पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 19 january 2025)। पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं। पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।
श्री शिवाय नमस्तुभ्यं
पंचांग एवं राशिफल – 19-01-2025
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) पौष माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) माघ माह,
तिथि- पंचमी 07:30:10, पश्चात-षष्ठी,
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 06 माघ गते,
नक्षत्र- उ0फाल्गुनी 17:29:11, पश्चात-हस्त,
योग- अतिगंड 25:56:17,
करण- तैतुल 07:30:10, पश्चात-गर,
सूर्य- मकर राशिगत,
चंद्र- कन्या राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:15:39,
सूर्यास्त- 17:48:22,
दिन काल- 10:32:42,
रात्री काल- 13:27:03,
चंद्रास्त- 10:27:12,
चंद्रोदय- 22:55:18,
राहू काल- 16:29-17:48 अशुभ,
यम घंटा- 12:32-13:51 अशुभ,
अभिजित- 12:11-12:53 शुभ,
प्रदोष- 17:48-20:32 तक,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन दही पान कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज पंचमी तिथि के दिन बेल का फल खाने से कलंक लगता है। षष्ठी तिथि के दिन नीम की पत्ती, फल या दातून मुंह में डालने से नीच योनी की प्राप्ति होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ
चर- 08:35-09:54,
लाभ- 09:54-11:13,
अमृत- 11:13-12:32,
शुभ- 13:51-15:10,
रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ
शुभ- 17:48-19:29,
अमृत- 19:29-21:10,
चर- 21:10-22:351,
लाभ- 26:13-27:54,
शुभ- 29:35-31:15,
किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र
सूर्य- 07:16 – 08:08,
शुक्र- 08:08 – 09:01,
बुध- 09:01 – 09:54,
चन्द्र- 09:54 – 10:47,
शनि- 10:47 – 11:39,
बृहस्पति- 11:39 – 12:32,
मंगल 12:32 – 13:25
सूर्य- 13:25 – 14:17,
शुक्र- 14:17 – 15:10,
बुध- 15:10 – 16:03,
चन्द्र- 16:03 – 16:56,
शनि- 16:56 – 17:48,
रात्रि का होरा चक्र
बृहस्पति- 17:48 – 18:56,
मंगल- 18:56 – 20:03,
सूर्य- 20:03 – 21:10,
शुक्र- 21:10 – 22:17,
बुध- 22:17 – 23:25,
चन्द्र- 23:25 – 24:32,
शनि- 24:32 – 25:39,
बृहस्पति- 25:39 – 26:46,
मंगल- 26:46 – 27:54,
सूर्य- 27:54 – 29:01,
शुक्र- 29:01 – 30:08,
बुध- 30:08 – 31:15
आज 19 जनवरी 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल
1 मेष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए खर्चों पर ध्यान देने वाला रहेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। पारिवारिक मामलों में आप पूरा ध्यान दें। आपको किसी विशेष पद के मिलने की संभावना है। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको किसी से कोई बात करने से पहले सोच विचार अवश्य करना होगा। कार्यक्षेत्र में अपना कोई काम किसी दूसरे के भरोसे ना छोंड़ें। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – लाल है।
2 वृष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातक के लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके कुछ नया करने के प्रयास बेहतर रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध बेहतर रहेंगे। आपको अत्यधिक काम होने के कारण मेहनत अधिक लगेगी। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आपको किसी पुराने वाद विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। लेन-देन से संबंधित मामलों में आप अपनी आंख व कान खुले रखें। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – नीला है।
3 मिथुन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपका कोई पारिवारिक मामला फिर से खड़ा हो सकता है। व्यापार कर रहे लोग थोड़ा सावधान रहें, क्योंकि उनके साथ कोई धोखा होने की संभावना है। आप अपनी वाणी की सभ्यता बनाए रखें। आपको प्रमोशन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपने यदि कोई निर्णय जल्दबाजी में लिया तो उसके लिए बाद में आपको पछतावा हो सकता है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – भूरा है।
4 कर्क राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए निवेश संबंधी मामलों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर रहेगी। कोई नया मेहमान आपके घर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी आपके कामों में पूरा साथ देंगे। विद्यार्थियों को किसी नए काम को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको किसी से कोई बात सोच समझकर बोलनी होगी। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – पीला है।
5 सिंह राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आपको किसी कानूनी मामले में पूरा ध्यान देना होगा। किसी नये मेहमान का आगमन आपके घर हो सकता है। आपने यदि किसी से कोई वादा किया था, तो आपको उसे पूरा करने की आवश्यकता है। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाएं। आपको अपने किसी काम को लेकर समस्या आ सकती है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – लाल है।
6 कन्या राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए समय के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। व्यापार में आपको अपने साथी की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखने की आवश्यकता है। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। माताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगी। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – नीला है।
7 तुला राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। नौकरी बदलने का यदि लंबे समय से प्रयास चल रहे थे, तो वह भी सफल होंगे। आपको किसी अच्छी नौकरी की प्राप्ति होगी। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा और आप कुछ समय मौज मस्ती करते नजर आएंगे। जीवनसाथी को लेकर आप शापिंग पर जाने की योजना बना सकते हैं। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – हरा है।
8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए अकस्मात लाभ दिखाने वाला रहेगा, लेकिन किसी बात को लेकर आपका मन परेशान रहेगा। आप अपने कामों को लेकर सूझ-बूझ दिखा कर निपटाने की कोशिश करें। परिवार में सदस्यों मे चल रहे मतभेद आप बातचीत के जरिए दूर कर सकते हैं। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। आपको बेवजह कामों को लेकर भाग दौड़ लगी रहेगी। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – सुनहरा है।
9 धनु राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई परिवर्तन करने से नुकसान हो सकता है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको धन संबंधित मामलों में किसी अजनबी पर भरोसा नहीं करना है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सफेद है।
10 मकर राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए बिजनेस के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपके कामों में यदि कुछ रुकावट आएगी तो वह बाहरी व्यक्ति की मदद से दूर होंगी और आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। पारिवारिक मामले को आप घर में रहकर ही निपटा लें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर कुछ नये मतभेद खड़े हो सकते हैं। आपको पार्टनरशिप में किसी काम से कोई नुकसान होने की संभावना है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हरा है।
11 कुंभ राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखने की आवश्यकता है। परिवार में किसी सदस्य की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। आप अपने खर्चों को लेकर तालमेल बनाकर चलें। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में जमकर मेहनत करनी होगी। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – सफेद है।
12 मीन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आप किसी मांगलिक उत्सव की तैयारी कर सकते हैं। कुछ विशेष व्यक्तियों से आपको मिलने का मौका मिलेगा। आपको कहीं बाहर जाने का मौका मिल सकता है। ससुराल पक्ष से किसी व्यक्ति से आपकी कहा सुनी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई नया पद मिलने से खुशी होगी। राजनीति में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – लाल है।