Aaj 24 December Ka Rashifal: इस राशि पर आज मेहरबान रहेगी किस्मत, जिस काम में डालेंगे हाथ उसी में मिलेगी कामयाबी

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj 24 December Ka Rashifal)। पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं। पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

श्री शिवाय नमस्तुभ्यं

पंचांग एवं राशिफल – 24-12-2024
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) मार्गशीर्ष माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) पौष माह,
तिथि- नवमी 19:51:52,
दिन- मङ्गलवार, सूर्य प्रविष्टे 10 पौष गते,
नक्षत्र- हस्त 12:16:15, पश्चात-चित्रा,
योग- शोभन 20:52:28,
करण- गर 19:51:52,
सूर्य- धनु राशिगत,
चंद्र- कन्या 25:50:06, पश्चात-तुला राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:12:36,
सूर्यास्त- 17:29:14,
दिन काल- 10:16:38,
रात्रि काल- 13:43:47,
चंद्रास्त- 12:53:19,
चंद्रोदय- 25:57:29,
राहू काल- 14:55-16:12 अशुभ,
यम घंटा- 09:47-11:04 अशुभ,
अभिजित- 12:00-12:41 शुभ,
प्रदोष- 17:29-20:16 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मङ्गलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज नवमी तिथि के दिन लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

चर- 09:47-11:04,
लाभ- 11:04-12:21,
अमृत- 12:21-13:38,
शुभ- 14:55-16:12,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

लाभ- 19:12-20:55,
शुभ- 22:38-24:21,
अमृत- 24:21-26:04,
चर- 26:04-27:47,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

मंगल- 07:13 – 08:04,
सूर्य- 08:04 – 08:55,
शुक्र- 08:55 – 09:47,
बुध- 09:47 – 10:38,
चन्द्र- 10:38 – 11:30,
शनि- 11:30 – 12:21,
बृहस्पति- 12:21 – 13:12,
मंगल- 13:12 – 14:04,
सूर्य- 14:04 – 14:55,
शुक्र- 14:55 – 15:46,
बुध- 15:46 – 16:38,
चन्द्र- 16:38 – 17:29,

रात्रि का होरा चक्र

शनि- 17:29 – 18:38,
बृहस्पति- 18:38 – 19:47,
मंगल- 19:47 – 20:55,
सूर्य- 20:55 – 22:04,
शुक्र- 22:04 – 23:12,
बुध- 23:12 – 24:21,
चन्द्र- 24:21 – 25:30,
शनि- 25:30 – 26:38,
बृहस्पति- 26:38 – 27:47,
मंगल- 27:47 – 28:56,
सूर्य- 28:56 – 30:04,
शुक्र- 30:04 – 31:11

आज 24 दिसंबर 2024 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल

1 मेष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी दूसरे की बातों में नहीं आना है। परोपकार के कार्य में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको अपने आस-पास में किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचने की आवश्यकता है, नहीं तो वह कानूनी होगा। आपने यदि पार्टनरशिप में किसी काम की शुरुआत की तो उसमें आपको पार्टनर पर पूरी निगरानी बनाकर रखनी होगी। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – सुनहरा है।

2 वृष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन सुखद परिणाम लेकर आएगा। आपको धन को लेकर नए-नए अवसर मिलेंगे। आपकी इन्कम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। आपके घर पर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपको किसी की बातों में आकर परिवार में किसी लड़ाई झगड़े को बढ़ावा नहीं देना है। आपको अपने भाई व बहनों का पूरा साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – हरा है।

3 मिथुन राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। माता-पिता आपके काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। कानूनी मामलों में आपको अपनी आंखों व कान खुले रखने होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको उच्च अधिकारियों का पूरा साथ मिलेगा। आपको बिजनेस की दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – नीला है।

4 कर्क राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन भाग्य की दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है, जिस काम में आप हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता हाथ लगेगी। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको अपना डूबा हुआ धन भी मिलने की संभावना है। आप किसी धार्मिक व सामाजिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। आप कहीं पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।

5 सिंह राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। यदि आपका धन कहीं फंसा हुआ था, तो वह आपको मिल सकता है। जीवन साथी का सहयोग आसानी से आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको अपने आर्थिक मामलों में किसी पर भरोसा नहीं करना है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आपको अपने कामों से एक नयी पहचान मिलेगी। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – पीला है।

6 कन्या राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको मनमुताबिक काम मिल सकता है, जो आपकी खुशी को बढ़ाएगा। आपको अपने कामों से एक नई पहचान मिलेगी। आप बेवजह किसी के मामले में ना बोलें, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको अपने पिताजी की सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। लेन-देन से संबंधित मामलों में आप जल्दबाजी न दिखाएं। धन को लेकर किसी से कोई वादा ना करें। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – ,नीला है।

7 तुला राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन पद व प्रतिष्ठा को बढ़ाने वाला रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, लेकिन आपके बॉस कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं, जिस पर आपको ध्यान देना होगा। आपको शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करना अच्छा रहेगा। आप अपने पारिवारिक मामलों पर पूरा ध्यान दें। किसी काम को लेकर आपको योजना बनाकर चलना होगा। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – श्याम है।

8 वृश्चिक राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखने के लिए रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोग किसी को कोई बात बोलने से पहले सोच विचार अवश्य करें। आप अपने कामों में कोई बदलाव कर सकते हैं। संतान को भी किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको अपने पिताजी के स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – बैंगनी है।

9 धनु राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको बिजनेस में कुछ नया अवसर प्राप्त होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ी टेंशन रहेगी। बिजनेस में आप कोई बदलाव करना सोच समझ कर करना होगा। आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।

10 मकर राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को अपने कामों मे पूरी मेहनत करने की आवश्यकता है, तभी वह पूरे होंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपको किसी भी काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है, नहीं तो कोई गड़बड़ी होने की संभावना है। आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – सफेद है।

11 कुंभ राशि :- आज के दिन इस राशि के जातक अपने कामों को लेकर परेशान रहेंगे। आप यदि किसी नयी प्रॉपर्टी की खरीदारी करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो उसमे आपको सोच समझ कर हाथ डालना बेहतर रहेगा, क्योंकि उसके योग अच्छे नहीं है। आपको किसी की कही सुनी बातों को लेकर समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने घर की साज सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे, जिसके लिए कुछ नयी चीजों की खरीदारी भी करेंगे। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हरा है।

12 मीन राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा, लेकिन आप किसी काम में बेवजह हाथ न डालें नही तो इससे आपका कोई बड़ा नुकसान भी हो सकता। आपके भाग्य के सितारे भी बुलंद रहेंगे, जो आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। जीवन साथी को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। संतान के मनमाने व्यवहार के कारण आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सफेद है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment