Aaj ka rashifal 15 january 2025: इन राशियों का आज चुकता हो जाएगा पुराना लेन-देन, नए प्रोजेक्ट पर शुरू करेंगे काम, देखें राशिफल

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 15 january 2025)। पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं। पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

श्री शिवाय नमस्तुभ्यं

पंचांग एवं राशिफल – 15-01-2025
पावन महाकुंभ की हार्दिक शुभकामनाएं
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) पौष माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) माघ माह,
तिथि- द्वितीया 27:22:38,
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 02 माघ गते,
नक्षत्र- पुष्य 10:27:05, पश्चात-आश्लेषा,
योग- प्रीति 25:45:19,
करण- तैतुल 15:16:42, पश्चात-गर,
सूर्य- मकर राशिगत,
चंद्र- कर्क राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:16:20,
सूर्यास्त- 17:45:03,
दिन काल- 10:28:42,
रात्रि काल- 13:31:09,
चंद्रोदय- 19:12:11,
चंद्रास्त- 31:37:26,
राहू काल- 12:31-13:49 अशुभ,
यम घंटा- 08:35-09:54 अशुभ,
अभिजित- 12:10-12:52 अशुभ,
प्रदोष- 17:45-20:30 तक,
गंड मूल- 10:27 से अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज द्वितीया तिथि के दिन छोटा बैगन या कटेहरी खाना निषिद्ध है। इससे पुत्र को दोष होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

लाभ- 07:16-08:35,
अमृत- 08:35-09:54,
शुभ- 11:12-12:31,
चर- 15:08-16:26,
लाभ- 16:26-17:45,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

शुभ- 19:26-21:08,
अमृत- 21:08-22:49,
चर- 22:49-24:31,
लाभ- 27:53-29:35,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

बुध- 07:16 – 08:09,
चन्द्र- 08:09 – 09:01,
शनि- 09:01 – 09:54,
बृहस्पति- 09:54 – 10:46,
मंगल- 10:46 – 11:38,
सूर्य- 11:38 – 12:31,
शुक्र- 12:31 – 13:23,
बुध- 13:23 – 14:15,
चन्द्र- 14:15 – 15:08,
शनि- 15:08 – 16:00,
बृहस्पति- 16:00 – 16:53,
मंगल- 16:53 – 17:45,

रात्रि का होरा चक्र

सूर्य- 17:45 – 18:53,
शुक्र- 18:53 – 20:00,
बुध- 20:00 – 21:08,
चन्द्र- 21:08 – 22:15,
शनि- 22:15 – 23:23,
बृहस्पति- 23:23 – 24:31,
मंगल- 24:31 – 25:38,
सूर्य- 25:38 – 26:46,
शुक्र- 26:46 – 27:53,
बुध- 27:53 – 29:01,
चन्द्र- 29:01 – 30:09,
शनि- 30:09 – 31:16,

आज 15 जनवरी 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल

1 मेष राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आपको यदि कोई सेहत संबंधित समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। जीवनसाथी के लिए आप किसी व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं। आपको किसी से कोई बात सोच समझ कर बोलनी होगी। आपके ऊपर कार्यक्षेत्र में काम का दबाव अधिक रहेगा, क्योंकि आपके बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी होगी। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – पीला है।

2 वृष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। परिवार के सदस्यों को लेकर आप कहीं पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। अध्ययन व अध्यात्म के प्रति आपकी काफी रुचि रहेगी। आपकी कला देखकर कार्यक्षेत्र में लोग हैरान रहेंगे। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। जीवन साथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – सफेद है।

3 मिथुन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए उलझनो भरा रहने वाला है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आपको कोई फैसला बहुत ही सोच समझ कर लेने की आवश्यकता है। आपको किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आप अपने पारिवारिक मामलों को घर से बाहर न जाने दें। वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप किसी भी काम में आप सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है।

4 कर्क राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको किसी नये वाहन को खरीदने का सपना पूरा होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। विद्यार्थियों के शिक्षा में आ रही समस्याओं को लेकर अपने सीनियर से बातचीत करनी होगी। प्रॉपर्टी को लेकर परिवार में सदस्यों में खटपट बनी रहेगी। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – पीला है।

5 सिंह राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपकी संतान को कोई पुरस्कार मिल सकता है। परिवार के सदस्यों में चल रहे किसी बाद में बात को आप बातचीत के जरिए दूर करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको टीमवर्क के जरिए काम करने का मौका मिलेगा, जिससे आपको कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को नजर अंदाज न करें। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – लाल है।

6 कन्या राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को बहुत ही सोच समझकर काम करना होगा। जीवनसाथी से आप भविष्य को लेकर योजनाओं को बनाएंगे। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर आनन्द रहेगा। आप अपने कामों में कोई परिवर्तन सोच समझकर करें। संतान के करियर को लेकर आपको कोई टेंशन हो सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आपने कोई वादा किया था, तो उसे भी आप आसानी से पूरा करेंगे। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – गुलाबी है।

7 तुला राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के मन में उथल पुथल लगी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपका मन किसी बात के लिए परेशान रहेगा। आपके कुछ योजनाओं पर भी विराम लग सकता है। पार्टनरशिप में यदि किसी डील को फाइनल करने का सोचा था, तो उसमें कोई नुकसान हो सकता है। जीवन साथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। विद्यार्थी किसी नये कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – हरा है।

8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को किसी लड़ाई झगड़े से दूर रहना होगा। आपके मन में सहजता बनी रहेगी। जीवनसाथी से भी किसी बात को लेकर कहा सुनी चल रही थी, तो वह दूर होगी। आप किसी नये प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। आपका कोई पुराना लेन-देन चुकता होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – नारंगी है।

9 धनु राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी सोच समझ से काम पूरे होंगे। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। परिवार में यदि किसी सदस्य के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होंगी। आपको अपने आस-पास रह रहे विरोधियों से सावधान रहना होगा। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सफेद है।

10 मकर राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए महत्वपूर्ण कामों को करने के लिए रहेगा। आपका कोई पुराना कानूनी मामला यदि लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो उसमें आपको जीत मिलेगी। राजनीतिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को कोई बड़ा सम्मान मिल सकता है। बिजनेस में आपको कुछ नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई सरप्राइस गिफ्ट मिल सकता है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – पीला है।

11 कुंभ राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है। काम की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को राहत मिलेगी। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको बिजनेस में कोई नुकसान होने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपका मन परेशान रहेगा। आपके कुछ नये विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – हरा है।

12 मीन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को सामाजिक क्षेत्रों में कोई अच्छा पद मिलने की संभावना है। प्रॉपर्टी में आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, जिनका भविष्य में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। बच्चों के साथ पार्टनरशिप थोड़ा सोच समझकर करें। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। बिजनेस के लिए आपको कोई अच्छी टिप्स दे सकते हैं। आप अपनी संतान को कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। पारिवारिक मामलों पर आपको थोड़ा ज्यादा ध्यान देना होगा। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – सफेद है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment