पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 16 april)। आज का सुविचार… जहां प्रेम, दया विश्वास जैसे आपके सच्चे मित्र रहेंगे, वहां क्रोध, अहंकार, घमंड जैसे मतलबी मित्र आपके आसपास भी नहीं भटकेंगे।
श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 16-04-2025
शुभ् विक्रम् संवत् – 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- अमावस्यांत चैत्र माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) वैशाख माह,
तिथि- तृतीया 13:16:27, पश्चात-चतुर्थी,
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 03 वैशाख गते,
नक्षत्र- अनुराधा 29:54:03,
योग- व्यतिपता 24:17:02,
करण- विष्टिभद्र 13:16:27, पश्चात-बव,
सूर्य- मेष राशिगत,
चंद्र- वृश्चिक राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:55:50,
सूर्यास्त- 18:46:15,
दिन काल- 12:50:25,
रात्रि काल- 11:08:32,
चंद्रास्त- 07:31:00,
चंद्रोदय- 22:00:07,
राहू काल- 12:21-13:57 अशुभ,
यम घंटा- 07:32-09:08 अशुभ,
अभिजित- 11:55-12:47 अशुभ,
प्रदोष- 18:46-21:01 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज तृतीया तिथि के दिन परवल खाने से शरीर की हानि होती है। चतुर्थी तिथि के दिन मूली खाने से पेट में शूल होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ
लाभ- 05:56-07:32,
अमृत- 07:32-09:08,
शुभ- 10:45-12:21,
चर- 15:34-17:10,
लाभ- 17:10-18:46,
रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ
शुभ- 20:1-21:33,
अमृत- 21:33-22:57,
चर- 22:57-24:21,
लाभ- 27:08-28:31,
किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र
बुध- 05:56 – 07:00,
चन्द्र- 07:00 – 08:04,
शनि- 08:04 – 09:08,
बृहस्पति- 09:08 – 10:13,
मंगल- 10:13 – 11:17,
सूर्य- 11:17 – 12:21,
शुक्र- 12:21 – 13:25,
बुध- 13:25 – 14:29,
चन्द्र- 14:29 – 15:34,
शनि- 15:34 – 16:38,
बृहस्पति- 16:38 – 17:42,
मंगल- 17:42 – 18:46,
रात्रि का होरा चक्र
सूर्य- 18:46 – 19:42,
शुक्र- 19:42 – 20:38,
बुध- 20:38 – 21:33,
चन्द्र- 21:33 – 22:29,
शनि- 22:29 – 23:25,
बृहस्पति- 23:25 – 24:21,
मंगल- 24:21 – 25:16,
सूर्य- 25:16 – 26:12,
शुक्र- 26:12 – 27:08,
बुध- 27:08 – 28:03,
चन्द्र- 28:03 – 28:59,
शनि- 28:59 – 29:55,
आज 16 अप्रैल 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल
1 मेष राशि :- आज के दिन इस राशि के जातक धार्मिक कार्यों में सहभागी बनेंगे। आपको कार्यक्षेत्र के साथ घरेलू व्यवस्था को बनाए रखने के लिए काफी परिश्रम करना होगा। दोपहर तक पैसा कमाने की चाहत में आप काफी व्यस्त और उलझन में रहेंगे। आपको धन लाभ तो होगा, लेकिन वह तुरंत ही अनावश्यक कार्यों में खर्च भी हो जाएगा। आपको अपने हाथ-पैरों में थकान महसूस हो सकता है। उदर संबंधी समस्या होने की भी आशंका है। प्रलोभन के कारण आपको धोखा मिल सकता है इसलिए लालच से आपको बचना चाहिए। शुभांक – 7 और शुभ रंग – संतरी है।
2 वृष राशि :- आज के दिन इस राशि के जातक के साथ कुछ रोचक घटनाएं होंगी जो आपको आनंदित करेंगे। सितारे यह भी कहते हें कि दिन का पहला भाग आपके लिए लाभ और नई संभावनायें लेकर आएगा। ऐसे में आपको काम के प्रति गंभीर रहना होगा। किसी परिचित से अनपेक्षित समाचार मिलेगा जिससे हैरान भी होंगे और सोच विचार में भी उलझेंगे। दोपहर तक धन का प्रवाह सामान्य रहेगा, पुराने कार्यों से लाभ होगा। दोपहर के बाद ज्यादातर काम किसी और की वजह से अधूरे रहेंगे। घर का माहौल अचानक गर्म हो जाएगा, ऐसे में जरूरी है कि आप वाणी पर नियंत्रण रखें। शुभांक – 1 और शुभ रंग – नारंगी है।
3 मिथुन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातक के पहले भाग में लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। लेकिन अगर आप उलझन और मानसिक दुविधा से निकलने की कोशिश नहीं करेंगे तो अवसर का पूरा लाभ नहीं ले पाएंगे। सितारे इस स्थिति में हैं कि आप अपने कार्य व्यवसाय में प्रगति से आनंदित होंगे। दोपहर के बाद का समय कुछ रिलैक्स वाला रहेगा। जल्दबाजी में लिया गया कोई भी गलत निर्णय बाद में पछतावे का कारण बन सकता है, इसलिए आपको मन शांत रखकर कोई भी निर्णय लेना चाहिए। घर में खाने-पीने की चीजों या अन्य सुख-सुविधाओं पर आपको खर्च करना पड़ सकता है। शाम के बाद पैसों से जुड़ी कोई परेशानी हल हो सकती है। परिवार के सदस्य किसी मुद्दे को लेकर चिंतित रहेंगे। शुभांक – 2 और शुभ रंग – पीला है।
4 कर्क राशि :- आज आप दिन के प्रारंभिक भाग असमंजस के कारण प्रभावित होगा और आपके काम की गति धीमी रहेगी। आप जो करना चाहते हैं, माहौल उसके विपरीत महसूस होगा, लेकिन धैर्य रखें दोपहर के बाद से समस्या से राहत पाएंगे, स्थिति कुछ अनुकूल होने लगेगा। धन का प्रवाह सामान्य रहेगा। यदि आप व्यावहारिकता बनाए रखेंगे तो आपको किसी खास व्यक्ति से महत्वपूर्ण सहयोग मिल सकता है जो भविष्य में भी आपके लिए लाभकारी रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में इस राशि के जातक प्रगति करेंगे। शाम को पारिवारिक स्थिति बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य कुछ नरम रह सकता है। शुभांक – 3 और शुभ रंग – नीला है।
5 सिंह राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को दोपहर तक धैर्य और शांति से काम लेने की जरूरत है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यावसायिक कारणों से मानसिक बेचैनी रहेगी। घरेलू उलझनों के कारण आपको अधिक दबाव में काम करना पड़ेगा। दिन के आरंभ में परिवार के सदस्यों के साथ कहा-सुनी हो सकती है। परिवार के सदस्य किसी न किसी कारण से असंतुष्ट रहेंगे और आपसे खफा होंगे। कार्यस्थल पर भी स्थिति वैसी ही रहेगी और सहकर्मी या अधिकारी आपकी ओर से किसी गलती की प्रतीक्षा में रहेंगे। धन संबंधी मामले में संभलकर फैसला लें। महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिए शाम का इंतजार करना लाभकारी रहेगा। शुभांक – 2 और शुभ रंग – बैंगनी है।
6 कन्या राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। दिन के पहले भाग में जो भी मेहनत करेंगे, उसका लाभ आपको आने वाले दिनों में मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको बेहद संयम और सतर्कता के साथ चलना होगा नहीं तो आपकी छोटी सी गलती आपके लिए परेशानी का सबब बन जाएगी। लाभ के स्थान पर हानि की संभावना अधिक रहेगी इसलिए आर्थिक फैसले जरा संभल कर लें। कारोबार उम्मीद से कम रहेगा जिससे आपको थोड़ी परेशानी होगी। लव लाइफ के मामले में दिन सामान्य रहेगा। किसी बात को लेकर प्रेमी से कुछ मतभेद हो सकती है। शुभांक – 3 और शुभ रंग – श्याम है।
7 तुला राशि :- आज के दिन आप काम के प्रति उदासीनता दिखाएंगे लेकिन भाग्य आपको सही मौके पर सही निर्णय लेने में मदद करेगी जिससे आपको अपेक्षा से बढ़कर लाभ मिलेगा। आप वास्तविकता को छोड़कर काल्पनिक दुनिया में भी खोए रहेंगे जिससे आपकी रचनात्मक क्षमता का विकास होगा। कला क्षेत्र से जुड़े जातक कुछ बढिया प्रदर्शन कर सकते हैं। फैशन और ब्यूटी फील्ड से जुड़े जातकों के लिए भी दिन बढ़िया है। आपके लिए सलाह है कि आप अपनी भावुकता पर कंट्रोल करें और व्यवहारिकता से काम लें तो अधिक फायदे में रहेंगे। दोपहर बाद आपको भविष्य में लाभ कमाने के अवसर मिलेंगे बस जरूरी है कि आप किसी दुविधा में न पड़ें। जरूरी यह भी है कि लाभ और धन कमाने के चक्कर में सेहत की अनदेखी न करें। शुभांक – 8 और शुभ रंग – सफेद है।
8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपका लाभप्रद है, लेकिन आपके लिए सलाह है कि आप वाणी पर संयम रखें और व्यवहारिकता से काम लें। महत्वपूर्ण कार्यों को दोपहर से पहले पूरा करने का प्रयास करें। सरकारी क्षेत्र के काम बन सकते हैं, प्रयास करें। बिजनेस में आपकी कमाई अच्छी होगी। नौकरीपेशा में दिन अनुकूल रहेगा। आपको अपना टारगेट पूरा करने में मित्रों और सहयोगियों से पूरा सहयोग मिलेगा। धर्म कर्म और सामाजिक कार्यों में भी आप भाग लेंगे। शुभांक – 6 और शुभ रंग – पिंक है।
9 धनु राशि :- आज इस राशि के जातक दिन के मध्य तक कोई भी महत्वपूर्ण आर्थिक फैसला नहीं लें, नुकसान हो सकता है। आपका दैनिक जीवन अधिक अस्त-व्यस्त रहेगा, मन में नकारात्मक भावनाएं आएंगी और आप काम के प्रति लापरवाह भी रहेंगे। परिवार के सदस्य या सहकर्मी आपको सही सलाह देंगे लेकिन मतिभ्रम के कारण वे आपको गलत लगेगा जिससे नुकसान होगा। दोपहर से स्थिति में सुधार होना शुरू हो जाएगा, फिर भी पैसों से जुड़े काम को कल टाल देना ही बेहतर रहेगा। शाम का समय दिन की अपेक्षा से अधिक शांति से बीतेगा। मनोरंजन के अवसर मिलने से आपकी मानसिक स्थिति में सुधार होगा। पुराने रोग दोबारा उभर सकते हैं, सेहत के मामले में जोखिम से बचें। शुभांक – 8 और शुभ रंग – गुलाबी है।
10 मकर राशि :- आज के दिन आप धन संबंधी कार्यों को छोड़कर अन्य सभी कार्यों में सम्मान के पात्र बनेंगे। दिन की शुरुआत से लेकर अंत तक आर्थिक परेशानियां किसी रूप में आपको परेशान करती रहेंगी। समय पर काम पूरा करने के बाद भी आपको अपेक्षित सफलता नहीं मिलने का अहसास हो सकता है। किसी बुजुर्ग व्यक्ति का सहयोग मिलने से कुछ उलझनों से राहत मिलेगी। दोपहर के बाद आपको सामाजिक कार्यों के लिए समय निकालना होगा और न चाहते हुए भी परिवार या रिश्तेदारों के साथ समय बिताना होगा। पारिवारिक माहौल में शांति रहेगी और आपके कार्य से परिवार के लोग आपको सम्मान देंगे। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां बनी रहेंगी। शुभांक – 1 और शुभ रंग – गोल्डन है।
11 कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से बेहतर रहेगा। बीमार जातकों के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कामकाज को लेकर पूरे दिन मानसिक चिंता रहेगी, किसी न किसी कारण से कारोबार में धन संबंधी मामले अटक सकते हैं। दोपहर के बाद धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी सामाजिक कार्य में भी आप सहभागी बनेंगे। आपके परिवार वाले आपसे सहानुभूति रखेंगे और आपके लिए कुछ अच्छा करने का प्रयास भी करेंगे। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा, प्रतियोगिता में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। सरकारी क्षेत्र के काम में थोड़ी परेशानी अधिक होगी। शुभांक – 4 और शुभ रंग – स्लेटी है।
12 मीन राशि :- आज दिन के पहले भाग में आपकी दिनचर्या थोड़ी अस्त व्यस्त रहेगी। दिन की शुरुआत में आपको शारीरिक कमजोरी और सुस्ती का अनुभव होगा, जिसके कारण दैनिक कार्यों में देरी हो सकती है। नौकरीपेशा लोग किसी दुविधा में फंसे रहेंगे। दोपहर तक मेहनत का फल नहीं मिलने से मन में निराशा रहेगी। इसके बाद का समय कामकाज के लिए शुभ रहेगा। शाम के आस-पास पूरे दिन की मेहनत रंग लाएगी। शुभ समाचार से घर में खुशी रहेगी। वैवाहिक जीवन में प्रेम और आपसी सद्भाव बना रहेगा। बच्चों से खुशी मिलेगी। शुभांक – 4 और शुभ रंग – सुनहरा है।