Aaj ka rashifal 17 january 2025: संकट चतुर्थी पर आज इन चार राशियों की आज चमकेगी किस्मत; होगा धन लाभ, मिलेगी खुशखबरी

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 17 january 2025)। पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं। पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

श्री शिवाय नमस्तुभ्यं

पंचांग एवं राशिफल – 17-01-2025
संकट-चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) पौष माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) माघ माह,
तिथि- चतुर्थी 29:29:32,
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 04 माघ गते,
नक्षत्र- मघा 12:43:51, पश्चात-पूर्वाफाल्गुनी,
योग- सौभाग्य 24:55:36,
करण- बव 16:42:33, पश्चात-बालव,
सूर्य- मकर राशिगत,
चंद्र- सिंह राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:16:03,
सूर्यास्त- 17:46:42,
दिन काल- 10:30:38,
रात्रि काल- 13:29:09,
चंद्रास्त- 09:32:21,
चंद्रोदय- 21:08:33,
राहू काल- 11:13-12:31 अशुभ,
यम घंटा- 15:09-16:28 अशुभ,
अभिजित- 12:10-12:52 शुभ,
प्रदोष- 17:47-20:31 तक,
गंड मूल- 07:16-12:44 अशुभ,
दिकशूल- पश्चिम-पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज शकट-व्रत है। चतुर्थी तिथि के दिन मूली खाना वर्जित है। इससे शरीर में रोग होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

चर- 07:16-08:35,
लाभ- 08:35-09:54,
अमृत- 09:54-11:13,
शुभ- 12:31-13:50,
चर- 16:28-17:47,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

लाभ- 21:09-22:50,
शुभ- 24:31-26:12,
अमृत- 26:12-27:54,
चर- 27:54-29:35,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

शुक्र- 07:16 – 08:09,
बुध- 08:09 – 09:01,
चन्द्र- 09:01 – 09:54,
शनि- 09:54 – 10:46,
बृहस्पति- 10:46 – 11:39,
मंगल- 11:39 – 12:31,
सूर्य- 12:31 – 13:24,
शुक्र- 13:24 – 14:16,
बुध- 14:16 – 15:09,
चन्द्र- 15:09 – 16:02,
शनि- 16:02 – 16:54,
बृहस्पति- 16:54 – 17:47,

रात्रि का होरा चक्र

मंगल- 17:47 – 18:54,
सूर्य- 18:54 – 20:02,
शुक्र- 20:02 – 21:09,
बुध- 21:09 – 22:16,
चन्द्र- 22:16 – 23:24,
शनि- 23:24 – 24:31,
बृहस्पति- 24:31 – 25:39,
मंगल- 25:39 – 26:46,
सूर्य- 26:46 – 27:54,
शुक्र- 27:54 – 29:01,
बुध- 29:01 – 30:08,
चन्द्र- 30:08 – 31:16,
(पंचांग-इंद्रप्रस्थ-दिल्ली-समयानुसार)

आज 17 जनवरी 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल

1 मेष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए व्यापार में थोड़ा सोच समझकर कोई निर्णय लेने के लिए रहेगा, क्योंकि आपको कोई नुकसान हो सकता है। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट कर रहे लोग किसी एक्सपर्ट की राय से ही इन्वेस्टमेंट करें। वाहनों का प्रयोग आपको सावधान रहकर करना होगा। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपका मन परेशान रहेगा। विद्यार्थी किसी स्कॉलरशिप से संबंधित एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – सुनहरा है।

2 वृष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। परिवार के सदस्यों को लेकर आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। किसी घर मकान आदि की खरीददारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके परिवार में किसी सदस्य को नौकरी के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – हरा है।

3 मिथुन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को किसी वाद विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। कोई कानूनी मामला आपके लिए सिर दर्द बनेगा। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपको किसी पुराने लेन-देन से छुटकारा मिलेगा। आप अपने अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आपको किसी को धन उधार बहुत ही सोच समझ कर देने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आप यदि किसी से काम को लेकर कोई मदद लेंगे, तो वह भी आसानी से मिल जाएगी। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – गुलाबी है।

4 कर्क राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से खुशी होगी। अपनों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में आप कोई नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपको पार्टनरशिप में कोई काम सोच समझ कर करना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – लाल है।

5 सिंह राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आपको अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। कोई नये काम में आप सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्रो में आप अच्छा नाम कमाएंगे। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – पीला है।

6 कन्या राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए खुशियों भरा रहने वाला है। व्यवसाय में आपको कुछ उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ेगा, जो आपकी समस्याओं को बढ़ाएगे। आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी, जो आपको खुशी देगी। संतान किसी परीक्षा की तैयारी में जुटी नजर आएगी। आपको अपने आस-पास रह रहे लोगों से कोई बात सोच समझ कर करनी होगी। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – श्याम है।

7 तुला राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आप अपने पारिवारिक मामलों को घर में रहकर ही सुलझायें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका कोई लिया गया निर्णय आपके लिए समस्या बन सकता है। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतारेगी, जिससे आपको अपनी किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा होगा। कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में आप कामयाब रहेंगे। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – नीला है।

8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। पार्टनरशिप में किसी काम को करने से मतभेद बढ़ सकते हैं। कुछ विशेष व्यक्तियों से आपको मिलने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। आपको अच्छे कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को अभी कुछ समय बाद राहत मिलेगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – नारंगी है।

9 धनु राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान लेकर करना होगा। मन में आपके मान सम्मान की वृद्धि होने से खुशी होगी। परिवार में आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपके परिवार के किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट थोड़ा सोच समझकर करने की आवश्यकता है, नहीं तो उससे आपको नुकसान होगा। शुभवंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।

10 मकर राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए किसी नये वाहन की खरीदारी के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके शारीरिक कष्ट भी पहले से कम होंगे, जो आपको खुशियां देंगे और बिजनेस में आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी, जिनके पूरा होने से आपको खुशी होगी। आपको किसी की सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। नौकरी में बदलाव करने की योजना बना रहे हैं, तो किसी दूसरी नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। किसी नए घर मकान आदि के खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – सफेद है।

11 कुंभ राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए सोचे समझे कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपके मान सम्मान में वृद्धि में होने से खुशी होगी। आप किसी डील को फाइनल कर सकते हैं। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हरा है।

12 मीन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप अपने मित्रों से कोई लेन-देन सोच विचार कर करें। परिवार में लोगों से कुछ मतभेद होने से आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। आपको कोई बड़ा ऑर्डर मिलते मिलते रह जाएगा, जो आपकी परेशानियों की वजह बनेगा। आपको कोई बड़ा ऑर्डर हाथ लगने से खुशी होगी। आप अपने किसी मन की इच्छा को लेकर परिवार के सदस्य से बातचीत कर सकते हैं। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सफेद है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment