Aaj Ka Rashifal 11 January 2025: इन राशियों पर आज बरसेगी हनुमान जी की कृपा, पूरे होंगे काम और धन भी खूब मिलेगा

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj Ka Rashifal 11 January 2025)। पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं। पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

श्री शिवाय नमस्तुभ्यं

पंचांग एवं राशिफल – 11-01-2025
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) पौष माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) पौष माह,
तिथि- द्वादशी 08:21:01, पश्चात-त्रयोदशी,
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 28 पौष गते,
नक्षत्र- रोहिणी 12:28:24, पश्चात-मृगशीर्षा,
योग- शुक्ल 11:47:18, पश्चात-ब्रह्म,
करण- बालव 08:21:01, पश्चात-कौलव,
सूर्य- धनु राशिगत,
चंद्र- वृषभ 23:54:12, पश्चात-मिथुन राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:16:36,
सूर्यास्त- 17:41:48,
दिन काल- 10:25:12,
रात्रि काल- 13:34:46,
चंद्रोदय- 14:59:38,
चंद्रास्त- 29:52:22,
राहू काल- 09:53-11:11 अशुभ,
यम घंटा- 13:47-15:06 अशुभ,
अभिजित- 12:08-12:50 शुभ,
प्रदोष- 17:42-20:27 तक,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज द्वादशी तिथि के दिन पोई (पूतिका) का साग खाना निषिद्ध है। इससे शरीर में रोग होता है। त्रयोदशी तिथि के दिन बैंगन खाने से पुत्र दोष होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

शुभ- 08:35-09:53,
चर- 12:29-13:47,
लाभ- 13:47-15:06,
अमृत- 15:06-16:24,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

लाभ- 17:42-19:24,
शुभ- 21:05-22:47,
अमृत- 22:47-24:29,
चर- 24:29-26:11,
लाभ- 29:35-31:17,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

शनि- 07:17 – 08:09,
बृहस्पति- 08:09 – 09:01,
मंगल- 09:01 – 09:53,
सूर्य- 09:53 – 10:45,
शुक्र- 10:45 – 11:37,
बुध- 11:37 – 12:29,
चन्द्र- 12:29 – 13:21,
शनि- 13:21 – 14:13,
बृहस्पति- 14:13 – 15:06,
मंगल- 15:06 – 15:58,
सूर्य- 15:58 – 16:50,
शुक्र- 16:50 – 17:42,

रात्रि का होरा चक्र

बुध- 17:42 – 18:50,
चन्द्र- 18:50 – 19:58,
शनि- 19:58 – 21:05,
बृहस्पति- 21:05 – 22:13,
मंगल- 22:13 – 23:21,
सूर्य- 23:21 – 24:29,
शुक्र- 24:29 – 25:37,
बुध- 25:37 – 26:45,
चन्द्र- 26:45 – 27:53,
शनि- 27:53 – 29:01,
बृहस्पति- 29:01 – 30:09,
मंगल- 30:09 – 31:17,

आज 11 जनवरी 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल

1 मेष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपको अकस्मात धन लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जीवनसाथी आपके कामों में पूरा साथ देंगे। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आपको अपने आस-पास रह रहे लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – नीला है।

2 वृष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। ननिहाल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलेगा। आपको अपनी तरक्की की राह में आ रही बाधाओ को दूर करने की आवश्यकता है। विदेशो से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – श्याम है।

3 मिथुन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए पद व प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा ना करें, नहीं तो लड़ाई झगड़े हो सकते हैं। जीवनसाथी को लेकर आप कहीं डिनर डेट पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। किसी काम को लेकर आप योजना बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – पीला है।

4 कर्क राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सुख सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपने बिजनेस में कामों को लेकर पूरी मेहनत करेंगे। उतार-चढ़ाव अधिक रहेंगे। इन्कम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई फैसला जल्दबाजी में नही लेना है। आपकी आय बढ़ने से खुशी होगी। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। आपके किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।

5 सिंह राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने मन में ईष्या द्धेष की भावना नहीं रखनी है। किसी दूर रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है, जो लोग सिंगल हैं। उनके विवाह की बात पक्की हो सकती है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – क्रीम है।

6 कन्या राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को अपने बिजनेस पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपना कामों को लेकर रणनीति बनाकर चलें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप माता-पिता के साथ किसी मांगलिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी पुरस्कार के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। शेयर मार्केट में आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, जिनका भविष्य में आपको लाभ मिलेगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – हरा है।

7 तुला राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में अच्छा रहेगा। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आप यदि कहीं घूमने फिरने जाएं, तो आप उसमें वाणी की सौम्यता बनाए रखें। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपको किसी वाद विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। कोई काम पूरा होने में समस्या आएगी। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सफेद है।

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। किसी नए काम में आप सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति की आपसे कहा सुनी हो सकती है। आपको किसी से कामों को लेकर कोई मदद लेनी होगी। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – नारंगी है।

9 धनु राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको यदि कोई शारीरिक कष्ट चल रहा था, तो वह भी काफी हद तक दूर होगा। आप जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। आपकी इन्कम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा। आप काम के साथ-साथ माता-पिता की सेवा के लिए भी समय निकालेंगे। यदि आपका धन कहीं फंसा हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – हरा है।

10 मकर राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोग को महिला मित्रों से सावधानी बरतें, नहीं तो वह उनके कामों को बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। संतान को कोई पुरस्कार के मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों के शत्रु उनके मित्र बन सकते हैं। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – गुलाबी है।

11 कुंभ राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी लड़ाई झगड़े से दूर रहने की आवश्यकता है, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें, नहीं तो आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से परिवार में किसी पूजा पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – लाल है।

12 मीन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपको कोई जिम्मेदारी वाला काम मिल सकता है। नौकरी पेशा लोग यदि अपने नौकरी में बदलाव के बारे में सोच रहे थे, तो वह किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं। आपको किसी काम के लिए पुरस्कार मिल सकता है, जिससे आपको खुशी होगी। संतान किसी स्कॉलरशिप से संबंधित एग्जाम की तैयारी में मेहनत करते नजर आयेंगे। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – पीला है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment