहे हैं तो रविवार को दिन खत्म होने से पहले शादी का रिश्ता आ सकता है। विवाहित और रिलेशनशिप में मौजूद कपल का दिन शुक्र देव के आशीर्वाद से प्यार के मामले में अच्छा रहेगा। शुभांक – 1 और शुभ रंग – पिंक है। (Aaj ka rashifal 20 april)
11 कुंभ राशि :- आज का दिन आपका शुभ सूचक होगा। परिवार में पुत्र का जॉब लग सकता है। कोई सुखद समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। नया वाहन या भवन खरीद सकते हैं। सिंगल जातकों के ऊपर शुक्र देव मेहरबान रहेंगे, जिसके कारण उनकी शादी उनके बचपन के क्रश से तय हो सकती है। विवाहित और रिलेशनशिप में मौजूद कपल के लिए ये दिन खुशियां लेकर आया है। सोलमेट संग अच्छा व रोमांटिक समय बिताएंगे। शुभांक – 6 और शुभ रंग – सुनहरा है। (Aaj ka rashifal 20 april)
12 मीन राशि :- आज के दिन ससुराल पक्ष से आर्थिक मदद प्राप्त कर सकते हैं। पत्नी से मतभेद दूर होंगे। कोई खुशखबरी मिल सकती है। परिवार में माहौल आपके पक्ष में रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई नई कार्य योजना बन सकती हैं। कोर्ट केस में जीत मिलेगी। विवाहित कपल के रिश्ते में दरार आएगी। यदि आपने अपने साथी की भावनाओं को नहीं समझा तो कुछ ही वक्त में आपका रिश्ता टूट जाएगा। सिंगल लोग आधे से ज्यादा समय घरवालों के साथ बिताएंगे। फिलहाल प्यार में सफलता मिलने की संभावना नहीं है। शुभांक – 2 और शुभ रंग – स्लेटी है। (Aaj ka rashifal 20 april)