Aaj ka rashifal 1 april: कारोबार में तेजी रहने से लाभ कमाएंगे कुंभ राशि के जातक, लंबे समय से चल रहे मतभेद होंगे दूर

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 1 april)। आज का सुविचार… जीवन शतरंज के खेल की तरह है और यह खेल आप ईश्वर के साथ खेल रहे हैं। आपकी हर चाल के बाद अगली चाल वो चलता है। आपकी चाल आपकी पसंद कहलाती है और उसकी चाल परिणाम कहलाती है।

श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 01 अप्रैल 2025
चतुर्थकं माँ कूष्माण्डेति नमोस्तुते

शुभ् विक्रम् संवत् – 2082 विश्वावसु,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1947 सिद्धार्थी,
कलि सम्वत- 5126,
मास- अमावस्यांत चैत्र माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) चैत्र माह,
तिथि- चतुर्थी 26:31:52,
दिन- मंगलवार , सूर्य प्रविष्टे 1ओ चैत्र गते,
नक्षत्र- भरणी 11:05:47, पश्चात-कृतिका,
योग- विष्कुंभ 09:46:54, पश्चात-प्रीति,
करण- वाणिज् 16:03:56, पश्चात-विष्टिभद्र,
सूर्य- मीन राशिगत,
चंद्र- मेष 16:29:11, पश्चात-वृषभ राशिगत,
ऋतु- वसंत, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 06:12:21,
सूर्यास्त- 18:37:49,
दिन काल- 12:25:28,
रात्रि काल- 11:33:23,
चंद्रोदय- 07:53:42,
चन्द्रास्त- 22:13:55,
राहू काल- 15:31-17:05 अशुभ,
यम घंटा- 09:19-10:52 अशुभ,
अभिजित- 12:00-12:50 शुभ,
प्रदोष- 18:38-20:58 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मंगलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष : आज चतुर्थी तिथि के दिन मूली खाने से पेट में शूल होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 1 april)

चर- 09:19-10:52,
लाभ- 10:52-12:25,
अमृत- 12:25-13:58,
शुभ- 15:31-17:05,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 1 april)

लाभ- 20:04-21:31,
शुभ- 22:58-24:25,
अमृत- 24:25-25:51,
चर- 25:51-27:18,
चर- 28:45-30:12,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर (Aaj ka rashifal 1 april)

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 1 april)

मंगल- 06:12 – 07:14,
सूर्य- 07:14 – 08:17,
शुक्र- 08:17 – 09:19,
बुध- 09:19 – 10:21,
चन्द्र- 10:21 – 11:23,
शनि- 11:23 – 12:25,
बृहस्पति- 12:25 – 13:27,
मंगल- 13:27 – 14:29,
सूर्य- 14:29 – 15:31,
शुक्र- 15:31 – 16:34,
बुध- 16:34 – 17:36,
चन्द्र- 17:36 – 18:38,

रात्रि का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 1 april)

शनि- 18:38 – 19:36,
बृहस्पति- 19:36 – 20:33,
मंगल- 20:33 – 21:31,
सूर्य- 21:31 – 22:29,
शुक्र- 22:29 – 23:27,
बुध- 23:27 – 24:25,
चन्द्र- 24:25 – 25:22,
शनि- 25:22 – 26:20,
बृहस्पति- 26:20 – 27:18,
मंगल- 27:18 – 28:16,
सूर्य- 28:16 – 29:13,
शुक्र- 29:13 – 30:11,

आज 1 अप्रैल 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल (Aaj ka rashifal 1 april)

1 मेष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन का दूसरा भाग अधिक लाभप्रद रहेगा। वैसे कुल मिलाकर कहा जाए तो दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में लाभ और प्रोत्साहन मिलेगा। आपके अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे, जिससे आपकी स्थिति और बेहतर होगी। यदि आप साझेदारी में व्यापार कर सकते हैं तो आपको व्यापार में लाभ मिलेगा और साझेदारों से सहयोग प्राप्त होगा। आपके परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल रहेगा। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – पीला है।

2 वृष राशि :- आज के दिन आप कुछ पारिवारिक विषयों को लेकर उलझन में रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी तनाव बना रहेगा। विपरीत लिंगी मित्र और सहकर्मी से आपको सहयोग मिलेगा। अकाउंट के काम से जुड़े जातकों के लिए दिन काफी महत्वपूर्ण रहेगा। किसी सूचना से आपको खुशी मिलेगी। निवेश लाभप्रद रहेगा। आपका आर्थिक विषयों से जुड़ा कोई काम पूरा हो सकता है। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – नीला है। (Aaj ka rashifal 1 april)

3 मिथुन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों की कार्य क्षमता और मेहनत को देखते हुए आपको सम्मान मिल सकता है। आपका प्रभाव भी बढ़ेगा। आपके परिवार में भी आपको मान-सम्मान प्राप्त होगा। अगर आप कोई सामाजिक कार्य करना चाहते हैं या किसी सामाजिक संस्था से जुड़ना चाहते हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। आपको सामाजिक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने का मौका मिलेगा। आप निवेश अथवा जमीन या जायदाद से जुड़ा कोई लेन-देन करके भी लाभ अर्जित कर सकते हैं। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – श्याम है।

4 कर्क राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए दिन का दूसरा भाग अधिक उत्तम रहेगा। आप कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। कारोबार में आपको लाभ का मौका मिलता रहेगा। आप कोई साहसिक कदम उठाकर भी लाभ पा सकते हैं। घर परिवार में आपका प्रेम और सद्भाव बना रहेगा। माता पिता की ओर से सहयोग पाएंगे। वैवाहिक जीवन सुखद होगा लेकिन जीवनसाथी की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है। लेकिन सलाह है कि अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – पीला है। (Aaj ka rashifal 1 april)

5 सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए सुखद और बेहतर रहेगा लेकिन सेहत के मामले में आपका अपना ध्यान रखने की जरूरत है। खान-पान और मौसम का ध्यान रखते हुए आहार व्यवहार अपनाना आपके लिए सही रहेगा। दिन के दूसरे भाग में आप अधिक सक्रिय होंगे और स्वास्थ्य में भी सुधार महसूस करेंगे। भाइयों से सहयोग मिलेगा। अपने किसी शौक को पूरा कर पाएंगे। किसी पुराने मित्र या परिचित से मुलाकात हो सकती है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।

6 कन्या राशि :- आज के दिन आपके मन में कई तरह के विचार आएंगे और आप प्रसन्न रहेंगे। आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी। छात्र अपनी शिक्षा और करियर पर अधिक फोकस कर पाएंगे। आप अपने कारोबार व्यापार के विस्तार के लिए भी कुछ प्लान कर सकते हैं। आर्थिक लाभ के अवसर आपको मिलते रहेंगे। घर परिवार में कोई उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है और इस विषय में आप कोई प्लान कर सकते हैं। किसी समस्या से निकलने में दोस्तों और निकट संबंधियों से मदद मिल पाएगी। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है। (Aaj ka rashifal 1 april)

7 तुला राशि :- आज के दिन आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। यदि आपकी जमीन या उससे जुड़ा कोई मामला कोर्ट में चल रहा था तो आपको उसमें सफलता मिल सकती है, आपका पक्ष मजबूत होगा। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा, कमाई से मन आनंदित होगा। आपके आस-पड़ोस या परिवार में कोई विवाद होता है तो आपको धैर्य धारण करना चाहिए और मसलों को समझदारी से हल करना चाहिए। अगर आप कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो दिन इस काम के लिए शुभ है। वैवाहिक जीवन में आपका प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – सफेद है।

8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को सेहत के मामले में जोखिम और लापरवाही से बचना चाहिए। कारोबार में आपको प्रतिद्वंद्वियों से सतर्क रहने की जरूरत है। कोई डील अटकी है तो किसी से तब-तक कोई जिक्र न करें जब-तक कि बात पक्की न हो जाए। आर्थिक मामलों में आपके सितारे कहते हैं कि शेयर बाजार में निवेश कर रहे हैं तो जरा मार्केट को अच्छे से समझ लें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। लव लाइफ के मामले में दिन सामान्य रहेगा, आपके बीच प्रेम बना रहेगा लेकिन किसी वजह से आपस में दूरी का अहसास होगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj ka rashifal 1 april)

9 धनु राशि :- आज के दिन आपके मन में किसी बात को लेकर उलझन की स्थिति बनी रह सकती है। आप किसी अनहोनी की आशंका से डरे रहेंगे, जिसके कारण आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जहां तक आपके वैवाहिक संबंधों की बात है तो जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और तालमेल बना रहेगा। इनसे आपको सहयोग और प्रोत्साहन मिल सकता है। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। घर के बुजुर्गों से आपको आशीर्वाद और स्नेह मिल सकता है। आप निवेश के द्वारा लाभ पा सकते हैं। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सफेद है।

10 मकर राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए कारोबार व्यापार में लाभ दिलाने वाला रहेगा। जो लोग शेयर मार्केट से जुड़ा काम करते हैं उनके लिए दिन व्यस्तता भरा और लाभकारी भी रहेगा। काम के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी प्रगति के रास्ते खुल सकते हैं, कोई अच्छी डील मिलने से आपको सफलता मिल सकती है। आपको अपने माता-पिता और भाई-बहनों से पूरा सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ शाम शॉपिंग का प्लान बनेगा। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – सुनहरा है। (Aaj ka rashifal 1 april)

11 कुंभ राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए शुभ लाभदायक रहेगा। कारोबार में तेजी रहने से आप मुनाफा कमा पाएंगे। आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जिससे आपका मन भी संतुष्ट रहेगा। अगर परिवार में लंबे समय से कोई मतभेद चल रहा है तो वह समाप्त होगा। आपसी तालमेल से मानसिक संतोष महसूस करेंगे। कुछ अच्छी खबर मिलेगी जिससे आपका मन आनंदित होगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – हरा है। (Aaj ka rashifal 1 april)

12 मीन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। परिवार के किसी निकट सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। व्यापारियों के लिए दिन तनावपूर्ण रह सकता है। व्यापारियों की नजर पूरे दिन मार्केट के अप डाउन पर लगा रहेगा। निवेश सावधानी से करें। आपका अपने प्रिय मित्र से किसी बात पर विवाद हो सकता है, सलाह है कि वाणी को संयमित रखें। घर परिवार में बुजुर्गों का ध्यान रखें और उनसे आशीर्वाद लेकर नया काम शुरू करें। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – गुलाबी है। (Aaj ka rashifal 1 april)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment