Aaj ka rashifal 18 january 2025: इन राशियों पर आज होगी मां लक्ष्मी की कृपा, खूब बरसेगा धन, रूके कार्य भी होंगे, देखें राशिफल

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 18 january 2025)। पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं। पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

श्री शिवाय नमस्तुभ्यं

पंचांग एवं राशिफल – 18-01-2025
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) पौष माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) माघ माह,
तिथि- पंचमी अहोरात्र,
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 05 माघ गते,
नक्षत्र- पू0 फाल्गुनी 14:50:28, पश्चात-उ0 फाल्गुनी,
योग- शोभन 25:14:49,
करण- कौलव 18:25:45, पश्चात-तैतुल,
सूर्य- मकर राशिगत,
चंद्र- सिंह 21:27:29, पश्चात-कन्या राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:15:52,
सूर्यास्त- 17:47:32,
दिन काल- 10:31:39,
रात्री काल- 13:28:07,
चंद्रास्त- 10:00:37,
चंद्रोदय- 22:02:37,
राहू काल- 09:54-11:13 अशुभ,
यम घंटा- 13:51-15:10 अशुभ,
अभिजित- 12:11-12:53 शुभ,
प्रदोष- 17:48-20:31 तक,
दिकशूल- पूर्व-दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन दही घी-गुड़ कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज पंचमी तिथि के दिन बेल का फल खाने से कलंक लगता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

शुभ- 08:35-09:54,
चर- 12:32-13:51,
लाभ- 13:51-15:10,
अमृत- 15:10-16:29,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

लाभ- 17:48-19:29,
शुभ- 21:10-22:51,
अमृत- 22:51-24:32,
चर- 24:32-26:13,
लाभ- 29:35-31:16,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

शनि- 07:16 – 08:09,
बृहस्पति- 08:09 – 09:01,
मंगल- 09:01 – 09:54,
सूर्य- 09:54 – 10:46,
शुक्र- 10:46 – 11:39,
बुध- 11:39 – 12:32,
चन्द्र- 12:32 – 13:24,
शनि- 13:24 – 14:17,
बृहस्पति- 14:17 – 15:10,
मंगल- 15:10 – 16:02,
सूर्य- 16:02 – 16:55,
शुक्र- 16:55 – 17:48,

रात्रि का होरा चक्र

बुध- 17:48 – 18:55,
चन्द्र- 18:55 – 20:02,
शनि- 20:02 – 21:10,
बृहस्पति- 21:10 – 22:17,
मंगल- 22:17 – 23:24,
सूर्य- 23:24 – 24:32,
शुक्र- 24:32 – 25:39,
बुध- 25:39 – 26:46,
चन्द्र- 26:46 – 27:54,
शनि- 27:54 – 29:01,
बृहस्पति- 29:01 – 30:08,
मंगल- 30:08 – 31:16,

आज 18 जनवरी 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल

1 मेष राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए किसी नए काम की शुरुआत सोच समझकर करने के लिए रहेगा। आपका कोई मित्र आपको किसी बड़े इन्वेस्टमेंट के लिए सलाह दे सकता है, जिसमें आप सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। आपको अपने खर्चों पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके खर्च बेतहाशा बढ़ेंगे। संतान आपसे किसी नये वाहन की फरमाइश कर सकती है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिलेगी। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – हरा है।

2 वृष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए अशांतिपूर्ण रहने वाला है। आपको कामों में अधिकता रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। आपके विरोधी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आपका कोई पुराना रोग उभर भर सकता है, जो आपको अंदर से कमजोर करेगा। आपका मन परेशान रहेगा। जीवनसाथी से आप कुछ पारिवारिक समस्याओं को लेकर सलाह मशवरा करेंगे। आपको किसी की कोई बात बुरी लगेगी। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है।

3 मिथुन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के मन में प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप किसी लड़ाई झगड़े से दूर रहें, नहीं तो बेवजह का वाद विवाद हो सकता है। कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से विवादित था, तो उसमें भी आपको किसी सलाह मश्वरे की आवश्यकता होगी। माता जी आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकती हैं। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है।

4 कर्क राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए नुकसानदायक रहने वाला है। व्यवसाय में आपका कोई सहयोगी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकता है। आप कोई नए काम की शुरुआत ना करें। आपकी कोई डील फाइनल होते-होते अटक सकती है। नौकरी में आपको मन मुताबिक काम ना मिलने से आपका मन परेशान रहेगा। पारिवारिक समस्याएं फिर से सिर उठाएंगी, जो आपकी टेंशन को बढ़ाएंगी। यदि आपने शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट किया, तो इससे भी कोई नुकसान होगा। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – श्याम है।

5 सिंह राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको कुछ अच्छे लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। आपको किसी की बातों में आने से बचना होगा। घर परिवार में चल रहे बात विवाद को आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें। जीवनसाथी के लिए आप किसी छोटे-मोटे काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – पीला है।

6 कन्या राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। आपके मनमौजी स्वभाव के कारण कोई आपसे नाराज हो सकता है। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। आप संतान की संगति पर विशेष ध्यान दें, नहीं तो वह किसी गलत काम की और अग्रसर हो सकते है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – गुलाबी है।

7 तुला राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए नुकसानदायक रहने वाला है। पार्टनरशिप में किसी काम को करने से आपको नुकसान होगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसे मिलाने में आपको समस्या आएगी। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। आपको किसी वाद विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी। आप किसी से किए हुए वादे को पूरा करेंगे। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – हरा है।

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आपको किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको मजबूरी में ना चाहते हुए करने पड़ेंगे। पार्टनरशिप में यदि आपने किसी काम को किया था, तो उसमें गड़बड़ी हो सकती है। आप जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करना होगा। पिताजी आपके कामों को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – सुनहरा है।

9 धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में एकाग्र होकर जुटना होगा। आपका मन आध्यात्म के कार्यों की ओर अग्रसर रहेगा। किसी की कोई बात बुरी लगने से आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी जिम्मेदारियां में ढील बिल्कुल ना दें। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सफेद है।

10 मकर राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है या परिवार में किसी बात को लेकर सदस्यों में वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको अपने कामों में यदि कुछ रुकावटें आ रही थी, तो वह भी दूर होंगी। व्यापार में कोई पुराना लेन-देन आपको परेशान करेगा। आपका कोई बिगड़ा हुआ काम बन सकता है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हरा है।

11 कुंभ राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए किसी नये काम को करने के लिए अच्छा रहेगा। आप अपने बिजनेस में कोई बदलाव सोच समझकर करें। किसी अजनबी पर यदि आपने भरोसा किया था, तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। आप अपनी धन संबंधित मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। नौकरी में आपको किसी नये पद की प्राप्ति हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।

12 मीन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। कानूनी मामलों में आपको अपनी आंख व कान खुले रखने की आवश्यकता है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। नौकरी में आपके सहयोगी आपका पूरा साथ देंगे, जिससे आप किसी काम को समय से पहले पूरा करके देंगे। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – सफेद है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment