Aaj 25 December Ka Rashifal: सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें इस राशि के जातक, बढ़ सकती है परेशानी, देखें राशिफल

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj 25 December Ka Rashifal)। पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं। पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

श्री शिवाय नमस्तुभ्यं

पंचांग एवं राशिफल – 25-12-2024
तुलसी-विवाह-जयंती की शुभकामनाएं
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) मार्गशीर्ष माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) पौष माह,
तिथि- दशमी 22:28:39,
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 11 पौष गते,
नक्षत्र- चित्रा 15:21:15, पश्चात-स्वाति,
योग- अतिगंड 21:45:31,
करण- वाणिज् 09:12:13, पश्चात-विष्टिभद्र,
सूर्य- धनु राशिगत,
चंद्र- तुला राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:13:02,
सूर्यास्त- 17:29:48,
दिन काल- 10:16:46,
रात्रि काल- 13:43:37,
चंद्रास्त- 13:21:09,
चंद्रोदय- 26:51:40,
राहू काल- 12:21-13:39 अशुभ,
यम घंटा- 08:30-09:47 अशुभ,
अभिजित- 12:01-12:42 शुभ,
प्रदोष- 17:30-20:17 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज दशमी तिथि के दिन कलम्बी का साग खाना वर्जित है। इस से शरीर में रोग होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

लाभ- 07:13-08:30
अमृत- 08:30-09:47,
शुभ- 11:04-12:21,
चर- 14:56-16:13,
लाभ- 16:13-17:30,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

शुभ- 19:13-20:56,
अमृत- 20:56-22:39,
चर- 22:39-24:22,
लाभ- 27:48-29:30,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

बुध- 07:13 – 08:04,
चन्द्र- 08:04 – 08:56,
शनि- 08:56 – 09:47,
बृहस्पति- 09:47 – 10:39,
मंगल- 10:39 – 11:30,
सूर्य- 11:30 – 12:21,
शुक्र- 12:21 – 13:13,
बुध- 13:13 – 14:04,
चन्द्र- 14:04 – 14:56,
शनि- 14:56 – 15:47,
बृहस्पति- 15:47 – 16:38,
मंगल- 16:38 – 17:30,

रात्रि का होरा चक्र

सूर्य- 17:30 – 18:38,
शुक्र- 18:38 – 19:47,
बुध- 19:47 – 20:56,
चन्द्र- 20:56 – 22:04,
शनि- 22:04 – 23:13,
बृहस्पति- 23:13 – 24:22,
मंगल- 24:22 – 25:30,
सूर्य- 25:30 – 26:39,
शुक्र- 26:39 – 27:48,
बुध- 27:48 – 28:56,
चन्द्र- 28:56 – 30:05,
शनि- 30:05 – 31:13,

आज 25 दिसंबर 2024 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल

1 मेष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप जोश से भरपूर रहेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम व स्नेह भरपूर रहेगा। आपको अपने पारिवारिक खर्चों को लेकर थोड़ा ध्यान देना होगा। कोई लेन-देन से संबंधित मामला आपको परेशान कर सकता है। आपको अपनी मेहनत का कार्यक्षेत्र में पूरा फल मिलेगा। किसी काम को पूरा करने में आपको समस्या आएगी। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – नारंगी है।

2 वृष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। यदि आप अपने कार्यक्षेत्र में कोई बदलाव करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। आप कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग करेंगे। किसी नए काम में आप इन्वेस्टमेंट सोच समझकर करें। आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा आर्डर मिलेगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – नीला है।

3 मिथुन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को उनके कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है, उनके किए गए कामों की सराहना होगी। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा। आपके अधिकारी भी आपके कामों से खुश रहेंगे। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों की समस्या से उन्हें छुटकारा मिलेगा। आपके परिवार में किसी महत्वपूर्ण चर्चा पर बातचीत हो सकती है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – गुलाबी है।

4 कर्क राशि :- आज इस राशि के जातको के लिए दिन सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से खूब पटेगी। आप अपने जीवनसाथी से कामों को लेकर बातचीत करेंगे। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आपको अपने पिताजी की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा, क्योंकि वह काम को लेकर कोई अच्छी सलाह दे सकते हैं। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – मैरून है।

5 सिंह राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर मेहनत अधिक करनी होगी, तभी उनके सभी काम पूरे होंगे। आप अपनी सेहत में उतार-चढ़ाव के कारण थोड़ा परेशान रहेंगे। बिजनेस में आपकी किसी योजना से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप अपने भाई के लिए भी कोई बिजनेस करा सकते हैं। भाई-बहनों के रिश्तों में मजबूती आएगी। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – पीला है।

6 कन्या राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों की नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी व परोपकार के कार्यों से जुड़कर आप नाम कमाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कामों से प्रशंसा होगी। आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं को लेकर थोड़ी टेंशन रहेगी। यदि आपका कोई राज लंबे समय से गुप्त था, तो वह परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। जीवनसाथी को आपकी कोई बात बुरी लगेगी। आप अपने भाई से प्रॉपर्टी को लेकर कोई बातचीत कर सकते हैं। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – भूरा है।

7 तुला राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको उचित व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा। आपको यदि कोई आंखों से संबंधित समस्या हो, तो उसमें देर बिल्कुल ना करें। आपको अपने पारिवारिक मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति से बातचीत नहीं करनी है। कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसे पूरा करने की भी आप कोशिश करेंगे। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – नीला है।

8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन इस राशि के जो जातक राजनीति में कार्यरत हैं उनके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने कामों में सफलता मिलेगी। विद्यार्थी पढ़ाई में किसी प्रकार की लापरवाही दिखा सकते हैं, जिसका बाद में आपको खामियाजा भुगतना पड़ेगा। आपको अपनी माता जी की सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपके ऊपर जिम्मेदारियां थोड़ा अधिक रहेंगी। ज़हभ अंक – 3 और शुभ रंग – सफेद है।

9 धनु राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मध्यम रुप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी आय के बढ़ने से खुश रहेंगे। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा होगा, लेकिन आपका कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है। आपको अपने लेन-देन से संबंधित मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। किसी पुराने मित्र की आपको याद सता सकती है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।

10 मकर राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन साझेदारी में किसी काम को करने के लिए अच्छा रहने वाला है। कोई कानूनी मामला आपको सफलता देगा, जिससे आपकी प्रॉपर्टी में भी वृद्धि होगी। आपने यदि पहले कोई इंवेस्टमेंट किया था, तो उससे भी अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। बिजनेस में आपको कोई सरकारी टेंडर मिल सकता है, जो आपकी इन्कम को बढ़ाएगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – हरा है।

11 कुंभ राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपको अपने व्यापार के कामों के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको जल्दबाजी में किसी से कोई वादा नहीं करना है। आपकी कुछ अपरिचित लोगों से मुलाकात होगी। आपको अपने मित्रों की सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। परिवार के सदस्यों के करियर से जुड़ा कोई फैसला आप सोच समझ कर लें। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – बैंगनी है।

12 मीन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। आपने यदि लापरवाही दिखायी तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। पारिवारिक समस्याओं को लेकर आपकी थोड़ी टेंशन बढ़ेगी। आपके खर्च अधिक रहेंगे जो आपको परेशानी देंगे। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आपको पूरा अवश्य करनी होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आप रुपए पैसे का लेन-देन किसी से ना करें। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सफेद है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment