पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 19 april)। आज का सुविचार… किसी के दोष को न देखों। इससे आँख और मन दोनों मलिन होते हैं और जगत में पाप का बोझ बढ़ता है। इसलिये जो कुछ देखों, अच्छाई की ओर लक्ष्य रखो। अच्छाई ही सत्य और जीवन है। यह मत भूलों कि परमात्मा को छोड़ कर कोई भी संपूर्ण नहीं।
श्री गणेशाय नम:
पंचांग- 19-04-2025
शुभ् विक्रम् संवत् – 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- अमावस्यांत चैत्र माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) वैशाख माह,
तिथि- षष्ठी 18:21:17,
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 06 वैशाख गते,
नक्षत्र- मूल 10:19:58, पश्चात-पूर्वाषाढ़ा,
योग- शिव 24:51:10,
करण- वाणिज् 18:21:18,
सूर्य- मेष राशिगत,
चंद्र- धनु राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:52:46,
सूर्यास्त- 18:47:59,
दिन काल- 12:55:13,
रात्री काल- 11:03:46,
चंद्रास्त- 09:55:40,
चंद्रोदय- 24:42:22,
राहू काल- 09:07-10:43 अशुभ,
यम घंटा- 13:57-15:34 अशुभ,
अभिजित- 11:55-12:46 शुभ,
प्रदोष- 18:48-21:02 तक,
गंड मूल- 05:53-10:21 अशुभ,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज षष्ठी तिथि के दिन नीम की पत्ती, फल या दातून मुँह में डालने से नीच योनी की प्राप्ति होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 19 april)
शुभ- 07:30-09:07,
चर- 12:20-13:57,
लाभ- 13:57-15:34,
अमृत- 15:34-17:11,
रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 19 april)
लाभ- 18:48-20:11,
शुभ- 21:34-22:57,
अमृत- 22:57-24:20,
चर- 24:20-25:43,
लाभ- 28:29-29:52,
किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर (Aaj ka rashifal 19 april)
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 19 april)
शनि- 05:53 – 06:57,
बृहस्पति- 06:57 – 08:02,
मंगल- 08:02 – 09:07,
सूर्य- 09:07 – 10:11,
शुक्र- 10:11 – 11:16,
बुध- 11:16 – 12:20,
चन्द्र- 12:20 – 13:25,
शनि- 13:25 – 14:30,
बृहस्पति- 14:30 – 15:34,
मंगल- 15:34 – 16:39,
सूर्य- 16:39 – 17:43,
शुक्र- 17:43 – 18:48,
रात्रि का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 19 april)
बुध- 18:48 – 19:43,
चन्द्र- 19:43 – 20:39,
शनि- 20:39 – 21:34,
बृहस्पति- 21:34 – 22:29,
मंगल- 22:29 – 23:25,
सूर्य- 23:25 – 24:20,
शुक्र- 24:20 – 25:15,
बुध- 25:15 – 26:11,
चन्द्र- 26:11 – 27:06,
शनि- 27:06 – 28:01,
बृहस्पति- 28:01 – 28:56,
मंगल- 28:56 – 29:52,
आज 19 अप्रैल 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल (Aaj ka rashifal 19 april)
1 मेष राशि :- आज के दिन पारिवारिक जीवन में चल रहे आपके कुछ महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिए बनाई गई योजनाओं पर भी कुछ सोच-विचार कर सकते हैं। अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद भी मिलेगी। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे। आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे। परिवार के किसी काम के लिए यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। शुभांक – 4 और शुभ रंग – हरा है।
2 वृष राशि :- आज के दिन आपका व्यापार के लिए फायदेमंद रहेगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके मिल सकते हैं। नए विचार आपके सामने आते रहेंगे। योजना बनाने और फैसला लेने के लिए दिन बहुत अच्छा है। आप पूरा ध्यान अपनी जिमेदारियों पर रखें। हर काम जोश से पूरा करने की कोशिश करें, आपकी कोशिशें जल्द ही रंग ला सकती हैं। अगर किसी को प्रपोज करना चाह रहे हैं तो कर सकते हैं। आपकी किस्मत आपका सर्पोट करेगी। बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है। आप खुले मन से बात करेंगे। साथ ही दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे। शुभांक – 2 और शुभ रंग – ब्लू है।
3 मिथुन राशि :- आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। आपका मन नए काम करने में लगेगा। बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। अपने कामकाज को पूरी सावधानी से करें, साथ ही दूसरों की हर संभव मदद करें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा। पार्टनर से प्यार और सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक रहेगा। कोई नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। बिना वजह विवादों में फंसने से बचें। शुभांक – 1 और शुभ रंग – पर्पल है।
4 कर्क राशि :- आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। अपनी सोच को सकारात्मक रखें। आप जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं। इसके लिए आपको अच्छे ऑप्शन मिल सकते हैं। ऑफिस में पुराने कामकाज निपटाने में सफल रहेंगे। रूठे हुए साथी को मनाने के लिए उसे मनपसंद गिफ्ट दे सकते हैं। कोई भी फैसला सोच समझकर लें। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको नुकसान हो सकता है। इलायची खा कर घर से बाहर निकलें, दिन अच्छा गुजरेगा। शुभांक – 6 और शुभ रंग – ग्रीन है।
5 सिंह राशि :- आज का दिन आपका अच्छा रहेगा, जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। बिजनेस में परिवार से सहयोग मिलेगा। वर्क प्लेस पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। अपने करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह सॉल्व भी हो जाएगी। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा, ड्राई फूड खाएं। बच्चों के साथ बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। दांप्तय जीवन में पहले से चल रहे विवाद से राहत मिलेगी। अपने खर्चों को कंट्रोल करें, नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है। सूर्य भगवान को जल अर्पित करें, काम आसानी से होंगे। शुभांक – 5 और शुभ रंग – संतरी है।
6 कन्या राशि :- आज आपका मन घर और ऑफिस की दुनिया से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लें। आर्थिक रूप से पुरानी बहुमूल्य चीजों के मोलभाव पर लाभ होगा। अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए भी दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। आपका आत्मबल आपके लिए सफलता की कुंजी साबित होगा। सरकार से संबंधित काम करवाने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लेना होगा। यदि छात्र किसी नए पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं तो दिन अनुकूल है। बच्चों की कामयाबी पर आप गर्व महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा, इसके लिए मसूर की दाल दान करें। शुभांक – 9 और शुभ रंग – नारंगी है।
7 तुला राशि :- आज के दिन आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। आप कुछ ज्यादा ही जोश में रहेंगे। आपके बनाए प्लान में कोई बदलाव हो सकता है। बिजनेस में कुछ नया करने की इच्छा होगी। दिल की बजाए दिमाग से काम लें। व्यापार में आर्थिक लाभ होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा। ऑफिस में आपका प्रमोशन होने के चांस बन रहे हैं। परिवार वालों के साथ किसी रिश्तेदार की शादी में जा सकते हैं। संगीत से जुड़े लोगों को जॉब के अच्छे ऑफर आ सकते हैं। शुभांक – 7 और शुभ रंग – बैंगनी है।
8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन प्रॉपर्टी में निवेश के लिए अच्छा रहेगा। बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। धन लाभ का योग बन रहा है। समाज कल्याण की तरफ भी आपका रुझान होगा। शत्रु आपको हराने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपके सम्मुख ठहर नहीं सकेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को विशेष सफलता हासिल होगी। ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए श्रोत मिलेंगे। अचानक से आपके किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है। जरूरतमंद को भोजन कराने से आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। शुभांक – 6 और शुभ रंग – गुलाबी है। (Aaj ka rashifal 19 april)
9 धनु राशि :- आज के दिन आपका रुझान अध्यात्मक की तरफ ज्यादा रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। पड़ोसियों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में आपको सफलता मिलेगी। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए दिन अच्छा है। माता के साथ संबंध मधुर रहेंगे। बिजनेस में पिता को सहयोग करेंगे। खान-पान और जीवनशैली पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। लवमेट वालों का रिश्ता तय होने का योग बन रहा है। गरीबों को जरूरत की चीजों का दान दें। शुभांक – 9 और शुभ रंग – पिंक है।
10 मकर राशि :- आज के दिन कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपकी सैलरी में बढ़ोतरी भी हो सकती है, जिससे आपका दिन अच्छा रहेगा। अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखें। छात्रों के लिए भी दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। आपके व्यापार में फायदे के आसार नजर आ रहे हैं। धन लाभ से आप अपने अटके हुए काम पूरे कर सकते हैं। मंदिर में धर्म का काम करें, आपके काम अपने आप बनते चले जाएंगे। शुभांक – 4 और शुभ रंग – सुनहरा है। (Aaj ka rashifal 19 april)
- Read Also: MP Rain Alert: अगले कुछ घंटों में इन आधा दर्जन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
11 कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। आपकी मुलाकात अपने बेस्ट फ्रेंड से हो सकती है। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से वार्तालाप हो सकती है। दूर की यात्रा करने से बचें, अपने स्वास्थ्य को राहत देने के लिए ये डिसीजन ठीक होगा। बिजनेस में निवेश के लिए सही समय की प्रतीक्षा करें। एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए दिन अच्छा है। शुभांक – 2 और शुभ रंग – स्लेटी है।
12 मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्वक रहेगा। कोई भी शुभ कार्य करेंगे और साथ ही मांगलिक कार्य भी करेंगे। संतान के करियर के लिए मन में चिंताएं बनी रहेंगी। दोस्तों के साथ बाहर मौसम का लुफ्त उठा सकते हैं। पूरा दिन इंज्वाय से भरा रहेगा। सरकारी ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। हो सकता है आपका प्रमोशन भी कर दें। नए लोगों के साथ संपर्क बनेगा, जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। कोई भी नया काम शुरु करते समय माता-पिता के पैर छू कर ही करें। शुभांक – 1 और शुभ रंग – नीला है। (Aaj ka rashifal 19 april)