पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj ka rashifal 01 February)। आज का सुविचार… समय अच्छा हो तो आपकी गलती भी मजाक लगती है और समय खराब हो तो आपका मजाक भी गलती बन जाता है। झुको उतना ही जितना सही हो, बेवजह झुकना दूसरों के अहम को बढ़ावा देता है।
श्री गणेशाय नम:
पंचांग एवं राशिफल – 01-02-2025
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) माघ माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) माघ माह,
तिथि- तृतीया 11:37:42, पश्चात-चतुर्थी,
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 19 माघ गते,
नक्षत्र- पूर्वाभाद्रपदा 26:32:00,
योग- परिघ 12:23:20, पश्चात-शुक्ल,
करण- गर 11:37:42, पश्चात-वाणिज्,
सूर्य- मकर राशिगत,
चंद्र- कुम्भ 20:57:28, पश्चात-मीन राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:10:33,
सूर्यास्त- 17:59:11,
दिन काल- 10:48:38,
रात्रि काल- 13:10:47,
चंद्रोदय- 09:01:54,
चंद्रास्त- 21:06:41,
राहू काल- 09:53-11:14 अशुभ,
यम घंटा- 13:56-15:17 अशुभ,
अभिजित- 12:13-12:56 शुभ,
प्रदोष- 17:59-20:40 तक,
पंचक3- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज तृतीया तिथि के दिन परवल खाने से शरीर में रोग होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 01 February)
शुभ- 08:32-09:53,
चर- 12:35-13:56,
लाभ- 13:56-15:17,
अमृत- 15:17-16:38,
रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ (Aaj ka rashifal 01 February)
लाभ- 17:59-19:38,
शुभ- 21:17-22:56,
अमृत- 22:56-24:35,
चर- 24:35-26:13,
लाभ- 29:31-31:10,
किस ‘होरा’ में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर (Aaj ka rashifal 01 February)
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 01 February)
शनि- 07:11 – 08:05,
बृहस्पति- 08:05 – 08:59,
मंगल- 08:59 – 09:53,
सूर्य- 09:53 – 10:47,
शुक्र- 10:47 – 11:41,
बुध- 11:41 – 12:35,
चन्द्र- 12:35 – 13:29,
शनि- 13:29 – 14:23,
बृहस्पति- 14:23 – 15:17,
मंगल- 15:17 – 16:11,
सूर्य- 16:11 – 17:05,
शुक्र- 17:05 – 17:59,
रात्रि का होरा चक्र (Aaj ka rashifal 01 February)
बुध- 17:59 – 19:05,
चन्द्र- 19:05 – 20:11,
शनि- 20:11 – 21:17,
बृहस्पति- 21:17 – 22:23,
मंगल- 22:23 – 23:29,
सूर्य- 23:29 – 24:35,
शुक्र- 24:35 – 25:40,
बुध- 25:40 – 26:46,
चन्द्र – 26:46 – 27:52,
शनि- 27:52 – 28:58,
बृहस्पति- 28:58 – 30:04,
मंगल- 30:04 – 31:10,
आज 01 फरवरी 2025 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल (Aaj ka rashifal 01 February)
1 मेष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपने कामों को प्राथमिकता देंगे, जिससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का भी मार्गदर्शन मिलेगा। स्वास्थ्य में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। जीवनसाथी को आप किसी नये व्यवसाय की शुरुआत करा सकते हैं। आपकी कोई समस्या फिर से उभर सकती है। आपको अपने पिताजी की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।
2 वृष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए रहेगा। आपको अपनी जीवनशैली को बेहतर बनाने की आवश्यकता है। आप अपनी आवश्यकता की वस्तुओं पर पूरा ध्यान देंगे। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। पारिवारिक मामलों को आप मिल बैठकर निपटायें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने किसी कानूनी मामले में ढील देने से बचना होगा। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – सफेद है।
3 मिथुन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए धैर्य व साहस से काम लेने के लिए रहेगा। कोई बड़ी डील आपके हाथ लगने से आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। आपको फालतू के खर्चों पर ध्यान देना होगा। आप अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाए रखने की कोशिश करें। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है, नहीं तो वह उसका फायदा उठा सकते हैं। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है।
4 कर्क राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। आपका कोई निर्णय आपके लिए समस्याएं खड़ी कर सकता है, इसलिए आप बड़े सदस्यों से राय अवश्य लें। यदि आप प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं, तो आप किसी नई प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। आपको पेट में गैस आदि जैसी समस्या परेशान करेंगी। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – लाल है।
5 सिंह राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए नुकसानदायक रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ मिल बैठकर कुछ पुरानी यादों को ताजा करेंगे, लेकिन बिजनेस में आपको कोई डील सोच समझकर फाइनल करनी होगी। आपकी पारिवारिक समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। विद्यार्थी किसी नये कोर्स की तैयारी में लग सकते हैं। आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करना होगा, तभी कोई दुर्घटना होने की संभावना है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – पीच है।
6 कन्या राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए वाणी व व्यवहार पर संयम रखने के लिए रहेगा। बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें। आपकी इनकम के सोर्स बेहतर रहेंगे। आपको यदि आर्थिक स्थिति को लेकर समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – हरा है।
7 तुला राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए आय के स्रोतों को बढ़ाने के लिए रहेगा। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। आपको यदि कोई कोई समस्या है, तो उससे दूर रहने की आवश्यकता है। आपका कोई पुराना मित्र आपसे मिलने आ सकता है। आपकी कोई पुरानी डील फाइनल होने से खुशी होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – नीला है।
8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए दिन महत्वपूर्ण कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको रुके हुए कामों को गति मिलेगी, लेकिन आपके ऊपर दबाव भी अधिक रहेगा। आप जीवनसाथी को लेकर कहीं वेकेशन पर जा सकते हैं। व्यापार कर रहे लोग अपने व्यापार में कुछ नये उपकरणों को शामिल करेंगे। आपकी सेहत में गिरावट आने से इसका असर आपके कामों पर भी पड़ेगा। विद्यार्थी किसी नये कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सफेद है।
9 धनु राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आप यदि किसी संपत्ति की खरीदारी करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो आपको उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा। परिवार में छोटे आपको कोई सुझाव दे सकते हैं। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। यदि आपको किसी बात को लेकर कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हरा है।
10 मकर राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। व्यापार में आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। नौकरी में बदलाव करने के लिए आप अभी कुछ समय रुक जाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी इन्वेस्टमेंट के बारे में प्लानिंग करना होगा। आप अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देंगे। सामाजिक कार्यों में आपकी छवि और निखरेगी। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – लाल है।
11 कुंभ राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आपको अपने खर्चों पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप किसी बात को लेकर बहसबाजी में ना पड़ें। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको अपनी आवश्यकताओं पर पूरा ध्यान देना होगा। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगे। किसी से आप कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोलें। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – श्याम है।
12 मीन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों को इधर-उधर बैठकर खाली समय व्यतीत करने से अच्छा है कि आप अपने कामों पर ध्यान लगाएं। कार्यक्षेत्र में आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है। आप अपने लक्ष्य को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके परिवार में किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको अपनी सेहत में सावधानी बरतनी होगी। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – हरा है।
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.in से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.in