पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj Ka Rashifal 12 January 2025)। पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं। पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।
श्री शिवाय नमस्तुभ्यं
पंचांग एवं राशिफल – 12-01-2025
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) पौष माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) पौष माह,
तिथि- चतुर्दशी 29:02:32*,
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 29 पौष गते,
नक्षत्र- मृगशीर्षा 11:23:40, पश्चात-आद्रा,
योग- ब्रह्म 09:08:13, पश्चात-ऐंद्र,
करण- गर 17:45:20, पश्चात-वाणिज्,
सूर्य- धनु राशिगत,
चंद्र- मिथुन राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:16:34,
सूर्यास्त- 17:42:36,
दिन काल- 10:26:01,
रात्रि काल- 13:33:55,
चंद्रोदय- 15:59:41,
चंद्रास्त- 30:51:19,
राहू काल- 16:24-17:43 अशुभ,
यम घंटा- 12:30-13:48 अशुभ,
अभिजित- 12:09-12:50 शुभ,
प्रदोष- 17:43-20:28 तक,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज चतुर्दशी एवं पूर्णिमा तिथि के दिन तिल का तेल खाना लगाना निषिद्ध है। स्त्री-सहवास वर्जित है। इससे धन एवं शरीर का नाश होता है। त्रयोदशी तिथि के दिन बैंगन खाने से पुत्र दोष होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ
चर- 08:35-09:53,
लाभ- 09:53-11:11,
अमृत- 11:11-12:30,
शुभ- 13:48-15:06,
रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ
शुभ- 17:43-19:24,
अमृत- 19:24-21:06,
चर- 21:06-22:48,
लाभ- 26:11-27:53,
शुभ- 29:35-31:17,
किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र
सूर्य- 07:17 – 08:09,
शुक्र- 08:09 – 09:01,
बुध- 09:01 – 09:53,
चन्द्र- 09:53 – 10:45,
शनि- 10:45 – 11:37,
बृहस्पति- 11:37 – 12:30,
मंगल- 12:30 – 13:22,
सूर्य- 13:22 – 14:14,
शुक्र- 14:14 – 15:06,
बुध- 15:06 – 15:58,
चन्द्र- 15:58 – 16:50,
शनि- 16:50 – 17:43,
रात्रि का होरा चक्र
बृहस्पति- 17:43 – 18:50,
मंगल- 18:50 – 19:58,
सूर्य- 19:58 – 21:06,
शुक्र- 21:06 – 22:14,
बुध- 22:14 – 23:22,
चन्द्र- 23:22 – 24:30,
शनि- 24:30 – 25:37,
बृहस्पति- 25:37 – 26:45,
मंगल- 26:45 – 27:53,
सूर्य- 27:53 – 29:01,
शुक्र- 29:01 – 30:09,
बुध- 30:09 – 31:17,
(पंचांग-इंद्रप्रस्थ-“दिल्ली”-समयानुसार)
आज 12 जनवरी 2025 का सभी राशियों का राशिफल
मेष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सोच समझ कर कामों को करने के लिए रहेगा। आप किसी से धन उधार ना लें। आपको अपनी पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारी में मेहनत करने की आवश्यकता है। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। कार्यक्षेत्र में कोई आपकी चुगली लगा सकता है। आपको अपने बॉस से अपने रिश्ते बेहतर रखने होंगे। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – हरा है।
वृष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपकी इन्कम बढ़ेगी, जो आपको खुशी देगी और आपका डूबा हुआ धन आपको मिलने की संभावना है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आप धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपने यदि शेयर मार्केट में कोई इंवेस्टमेंट किया था, तो उससे भी आपको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। नये वाहन की खरीदारी की आप योजना बना सकते हैं। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – लाल है।
मिथुन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। आपके पिताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। यदि ऐसा हो, तो आप उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करें। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस आपको कामों को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। संतान की संगति की ओर आप विशेष ध्यान देंगे। संतान किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आपकी कोई सेहत संबंधित समस्या बढ़ सकती है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – सफेद है।
कर्क राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। विदेशो से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप किसी दूसरे के मामले में ज्यादा ना बोलें। आपको अपने कामों को समय रहते निपटाने की कोशिश करनी होगी। दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। आपके मनमौजी स्वभाव के कारण आपके कामों में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – पीला है।
सिंह राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। आप किसी काम को पूरा करने की कोशिश में जी जान लगाएंगे। दूसरों के मामले में आप ज्यादा न बोलें। आप अपने कामों पर ध्यान दें। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा करने के लिए आपको एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा, तभी वह पूरा हो सकता है। आप अपने आस पड़ोस में किसी बात को लेकर बेवजह न उलझें, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ेगी। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सफेद है।
कन्या राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। कार्यक्षेत्र में आपको कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपको किसी काम में सोच समझकर हाथ बढ़ाने की आवश्यकता है। भाई व बहनों से आपकी खूब पटेगी। पारिवारिक मामलों को आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करेंगे। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – लाल है।
तुला राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपको दूसरों के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। धन को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होगी। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होंगी। आपको किसी प्रॉपर्टी से इन्कम होने की संभावना है। आप जीवनसाथी को लेकर कुछ नए कपड़े ज्वेलरी आदि की खरीदारी कर सकते हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – नीला है।
वृश्चिक राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर टेंशन बनी रहेगी। आपके विरोधी भी आपको परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है। कार्यक्षेत्र में भी आपके ऊपर जिम्मेदारी अधिक रहेगी। आपको बिजनेस में कोई बड़ी डील फाइनल करने का मौका मिलेगा, जो आपको खुशी देगी। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – सफेद है।
धनु राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने के लिए रहेगा। जो विद्यार्थी किसी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं, उन्हें अपने कामों में विघ्न डालने से बचना होगा। आपको अपने बिजनेस में योजनाओं को लेकर कोई समस्या आ सकती है। आपकी किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपके कामो में कुछ नये विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – पीला है।
मकर राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को वाणी व व्यवहार पर संयम रखने के लिए रहेगा। आपका बिजनेस पहले से ग्रो करेगा, जो आपको खुशी देगा और प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपका कोई शारीरिक कष्ट यदि लंबे समय से चल रहा है, तो वह बढ़ सकता है। आपको अपने सहयोगियों से मन की बात कहने का मौका मिलेगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सफेद है।
कुंभ राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। विद्यार्थीयो को यदि पढ़ाई लिखाई में कोई समस्या थी, तो वह गुरुजनों की मदद से दूर होगी। आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। विदेशो से व्यापार कर रहे लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल होगी। आप अपने किसी नए काम में सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – नारंगी है।
मीन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए उलझनों भरा रहने वाला है। आपके मन में किसी बात को लेकर निराशा बनी रहेगी। आप किसी से कोई वादा बहुत ही सोच समझ कर करें। आपको यदि किसी काम को लेकर कोई समस्या चल रही है, तो आप उसे दूर करने की कोशिश करेंगे। माता-पिता आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं, जिससे आपको पीछे नहीं हटाना है। आपकी कुछ पारिवारिक समस्याओं को लेकर आपको टेंशन रहेगी। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – हरा है।