Aaj ka rashifal 18 april: मिथुन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में मिलेगी बड़ी उपलब्धि, आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 18 april)। आज का सुविचार… कितनी खूबसूरती से ईश्वर आपकी जिन्दगी में हर एक दिन जोड़ता है। इसलिये नहीं कि आपको उसकी जरूरत है शायद इसलिये कि किसी और को आपकी बहुत ज्यादा जरूरत है।

श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 18-04-2025

शुभ् विक्रम् संवत् – 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- अमावस्यांत चैत्र माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) वैशाख माह,
तिथि- पंचमी 17:06:42, पश्चात-षष्ठी,
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 05 वैशाख गते,
नक्षत्र- ज्येष्ठा 08:19:57, पश्चात-मूल,
योग- परिघ 25:02:08,
करण- तैतुल 17:06:42, पश्चात-गर,
सूर्य- मेष राशिगत,
चंद्र- वृश्चिक 08:19:57, पश्चात-धनु राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:53:47,
सूर्यास्त- 18:47:24,
दिन काल- 12:53:37,
रात्री काल- 11:05:21,
चंद्रास्त- 09:01:21,
चंद्रोदय- 23:51:38,
राहू काल- 10:44-12:21 अशुभ,
यम घंटा- 15:34-17:11 अशुभ,
अभिजित- 11:55-12:46 शुभ,
प्रदोष- 18:47-21:02 तक,
गंड मूल- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पश्चिम-पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज पंचमी तिथि के दिन बेल का फल खाने से कलंक लगता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 18 april)

चर- 05:53-07:30,
लाभ- 07:30-09:07,
अमृत- 09:07-10:44,
शुभ- 12:21-13:57,
चर- 17:11-18:47,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 18 april)

लाभ- 21:34-22:57,
शुभ- 24:20-25:43,
अमृत- 25:43-27:06,
चर- 27:06-28:30,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर (Aaj ka rashifal 18 april)

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 18 april)

शुक्र- 05:54 – 06:58,
बुध- 06:58 – 08:03,
चन्द्र- 08:03 – 09:07,
शनि- 09:07 – 10:12,
बृहस्पति- 10:12 – 11:16,
मंगल- 11:16 – 12:21,
सूर्य- 12:21 – 13:25,
शुक्र- 13:25 – 14:30,
बुध- 14:30 – 15:34,
चन्द्र- 15:34 – 16:38,
शनि- 16:38 – 17:43,
बृहस्पति- 17:43 – 18:47,

रात्रि का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 18 april)

मंगल- 18:47 – 19:43,
सूर्य- 19:43 – 20:38,
शुक्र- 20:38 – 21:34,
बुध- 21:34 – 22:29,
चन्द्र- 22:29 – 23:25,
शनि- 23:25 – 24:20,
बृहस्पति- 24:20 – 25:16,
मंगल- 25:16 – 26:11,
सूर्य- 26:11 – 27:06,
शुक्र- 27:06 – 28:02,
बुध- 28:02 – 28:57,
चन्द्र- 28:57 – 29:53,

आज 18 अप्रैल 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल (Aaj ka rashifal 18 april)

1 मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए किसी नये काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आप अपने खर्चों को नियंत्रण करने की कोशिश करेंगे और आप अपनी योजनाओं को बनाने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में कुछ नई योजना की शुरुआत कर सकते हैं। भौतिक विषयों में आपकी पूरी सोच रहेगी और आपकी सुख समृद्धि बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्मरण शक्ति पहले से बेहतर रहेगी। आप दिखावे के चक्कर में ना पड़ें, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है। आपको निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। शुभांक – 3 और शुभ रंग – भूरा है।

2 वृष राशि :- आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको किसी विदेश में रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। दान धर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप अच्छे निवेश को करने की तैयारी कर सकते हैं। आपको अपने करीबियों का पूरा साथ मिलेगा। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की सलाह से आप आगे बढ़ेंगे, तो आप काफी सारी मुश्किलों से आसानी से बाहर निकाल सकेंगे। आपका कोई विरोधी आपके खिलाफ कोई साजिश रच सकता है। आपको माताजी की सेहत के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो उन्हें कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। शुभांक – 4 और शुभ रंग – गुलाबी है। (Aaj ka rashifal 18 april)

3 मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए कार्यक्षेत्र में कोई बहुत बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने प्रयासों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी और धन धान्य में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक समय देना होगा। आपको जीवनसाथी के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। आपका कोई मित्र आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। कार्यक्षेत्र में आप किसी नए काम की योजना बना सकते हैं। शुभांक – 5 और शुभ रंग – केसरी है।

4 कर्क राशि :- आज का दिन आपके लिए प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। सेवा क्षेत्र से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। विवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप अपने निजी मामलों में सहजता से आगे बढ़े, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। यदि आपने किसी योजना में धन का निवेश किया था, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। आप अपने पिताजी से अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। जो विद्यार्थी विदेश से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें किसी संस्था से जुड़ने का मौका मिलेगा। शुभांक – 3 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj ka rashifal 18 april)

5 सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी से बहसबाजी में ना पड़ें। सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपको अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता सता सकती है। आपके लंबे समय से रुके हुए काम गति पकड़ेेंगे। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को लेकर यदि आपने ढील बरती, तो वह बाद में कोई बड़ी बीमारी बन सकती है। आपको एक के बाद एक अच्छी सूचना सुनने को मिलती रहेगी। विवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपका कोई काम आपके लिए सिरदर्द बन सकता है। शुभांक – 2 और शुभ रंग – ग्रे है।

6 कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच विचारकर निर्णय लेने के लिए रहेगा। अपनों के साथ विश्वास बनाए रखेंगे। यदि आप किसी से कोई बात बोलें, तो उसमें विनम्रता बनाए रखें। परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम पर अच्छा खासा धन खर्च होगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। आप अपने रूटीन में बदलाव न लाएं। किसी सरकारी योजना में धन लगाने से पहले आप उसके नीति नियमों पर पूरा ध्यान दें। आपको परिवार में लोगों की बातों में आने से बचना होगा, नहीं तो उसमें आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं। शुभांक – 5 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj ka rashifal 18 april)

7 तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए साख और सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। आप अपने घर की मरम्मत आदि कराने की भी योजना बना सकते हैं। आप सुख सुविधाओं की वस्तुओं पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में तरक्की करते देख आपको प्रसन्नता होगी। आप किसी काम को समय से पहले पूरा करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचें। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। शुभांक – 8 और शुभ रंग – पीच है।

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपके लिए किसी बजट को बनाकर चलने के लिए रहेगा। आप अपने मामलों में लापरवाही ना करें और यदि आपने किसी से धन उधार लिया, तो आपको उसे उतार पाने में मुश्किल होगी। आप अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने में कोई कसर ना छोड़ें, नहीं तो लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। आपको किसी विपक्षी की बातों में आने से बचना होगा और स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को लेकर आपको ढील देने से बचना होगा। यदि आपके कामों में कुछ अड़चनें आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। शुभांक – 5 और शुभ रंग – नीला है। (Aaj ka rashifal 18 april)

9 धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए कला व कौशल में सुधार लेकर आएगा। रचनात्मक कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि आपके परिवार में वरिष्ठ सदस्य कोई सलाह दे, तो आप उस पर अमल अवश्य करें। कार्यक्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा से एक अलग जगह बनाने में कामयाब रहेंगे, जिसमें आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। व्यवसाय में दिन मजबूत रहेगा। आपको आर्थिक मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। शुभांक – 3 और शुभ रंग – हरा है।

10 मकर राशि :- आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको बड़ों की सोच पर चलना बेहतर रहेगा। घर परिवार में आप भौतिक वस्तुओं पर पूरा ध्यान देंगे। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हाथ लग सकती है। अपने परिजनों से आपको तालमेल बनाए रखना होगा। घर परिवार में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आपको किसी नए भवन और मकान आदि की प्राप्ति हो सकती हैं। यदि आपका कोई कानूनी मामला लंबे समय से विवादित चल रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। आपको लोगों की मानसिकता पर पूरा ध्यान देना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। शुभांक – 9 और शुभ रंग – आसमानी है। (Aaj ka rashifal 18 april)

11 कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए किसी बड़े लक्ष्य को पूरा करने के लिए रहेगा। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं और आप सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको अफवाह में आने से बचना होगा, नहीं तो आप किसी गलत बात पर शक कर सकते हैं। सहकारिता का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको व्यर्थ की चर्चा में पड़ने से बचना होगा, लेकिन आप अपने कामों को पूरा करने के लिए अपने अलस्य को त्यागे, तभी वह पूरे होते दिख रहे हैं। बंधुत्व की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप घर परिवार में यदि किसी को सलाह देंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। शुभांक – 2 और शुभ रंग – कत्थई है।

12 मीन राशि :- आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने कामों में निसंकोच आगे बढ़ेंगे और आपके घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से मेहमानों का आगमन लगा रहेगा। आप सभी को प्रभावित करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आप सफल रहेंगे। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने परिजनों का भरोसा भी आसानी से जीत पाएंगे। परिवार में सुख समृद्धि बढ़ाने से आप प्रसन्न रहेंगे और संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। आपको विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। कामकाज की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। शुभांक – 8 और शुभ रंग – नीला है। (Aaj ka rashifal 18 april)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

Leave a Comment