पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 16 january 2025)। पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं। पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।
श्री शिवाय नमस्तुभ्यं
पंचांग एवं राशिफल – 16-01-2025
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) पौष माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) माघ माह,
तिथि- तृतीया 28:05:32,
दिन- गुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 03 माघ गते,
नक्षत्र- आश्लेषा 11:15:33, पश्चात-मघा,
योग- आयुष्मान 25:04:46,
करण- वाणिज् 15:38:52, पश्चात-विष्टिभद्र,
सूर्य- मकर राशिगत,
चंद्र- कर्क 11:15:33, पश्चात-सिंह राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:16:12,
सूर्यास्त- 17:45:52,
दिन काल- 10:29:39,
रात्रि काल- 13:30:10,
चंद्रास्त- 09:00:58,
चंद्रोदय- 20:12:00,
राहू काल- 13:50-15:08 अशुभ,
यम घंटा- 07:16-08:35 अशुभ,
अभिजित- 12:10-12:52 शुभ,
प्रदोष- 17:46-20:30 तक,
गंड मूल- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- दक्षिण दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज तृतीया तिथि के दिन परवल खाना निषिद्ध है। इससे शरीर में रोग होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ
शुभ- 07:16-08:35,
चर- 11:12-12:31,
लाभ- 12:31-13:50,
अमृत- 13:50-15:08,
शुभ- 16:27-17:46,
रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ
अमृत- 17:46-19:27,
चर- 19:27-21:08,
लाभ- 24:31-26:12,
शुभ- 27:54-29:35,
अमृत- 29:35-31:16,
किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र
बृहस्पति- 07:16 – 08:09,
मंगल- 08:09 – 09:01,
सूर्य- 09:01 – 09:54,
शुक्र- 09:54 – 10:46,
बुध- 10:46 – 11:39,
चन्द्र- 11:39 – 12:31,
शनि- 12:31 – 13:24,
बृहस्पति- 13:24 – 14:16,
मंगल- 14:16 – 15:08,
सूर्य- 15:08 – 16:01,
शुक्र- 16:01 – 16:53,
बुध- 16:53 – 17:46,
रात्रि का होरा चक्र
चन्द्र- 17:46 – 18:53,
शनि- 18:53 – 20:01,
बृहस्पति -20:01 – 21:08,
मंगल- 21:08 – 22:16,
सूर्य- 22:16 – 23:23,
शुक्र- 23:23 – 24:31,
बुध- 24:31 – 25:38,
चन्द्र- 25:38 – 26:46,
शनि- 26:46 – 27:54,
बृहस्पति- 27:54 – 29:01,
मंगल- 29:01- 30:09,
सूर्य- 30:09 – 31:16,
आज 16 जनवरी 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल
1 मेष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए टेंशन भरा रहने वाला है। परिवार के सदस्यों में चल रहे लड़ाई झगड़े समस्याओं को बढ़ाएंगे। आप मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। व्यापार में आपको कोई बड़ी डील फाइनल होते-होते अटक सकती है, जो आपको परेशान करेंगी। आप अपने घर की शौक मौज की चीजों पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। विद्यार्थियों की किसी नए कोर्स के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – हरा है।
2 वृष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। परिवार में जीवनसाथी के लिए आप कुछ नये कपड़े, ज्वेलरी आदि लेकर आ सकते हैं। आपको किसी की बातों में आने से बचना होगा। आपको अपने किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको मनमौजी स्वभाव के कारण कोई उपलब्धि मिल सकती है। आपकी जल्दबाजी के कारण कामों में आपसे कोई गड़बड़ी हो सकती है, जो लोग सिंगल हैं, उनकी अपने साथी से मुलाकात होगी। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – नारंगी है।
3 मिथुन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहने से आप परेशान रहेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप किसी नए काम की शुरुआत करेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको अपने आय और व्यय में तालमेल बनाकर चलना होगा। आपके मनमौजी स्वभाव के कारण परिवार के सदस्य आपसे नाराज रहेंगे। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सफेद है।
4 कर्क राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम को लेकर विचार विमर्श हो सकता है। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। आपको अपने सहयोगियों की बातों पर थोड़ा ध्यान देना होगा। आपके ऊपर यदि कुछ कर्जा था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने की कोशिश में लगे रहेंगे। धन को लेकर आप किसी पर ज्यादा भरोसा ना करें, क्योंकि वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – पीला है।
