Aaj 23 December ka rashifal : मकर राशि का कारोबार के मामले में रहेगा अच्छा दिन, कॅरियर में होगी तरक्की, देखें राशिफल

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj 23 December ka rashifal)। पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं। पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

श्री शिवाय नमस्तुभ्यं

पंचांग एवं राशिफल – 23-12-202
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) मार्गशीर्ष माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) पौष माह,
तिथि- अष्टमी 17:07:13, पश्चात-नवमी,
दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 09 पौष गते,
नक्षत्र- उत्तरफाल्गुनी 09:08:09, पश्चात-हस्त,
योग- सौभाग्य 19:53:08,
करण- कौलव 17:07:13, पश्चात-तैतुल,
सूर्य- धनु राशिगत,
चंद्र- कन्या राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:12:09,
सूर्यास्त- 17:28:41,
दिन काल- 10:16:32,
रात्रि काल- 13:43:54,
चंद्रास्त- 12:27:01,
चंद्रोदय- 25:04:54,
राहू काल- 08:29-09:46 अशुभ,
यम घंटा- 11:03-12:20 अशुभ,
अभिजित- 11:59-12:41 शुभ,
प्रदोष- 17:29-20:16 तक,
दिकशूल- पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।विशेष :- आज अष्टमी तिथि के दिन नारियल का फल खाने से कलंक लगता है। नवमी तिथि के दिन लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

अमृत- 07:12-08:29,
शुभ- 09:46-11:03,
चर- 13:37-14:55,
लाभ- 14:55-16:12,
अमृत- 16:12-17:29,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

चर- 17:29-19:12,
लाभ- 22:38-24:21,
शुभ- 26:04-27:47,
अमृत- 27:47-29:30,
चर- 29:30-31:13,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

चन्द्र- 07:12 – 08:04,
शनि- 08:04 – 08:55,
बृहस्पति- 08:55 – 09:46,
मंगल- 09:46 – 10:38,
सूर्य- 10:38 – 11:29,
शुक्र- 11:29 – 12:20,
बुध- 12:20 – 13:12,
चन्द्र- 13:12 – 14:03,
शनि- 14:03 – 14:55,
बृहस्पति- 14:55 – 15:46,
मंगल- 15:46 – 16:37,
सूर्य- 16:37 – 17:29,

रात्रि का होरा चक्र

शुक्र- 17:29 – 18:37,
बुध- 18:37 – 19:46,
चन्द्र- 19:46 – 20:55,
शनि- 20:55 – 22:03,
बृहस्पति- 22:03 – 23:12,
मंगल- 23:12 – 24:21,
सूर्य- 24:21 – 25:29,
शुक्र- 25:29 – 26:38,
बुध- 26:38 – 27:47,
चन्द्र- 27:47 – 28:55,
शनि- 28:55 – 30:04,
बृहस्पति- 30:04 – 31:13,

आज 23 दिसंबर 2024 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल

1 मेष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन ठीक ठाक रहने वाला है। आपको अपने आस-पास रह रहे शत्रुओं से सावधान रहना होगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को अच्छा प्रमोशन मिल सकता है। आपका मान सम्मान बढ़ेगा, जिससे आपको खुशी होगी। आपको विदेश में रह रहे परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – बैंगनी है।

2 वृष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन खुशनुमा रहने वाला है। आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपकी यश व कीर्ति बढ़ेगी। राजनीतिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को अपने प्रयासों में सफलता लानी होगी। संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखने की आवश्यकता है। आपको अपनी सेहत में कुछ उतार-चढ़ावों का सामना करना पड़ेगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – नीला है।

3 मिथुन राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपको अपने खर्चों को लेकर कोई टेंशन बनी रहेगी। आपको अपने आर्थिक मामलों में सोच समझकर चलने की आवश्यकता है। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। किसी काम को लेकर आपको दूसरों पर डिपेंड नहीं रहना है। संतान की तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होंगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई लिखाई में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – श्याम है।

4 कर्क राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपका किसी नए घर को खरीदने का सपना पूरा होगा। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा, जिससे आपके कामों को करने में आसानी होगी। निर्णय लेने की क्षमता आपकी बेहतर रहेगी। विदेशो से व्यापार कर रहे लोगों को सावधान रहना होगा। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – सुनहरा है।

5 सिंह राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन खर्चों पर नियंत्रण रखने के लिए रहेगा। आपके कुछ विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। यदि आपने पहले कोई निवेश किया था, तो वह आपको अच्छा लाभ दिला सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। आपका कोई मित्र आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आने वाला है। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।

6 कन्या राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्रो में कार्यरत लोग किसी अच्छे स्कीम में इन्वेस्टमेंट करेंगे। आपका वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आपके किसी सरकारी काम के पूरा होने की संभावना है, जिससे आपकी इनकम भी बढ़ेगी। आपको किसी की बातों में आने से बचना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – सफेद है।

7 तुला राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में यदि आपका धन कहीं फंसा हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है। आपके सहयोगी कामो में विघ्न डालने की कोशिश करेंगे। आपको किसी परोपकार के कार्यो में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो उसके भी आपको मिलने की संभावना है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – पीला है।

8 वृश्चिक राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन उलझनो भरा रहने वाला है। आपको कोई काम करना भविष्य में अच्छा लाभ रहेगा। आपकी तरक्की होने से खुशी होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। तकनीकी क्षेत्रो में आपको फायदा मिलेगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आप कोई भी पुराने गिले शिकवा न उखाड़ें। पारिवारिक मामलों में आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – हरा है।

9 धनु राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन शुभ सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। यदि आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको मिलने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी आपके कामों में पूरा साथ देंगे, जिससे आपका रिश्ता भी मजबूत होगा। आप नौकरी में बदलाव के बारे में ना सोचें। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – नारंगी है।

10 मकर राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन व्यवसाय के मामले में अच्छा रहने वाला है। करियर में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। बिजनेस की योजनाएं गति पकड़ेंगी। किसी धार्मिक कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपके ऊपर यदि कुछ कर्जा था, तो उन्हें आप काफी हद तक उतारने की कोशिश करेंगे। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – हरा है।

11 कुंभ राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। आप किसी अजनबी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपको अपने किसी करीबी से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। परिवार में किसी खुशखबरी के आने से सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे और किसी जश्न का आयोजन हो सकता है। आपका कोई पुराना लेन-देन आपको समस्या देगा। नौकरी में आप किसी काम को लेकर लापरवाही ना दिखाएं। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – गुलाबी है।

12 मीन राशि :- आज इस राशि के जातकों को शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय लेने से बचना होगा। परिवार में सदस्यों के बीच आपको सामंजस्यता बनाए रखनी होगी। विद्यार्थियों का मन इधर-उधर के कामों में लगेगा, जिससे उनकी पढ़ाई में विघ्न उत्पन्न होंगे। आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आपको पूरी अवश्य करना होगा। धन संबंधित मामले आपको परेशान कर सकते हैं। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – लाल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment