Aaj ka rashifal 1 may: मीन राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा आज का दिन, मेहनत के साथ मिलेगा भाग्य का साथ

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 1 may)। आज का सुविचार… जो केवल अपना भला चाहता है, वह दुर्योधन है। जो अपनों का भला चाहता है, वह युधिष्ठिर है। और जो सबका भला चाहता है, वह श्री कृष्ण है। अत: कर्म के साथ-साथ भावनाएँ भी महत्व रखती हैं।

श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 01-05-2025

शुभ् विक्रम् संवत् – 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- अमावस्यांत वैशाख माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) वैशाख माह,
तिथि- चतुर्थी 11:23:06, पश्चात-पंचमी,
दिन- गुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 18 वैशाख गते,
नक्षत्र- मृगशीर्षा 14:19:51, पश्चात-आद्रा,
योग- अतिगंड 08:33:08, पश्चात-सुकर्मा,
करण- विष्टिभद्र 11:23:06, पश्चात-बव,
सूर्य- मेष राशिगत,
चंद्र- मिथुन राशिगत,
ऋतु- ग्रीष्म, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 05:41:38,
सूर्यास्त- 18:55:07,
दिन काल- 13:13:28,
रात्रि काल- 10:45:41,
चंद्रोदय- 08:22:34,
चंद्रास्त- 23:18:06,
राहू काल- 13:88-15:37 अशुभ,
यम घंटा- 05:42-07:21 अशुभ,
अभिजित- 11:52-12:45 शुभ,
प्रदोष- 18:55-21:05 तक,
दिकशूल- दक्षिण दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज चतुर्थी तिथि के दिन मूली खाना वर्जित है। इससे शरीर में रोग होता है। पंचमी तिथि के दिन बेल का फल खाने से कलंक लगता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 1 may)

शुभ- 05:42-07:21,
चर- 10:39-12:18,
लाभ- 12:18-13:58,
अमृत- 13:58-15:37,
शुभ- 17:16-18:55,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 1 may)

अमृत- 18:55-20:16,
चर- 20:16-21:37,
लाभ- 24:18-25:39,
शुभ- 26:59-28:20,
अमृत- 28:20-29:41,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर (Aaj ka rashifal 1 may)

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 1 may)

बृहस्पति- 05:42 – 06:48,
मंगल- 06:48 – 07:54,
सूर्य- 07:54 – 09:00,
शुक्र- 09:00 – 10:06,
बुध- 10:06 – 11:12,
चन्द्र- 11:12 – 12:18,
शनि- 12:18 – 13:25,
बृहस्पति- 13:25 – 14:31,
मंगल- 14:31 – 15:37,
सूर्य- 15:37 – 16:43,
शुक्र- 16:43 – 17:49,
बुध- 17:49 – 18:55,

रात्रि का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 1 may)

चन्द्र- 18:55 – 19:49,
शनि- 19:49 – 20:43,
बृहस्पति- 20:43 – 21:37,
मंगल- 21:37 – 22:30,
सूर्य- 22:30 – 23:24,
शुक्र- 23:24 – 24:18,
बुध- 24:18 – 25:12,
चन्द्र- 25:12 – 26:06,
शनि- 26:06 – 26:59,
बृहस्पति- 26:59 – 27:53,
मंगल- 27:53 – 28:47,
सूर्य- 28:47 – 29:41*,

आज 1 मई 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल (Aaj ka rashifal 1 may)

1 मेष राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए उम्मीद और आशा से भरपूर रहेगा। आपको अचानक ही लाभ का अवसर मिल सकता है या आपकी कमाई में वृद्धि हो सकती है। आप अपने काम में सफल होंगे और अपने सपनों को साकार कर पाएंगे। आपको अपने करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं उनके प्रयास सफल होंगे। कुछ नए लोगों और वरिष्ठजनों से मिलने का भी आपको मौका मिल सकता है। व्यापार के क्षेत्र में भी आपको अच्छे अवसर मिल सकते हैं, साथ ही आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलेगा। दिन भर की भागदौड़ के बाद आपको अपने प्रियजनों के साथ समय बिताने का भी मौका मिल सकता है। शुभांक – 9 और शुभ रंग – नारंगी है। (Aaj ka rashifal 1 may)

2 वृष राशि :- आज के दिन इस राशि वाले जातकों का बहुत ही अच्छा रहेगा। आप अपने काम में सफल होंगे और आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। आपको अपने विचारों और क्षमताओं पर विश्वास करना चाहिए, और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने का प्रयास करना चाहिए, इससे आपकी सफलता की संभावना बढ़ जाएगी। वैसे आपको अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा और अपनी योजना को किसी से नहीं कहना चाहिए। पारिवारिक जीवन के मामले में दोपहर के बाद का समय आपके लिए अच्छा रहने वाला है। परिवार के बड़ों से आपको स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। आपका मन धर्म कर्म की ओर भी लगेगा। शुभांक – 2 और शुभ रंग – संतरी है। (Aaj ka rashifal 1 may)

3 मिथुन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए खर्चीला रह सकता है। आपको अपने कामकाज में भी सावधान रहने की जरूरत है। आपको अपने निजी जीवन में भी कुछ अनिश्चितताओं का सामना करना पड़ सकता है, जो आपको परेशान कर सकती है। आपको अपने व्यवसाय में कुछ अप्रत्याशित घटनाओं का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको अपने बिजनेस में भी सावधानी बरतनी होगी। सितारे कहते हैं कि आपको अपने व्यक्तित्व में भी कुछ बदलाव लाने की जरूरत पड़ सकती है नहीं तो आपके कुछ करीबी लोग आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको अध्यात्म और दर्शन की ओर ध्यान देना चाहिए इससे आपको लाभ मिलेगा। व्यावसायिक सफलता पाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। शुभांक – 2 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj ka rashifal 1 may)

4 कर्क राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। आपको अपने काम में बड़ी सफलता मिलेगी और आपको अपनी मेहनत का पूर्ण फल मिलेगा। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा, नहीं तो कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिल सकता है और कुछ विशेष उपहार भी आपको मिल सकते हैं। आपका दांपत्य जीवन बेहद सुखद रहेगा और आप अपने साथी के साथ प्रेम का अनुभव करेंगे। नौकरीपेशा लोग अपने काम में काफी व्यस्त रहेंगे और उनके काम की सराहना होगी। जो लोग नौकरी या कोई टेंडर पाने के लिए प्रयास कर रहे हैं उन्हें कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। किसी भी काम में ज्यादा उत्साहित होने से बचें और अपने महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा करें। शुभांक – 1 और शुभ रंग – नीला है। (Aaj ka rashifal 1 may)

5 सिंह राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए लाभकारी रहेगा। दिन का दूसरा भाग आपके लिए विशेष रूप से फायदेमंद होगा। आपको अपने रिश्तेदारों से लाभ और अच्छी खबर मिलेगी। आपके दांपत्य जीवन में प्रेम पनपेगा और आप अपने साथी के साथ सुखद पलों का आनंद लेंगे। नौकरीपेशा लोग काम में काफी व्यस्त रहेंगे। आपके काम की सराहना होगी और आप सफल होंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। अपने बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना आपके लिए बेहद जरूरी होगा। शुभांक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है। (Aaj ka rashifal 1 may)

6 कन्या राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए उत्साहवर्धक रहेगा। आपको अपने काम में अपेक्षा से बढ़कर सफलता मिलेगी। आपको कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से भी सहयोग मिलेगा। आपको अपने निवेश में भी अच्छा मुनाफा मिलता दिख रहा है। आप अपने व्यापार में पैसा कमाने के कई रास्ते बना सकते हैं। आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी लेने का मौका मिलेगा और आप उसमें बहुत सफल भी रहेंगे। दिन आपके लिए रोमांस से भरा रहेगा और आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर डेट पर जा सकते हैं। आप एक-दूसरे के साथ आराम के पलों का आनंद लेंगे और अपने भविष्य के लिए योजनाएं भी बना सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में छात्र बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। शुभांक – 2 और शुभ रंग – पिंक है। (Aaj ka rashifal 1 may)

7 तुला राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए गुरु गोचर से कुछ उतार चढ़ाव भरा रहेगा। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। आपकी सोच और कार्यशैली को लेकर भी सवाल उठ सकते हैं इसलिए अपने काम पर फोकस बनाए रखें। आपके लिए सलाह है कि उतावलेपन में कोई भी निर्णय लेने से बचें नहीं तो परेशानी होगी। बिजनस में आपकी कमाई तो होगी लेकिन परिश्रम भी आपको खूब करना होगा। किसी काम के सिलसिले में यात्रा का संयोग बन सकता है। आपको अपने निजी जीवन में भी कुछ उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष को लेकर भी आपको चिंता हो सकती है। शुभांक – 3 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj ka rashifal 1 may)

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपका चुनौतियों से भरा रहेगा। आपको अपने काम में उलझन और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपना दृष्टिकोण स्पष्ट करने की भी आवश्यकता हो सकती है। इससे आपको सफलता की राह में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखना होगा। आपको अपने खान-पान और व्यायाम का भी ध्यान रखना होगा, क्योंकि शरीर में सुस्ती और थकान महसूस कर सकते हैं। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में सफल होंगे। जो लोग विदेश यात्रा के लिए प्रयासरत हैं उन्हें सफलता मिलेगी। किसी सामाजिक कार्य में आप सहभागी हो सकते हैं। सामाजिक जीवन में भाग लेने का मौका मिल सकता है। शुभांक – 8 और शुभ रंग – भूरा है। (Aaj ka rashifal 1 may)

9 धनु राशि :- आज इस राशि वाले जातकों के लिए दिन सफलता दायक रहने वाला है। आपको अपने सभी कार्यों में बड़ी सफलता मिलेगी और आपके प्रयासों के अच्छे परिणाम प्रदान करेंगे। आपको अपने निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने काम में बड़ी सफलता मिलेगी और आपको पदोन्नति या वेतन वृद्धि का मौका मिल सकता है। आपकी आय के स्रोत बढ़ सकते हैं और आपको उत्तम आर्थिक सुख-समृद्धि मिलेगी। अगर कोर्ट कचहरी में आपका कोई मामला चल रहा है तो आपको इसमें सफलता मिलेगी। शुभांक – 6 और शुभ रंग – आसमानी है। (Aaj ka rashifal 1 may)

10 मकर राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली रहेगा। आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। आपको अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। आपको अपना काम पूरा करने के लिए कोई साहसिक निर्णय भी लेना होगा। आपको अपनी परियोजनाओं पर भी अधिक ध्यान केंद्रित करना होगा। आपको अपनी भावुकता पर कंट्रोल करना होगा नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। धर्म कर्म और अध्यात्मिक विषयों में भी आपकी रुचि रहेगी। शुभांक – 5 और शुभ रंग – सफेद है। (Aaj ka rashifal 1 may)

11 कुंभ राशि :- आज का दिन इस राशि वालों के लिए उलझन वाला हो सकता है। आपको अपना काम सावधानी से करना होगा, नहीं तो आपको अधिकारी वर्ग की नाराजगी का सामना करना होगा। आपको अपने आस-पास के लोगों से सहयोग लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। आपको अपने बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है और कहीं घूमने जा सकते हैं। दोस्तों से आपको सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से भी आपका तालमेल बना रहेगा, लेकिन आर्थिक मामलों में आपको संभलकर चलना होगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की भावनाओं और बातों पर गौर करने की जरूरत है, नहीं तो इनकी नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। शुभांक – 1 और शुभ रंग – भूरा है। (Aaj ka rashifal 1 may)

12 मीन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए कई मामलों में लाभकारी रहेगा। आपको मेहनत के साथ भाग्य का भी साथ मिलेगा, लेकिन आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा और क्रोध पर काबू करना होगा। धैर्य और साहसिक निर्णय से आपको कारोबार में लाभ मिलेगा। लेकिन आपको अपनी सेहत के मामले में लापरवाही से बचना होगा, स्वास्थ्य नरम रह सकता है। वैवाहिक जीवन में आपको जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। सरकारी क्षेत्र से संबंधित कोई काम आपका बन सकता है। बच्चों की कामयाबी से खुशी मिलेगी। शुभांक – 4 और शुभ रंग – पिंक है। (Aaj ka rashifal 1 may)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

Leave a Comment