Aaj Ka Rashifal 10 January 2025: : आज इन चार राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा, उम्मीद और जरुरत से ज्यादा मिलेगा धन

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj Ka Rashifal 10 January 2025)। पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं। पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

श्री शिवाय नमस्तुभ्यं

पंचांग एवं राशिफल – 10-01-202
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) पौष माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) पौष माह,
तिथि- एकादशी 10:19:06, पश्चात-द्वादशी,
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 27 पौष गते,
नक्षत्र- कृतिका 13:44:30, पश्चात-रोहिणी,
योग- शुभ 14:35:25, पश्चात-शुक्ल,
करण- विष्टिभद्र 10:19:05, पश्चात-बव,
सूर्य- धनु राशिगत,
चंद्र- वृषभ राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:16:36,
सूर्यास्त- 17:41:00,
दिन काल- 10:24:24,
रात्रि काल- 13:35:35,
चंद्रोदय- 14:06:21,
चंद्रास्त- 28:46:56,
राहू काल- 11:11-12:29 अशुभ,
यम घंटा- 15:05-16:23 अशुभ,
अभिजित- 12:08-12:50 शुभ,
प्रदोष- 17:41-20:27 तक,
दिकशूल- पश्चिम-पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज एकादशी तिथि के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिये। चावल एवं साबूदाना खाना वर्जित है। इससे शरीर एवं धन की हानि होती है। द्वादशी तिथि के दिन पोई (पूतिका) का साग खाना निषिद्ध है। इससे शरीर में रोग होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

चर- 07:17-08:35,
लाभ- 08:35-09:53,
अमृत- 09:53-11:11,
शुभ- 12:29-13:47,
चर- 16:23-17:41,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

लाभ- 21:05-22:47,
शुभ- 24:29-26:11,
अमृत- 26:11-27:53,
चर- 27:53-29:35,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

शुक्र- 07:17 – 08:09,
बुध- 08:09 – 09:01,
चन्द्र- 09:01 – 09:53,
शनि- 09:53 – 10:45,
बृहस्पति- 10:45 – 11:37,
मंगल- 11:37 – 12:29,
सूर्य- 12:29 – 13:21,
शुक्र- 13:21 – 14:13,
बुध- 14:13 – 15:05,
चन्द्र- 15:05 – 15:57,
शनि- 15:57 – 16:49,
बृहस्पति- 16:49 – 17:41,

रात्रि का होरा चक्र

मंगल- 17:41 – 18:49,
सूर्य- 18:49 – 19:57,
शुक्र- 19:57 – 21:05,
बुध- 21:05 – 22:13,
चन्द्र- 22:13 – 23:21,
शनि- 23:21 – 24:29,
बृहस्पति- 24:29 – 25:37,
मंगल- 25:37 – 26:45,
सूर्य- 26:45 – 27:53,
शुक्र- 27:53 – 29:01,
बुध- 29:01 – 30:09,
चन्द्र- 30:09 – 31:17,

आज 10 जनवरी 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल

1 मेष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए कुछ खास रहने वाला है। आपके घर परिवार में खुशियां बढ़ेंगी, क्योंकि किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपका किसी नए घर को खरीदने का सपना भी पूरा होगा। वरिष्ठ सदस्य आपको कामों को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपकी कहीं बाहर जाने की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको किसी से मन की बात शेयर नहीं करनी है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है।

2 वृष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए कठिनाइयो भरा रहने वाला है। गृहस्थ जीवन में समस्याएं बढ़ेगी, क्योंकि जीवनसाथी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। कामों में यदि कुछ मुश्किलें आ रहीं थीं, तो वह भी दूर होंगी। आपका बिजनेस पहले से ग्रो करेगा, जो आपको खुशी देगा। आपको किसी लेन-देन से संबंधित मामले को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है।

3 मिथुन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप अपने घर के रेनोवेशन पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपके बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। आपके पिताजी यदि आपको काम को लेकर कोई सलाह दें, तो आपको उस पर अमल करना बेहतर रहेगा। आप किसी पैतृक संपत्ति संबंधित मामले को लेकर परेशान रहेंगे। आप जन्मदिन, नामकरण आदि की तैयारी शुरू कर सकते हैं। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – बैंगनी है।

4 कर्क राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। बिजनेस में आपको कोई बड़ा टेंडर मिलने से खुशी होगी। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सेहत में यदि कुछ उतार-चढ़ाव चल रहे थे, तो वह भी दूर होंगे। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।

5 सिंह राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए बढ़िया रहने वाला है, जो लोग बाहर जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें कोई मौका हाथ लग सकता है। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को किसी मित्र की मदद से कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा। आपको परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई निर्णय थोड़ा सोच समझ कर लेना होगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – सफेद है।

6 कन्या राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए धन से संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। कला क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके बॉस आप पर पूरा भरोसा करेंगे। परिवार में किस सदस्य के लिए सरप्राइज पार्टी का आयोजन होगा। परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। शीध्रता व भावुकता में कोई निर्णय न लें। माताजी को कोई पेट संबंधित समस्या परेशान करेगी। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – केसरिया है।

7 तुला राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। बिजनेस कर रहे लोग अपने कामों में सूझबूझ दिखाएंगे। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। पारिवारिक मामलों को भी आप बातचीत के जरिए दूर करने के कोशिश करेंगे, जिससे रिश्तो में आपसी प्रेम बना रहेगा। आपके आस-पास में कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप लगाएं, नहीं तो वह कानूनी हो सकता है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सफेद है।

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए बहुत ही सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोलें। राजनीति में आपके कुछ नये विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं, जिन्हें आपको पहचानने की आवश्यकता है। अपने कामों को लेकर आपको दिल से ज्यादा दिमाग की सुनना बेहतर रहेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से खुशी होगी। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – नारंगी है।

9 धनु राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। तरक्की की राह में आ रही बधाएं दूर होंगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई पुराना लेन-देन चुकता होगा। जो विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें मेहनत अधिक करनी होगी। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हरा है।

10 मकर राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके बढ़ते खर्च आपका सिर दर्द बढ़ाएंगे। आप किसी नये मकान की खरीदारी के लिए यदि कोई लोन आदि लेने की सोच रहे थे, तो कुछ समय रुक जाएं। आप किसी से मांग कर वाहन ना चलाएं। किसी की पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। जीवनसाथी को आप कहीं शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – गुलाबी है।

11 कुंभ राशि :- आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी में यदि आप बदलाव करने के लिए सोच रहे थे, तो किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं। आपकी सेहत भी पहले से बेहतर रहेगी। काम करने में आपका खूब मन लगेगा। धन को लेकर कोई समस्या थी, तो आपको अक्समात धन लाभ होने से वह समस्या भी आपकी आसानी से दूर हो जाएंगी। आप किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – पीला है।

12 मीन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। बिजनेस में भी उतार-चढ़ाव रहने के कारण आपको मन मुताबिक लाभ नहीं मिलेगा, लेकिन आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है। आपने यदि किसी से कुछ कर्जा लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। आपको किसी वाद विवाद से दूर रहने की आवश्यकता है। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – लाल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment