पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 2 february)। आज का सुविचार… संघर्ष के समय कोई भी आपके नजदीक नहीं फटकता, और सफलता के बाद किसी को भी आमंत्रित नहीं करना पड़ता..। सुख और दुख में, कोई ज्यादा भेद नहीं है…। जिसे मन स्वीकारें, वह सुख..। और जिसे न स्वीकारें वह दुख..। क्या खूब कहा है किसी ने कि इंसान की किस्मत कितनी भी अच्छी क्यों ना हो उसकी कुछ ख्वाहिशें अधूरी रह ही जाती है। दुनिया वो किताब है, जो कभी नहीं पढी़ जा सकती, लेकिन जमाना वो अध्यापक है, जो सबकुछ सीखा देता है।
श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 02-02-2025
बसन्त-पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) माघ माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) माघ माह,
तिथि- चतुर्थी 09:13:51, पश्चात-पंचमी,
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 20 माघ गते,
नक्षत्र- उत्तरभाद्रपदा 24:51:20,
योग- शिव 09:13:10, पश्चात-सिद्ध,
करण- विष्टिभद्र 09:13:51, पश्चात-बव,
सूर्य- मकर राशिगत,
चंद्र- मीन राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:09:59,
सूर्यास्त- 18:00:00,
दिन काल- 10:50:00,
रात्रि काल- 13:09:23,
चंद्रोदय- 09:34:24,
चंद्रास्त- 22:11:12,
राहू काल- 16:39-18:00 अशुभ,
यम घंटा- 12:35-13:56 अशुभ,
अभिजित- 12:13-12:57 शुभ,
प्रदोष- 18:00-20:40 तक,
गंड मूल- 24:51 से अहोरात्र अशुभ,
पंचक4- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज चतुर्थी तिथि के दिन मूली खाने से पेट में शूल होता है। पंचमी तिथि के दिन बेल का फल खाने से कलंक लगता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 2 february)
चर- 08:31-09:52,
लाभ- 09:52-11:14,
अमृत- 11:14-12:35,
शुभ- 13:56-15:17,
रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 2 february)
शुभ- 18:00-19:39,
अमृत- 19:39-21:17,
चर- 21:17-22:56,
लाभ- 26:13-27:52,
शुभ- 29:31-31:09,
किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर (Aaj ka rashifal 2 february)
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 2 february)
सूर्य- 07:10 – 08:04,
शुक्र- 08:04 – 08:58,
बुध- 08:58 – 09:52,
चन्द्र- 09:52 – 10:47,
शनि- 10:47 – 11:41,
बृहस्पति- 11:41 – 12:35,
मंगल- 12:35 – 13:29,
सूर्य- 13:29 – 14:23,
शुक्र- 14:23 – 15:17,
बुध- 15:17 – 16:12,
चन्द्र- 16:12 – 17:06,
शनि- 17:06 – 18:00,
रात्रि का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 2 february)
बृहस्पति- 18:00 – 19:06,
मंगल- 19:06 – 20:12,
सूर्य- 20:12 – 21:17,
शुक्र- 21:17 – 22:23,
बुध- 22:23 – 23:29,
चन्द्र- 23:29 – 24:35,
शनि- 24:35 – 25:40,
बृहस्पति- 25:40 – 26:46,
मंगल- 26:46 – 27:52,
सूर्य- 27:52 – 28:58,
शुक्र- 28:58 – 30:04,
बुध- 30:04 – 31:09
आज 2 फरवरी 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल (Aaj ka rashifal 2 february)
1 मेष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस आपके ऊपर कामों का बौझ डालेंगे। आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए आगे आएंगे। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचाना होगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – गुलाबी है।
2 वृष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। यदि आपको कोई गले से संबंधित समस्या थी, तो वह भी दूर होगी। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। आपके कुछ नये विरोधी उत्पन्न होंगे। आप किसी नए वाहन को अपने घर लेकर आ सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होगी। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – बैंगनी है।
3 मिथुन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए इन्कम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी नई नौकरी को ज्वाइन कर सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी सफलता मिलेगी। आपको मानसिक शांति रहने के कारण कामों पर पूरा ध्यान लगाएंगे। आप अपने आलस्य को त्याग कर आगे बढ़ें। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। माता-पिता आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – पीच है।
4 कर्क राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आपको कोई कदम उठाने से पहले वरिष्ठ सदस्यों से राय अवश्य लेनी होगी। आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा, जो आपकी समस्याओं को बढ़ाएगा। विद्यार्थी किसी नए कोर्स की तैयारी कर सकते हैं। आपको अपनी जीवनसाथी से कोई भी बात गुप्त नहीं रखनी है, नहीं तो बाद में वह लड़ाई झगड़े की वजह बनेगी। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – हरा है।
5 सिंह राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। जो युवा रोजगार को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका कोई महत्वपूर्ण काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – सफेद है।
6 कन्या राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। धर्म-कर्म के कार्यो में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए आगे आएंगे। पार्टनरशिप में कोई काम करने पर आपको थोड़ ध्यान देना होगा, क्योंकि आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। आपका कोई कानूनी मामला आपकी टेंशनों को बढ़ाएगा। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – गुलाबी है।
7 तुला राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। करियर में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। जो युवा रोजगार को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपको अत्यधिक तले भुने भोजन से परहेज रखना होगा। आपके आस पड़ोस में यदि कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप लगाएं। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लगेगी। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – आसमानी है।
8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। व्यापार कर रहे लोगों को थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको अपनी मेहनत का पूरा फाल मिलेगा। आपके बॉस आपके कामों से खुश रहेंगे, लेकिन आपको कहीं घूमने फिरने जाते समय थोड़ा ध्यान देना होगा, क्योंकि कोई चोट चपेट आदि लगने की संभावना है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – मैरून है।
9 धनु राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आपके कुछ मामले चुनौती पूर्ण रहेंगे। आपको अपने खर्चों पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। पारिवारिक माहौल में कल गरमा गर्मी रहेगी। यदि कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश करें। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – लाल है।
10 मकर राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको नौकरी प्रमोशन मिलेगा। आपको कामों को लेकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आप भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करते समय उसकी जांच पड़ताल अवश्य करें। आपको खान-पान में संतुलित आहार लेकर आने की आवश्यकता है। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – बैंगनी है।
11 कुंभ राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से सफलता दिलाने वाला है। आप अपने कामों को समय से पूरा करने की कोशिश करेंगे। किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा। कारोबार में आप कुछ नये बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। महत्वपूर्ण कामों में आपका पूरा योगदान रहेगा। आपको कोई सहयोगी आपको परेशान कर सकता है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – सफेद है।
12 मीन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। पारिवारिक समस्याएं आपकी टेंशन को बढ़ाएंगी। बिजनेस में भी आपको नुकसान होने की संभावना है और आपको किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आए, तो आप सोच समझकर ही स्वीकार करें। आपको किसी से कोई वादा सोच समझ कर करना होगा, क्योंकि आपको उसे पूरा करने में समस्या आ सकती है। धन को लेकर आप योजना बनाकर चलें। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – हरा है।
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.in से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.in