5 सिंह राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याग्रता बढ़ेगी। पार्टनरशिप में आपके साथ कोई बड़ा धोखा हो सकता है। आपको वाणी व व्यवहार पर संयम रखने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग बहुत ही सावधान रहकर करना होगा। पार्टनरशिप में आपके साथ कोई धोखा होने की संभावना है। आपको किसी दूर रह रहे परीजन की याद सता सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से मिलने का मौका मिलेगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – हरा है।
6 कन्या राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों को शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना है। आपको अपने किसी डिसीजन के लिए पछतावा होगा। आपने यदि किसी को धन उधार दिया, तो आपको उसे वापस मिलने में समस्या आएगी। आपको बिजनेस में थोड़ा सोच समझकर हाथ बढ़ाने की आवश्यकता है। आप किसी पुरानी गलती सबक ले सकते हैं। आपको अपने आस-पास रह रहे लोगों पर पूरा ध्यान देना होगा। परिवार में बेवजह के लड़ाई झगड़े बढ़ सकते हैं। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – सफेद है।
7 तुला राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप यदि किसी काम को लेकर कुछ कोई आर्थिक मदद मांगेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। आपके रुके हुए धन को लेकर आपको समस्या हो सकती है। घूमने फिरने की आप योजना बनाएंगे। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है। आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – पीला है।
8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। जो आपकी समस्याओं को बढ़ाएगा। परिवार में आपके सामने कोई बड़ी उलझन आ सकती है। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। आपको व्यावसायिक मामलों को मिल बैठकर दूर करना होगा। अपनी सेहत पर आप ध्यान देंगे। किसी से किए हुए वादे को पूरा करने मे आप परेशान रहेंगे। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – सफेद है।
9 धनु राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए आध्यात्म के कार्यों से जुड़कर नाम कमाएंगे और आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण आप अपने से ज्यादा औरों के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जो आपकी समस्याओं को बढ़ाएंगे। आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। व्यवसाय में आपको कोई डील को फाइनल करने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपके घर किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है।
10 मकर राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए कठिनाइयों भरा रहने वाला है। व्यवसाय में आप कोई बदलाव सोच समझकर करें। आपको अपने नुकसान को होने की आदत को बचाने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आपके साथ कोई बड़ा धोखा हो सकता है, इसलिए आपको पार्टनरशिप में किसी डील को फाइनल करने से बचना होगा और आपको उनके मन में चल रही शंकाओं को दुर करना होगा। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान के करियर को लेकर कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – पीला है।
11 कुंभ राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपको कामों में गड़बड़ी होने से आपका कोई भारी नुकसान हो सकता है और आप वाणी व व्यवहार से आप किसी को कोई ऐसी बात बोल सकते हैं, जो कि उन्हें बुरी लग सकती है। आपके आपसी रिश्ते खराब होंगे। परिवार में विरोधी बढ़ेंगे, जो आपकी समस्याओं को बढ़ाएंगे और आर्थिक स्थिति भी पहले से कमजोर होगी। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – गुलाबी है।
12 मीन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को कोई निर्णय अपने साथी की सहमति से लेना बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य में यदि कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होगी और आपकी इन्कम बढ़ेगी, जो आपके कामों को आसानी से पूरा कर पाएगे। आपकी किसी आदत को लेकर परिवार के सदस्य आपसे नाराज रहेंगे। आपको बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध करने से बचना होगा। जीवनसाथी का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में सदस्यों में चल रहे वाद विवाद को मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – लाल है।