पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj 22 December Ka Rashifal)। पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं। पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।
श्री शिवाय नमस्तुभ्यं
पंचांग एवं राशिफल – 22-12-2024
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) मार्गशीर्ष माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) पौष माह,
तिथि- सप्तमी 14:31:23, पश्चात-अष्टमी,
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 08 पौष गते,
नक्षत्र- उत्तरफाल्गुनी 33:08:09,
योग- आयुष्मान 18:58:57,
करण- बव 14:31:23, पश्चात-बालव,
सूर्य- धनु राशिगत,
चंद्र- सिंह 12:54:46, पश्चात-कन्या राशिगत,
ऋतु- शिशिर, अयन – उत्तरायण,
सूर्योदय- 07:11:41,
सूर्यास्त- 17:28:10,
दिन काल- 10:16:28,
रात्रि काल- 13:43:59,
चंद्रास्त- 12:01:00,
चंद्रोदय- 24:12:53,
राहू काल- 16:11-17:28 अशुभ,
यम घंटा- 12:20-13:37 अशुभ,
अभिजित- 11:59-12:40 शुभ,
प्रदोष- 17:28-20:15 तक,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज सप्तमी तिथि के दिन ताड़ का फल एवं अष्टमी तिथि के दिन नारियल का फल खाने से कलंक लगता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ
चर- 08:29-09:46,
लाभ- 09:46-11:03,
अमृत- 11:03-12:20,
शुभ- 13:37-14:54,
रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ
शुभ- 17:28-19:11,
अमृत- 19:11-20:54,
चर- 20:54-22:37,
लाभ- 26:03-27:46,
शुभ- 29:29-31:12,
किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र
सूर्य- 07:12 – 08:03,
शुक्र- 08:03 – 08:54,
बुध- 08:54 – 09:46,
चन्द्र- 09:46 – 10:37,
शनि- 10:37 – 11:29,
बृहस्पति- 11:29 – 12:20,
मंगल- 12:20 – 13:11,
सूर्य- 13:11 – 14:03,
शुक्र- 14:03 – 14:54,
बुध- 14:54 – 15:45,
चन्द्र- 15:45 – 16:37,
शनि- 16:37 – 17:28,
रात्रि का होरा चक्र
बृहस्पति- 17:28 – 18:37,
मंगल- 18:37 – 19:45,
सूर्य- 19:45 – 20:54,
शुक्र- 20:54 – 22:03,
बुध- 22:03 – 23:11,
चन्द्र- 23:11 – 24:20,
शनि- 24:20 – 25:29,
बृहस्पति- 25:29 – 26:37,
मंगल- 26:37 – 27:46,
सूर्य- 27:46 – 28:55,
शुक्र- 28:55 – 30:03,
आज 22 दिसंबर 2024 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल
1 मेष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। आपको किसी निवेश संबंधी मामले में विशेषज्ञ से सलाह लेने की आवश्यकता है। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। खर्चो को लेकर आपको योजना बना कर रखनी होगी। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित हो सकते हैं। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – पीला है।
2 वृष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। ससुराल पक्ष से संबंधों में यदि कटुता आ गई थी, तो वह भी दूर होगी। आपको अपने दिल की वजह दिमाग की सुनकर कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट आने से आपको भाग दौड़ अधिक रहेगी। आप भगवान के भक्ति में लीन नजर आएंगे, जिससे आप काफी टेंशनों से भी दूर रहेंगे। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – बैंगनी है।
3 मिथुन राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन खुशियों से शराबोर रहने वाला है। आपकी भाई व बहनों से आपकी खूब पटेगी। आप उनसे अपने मन की बात भी शेयर करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं, जिससे आपके विवाह की बात भी पक्की हो सकती है। आपको झगड़े व झंझटों से दूर रहने की आवश्यकता है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – नीला है।
4 कर्क राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। बिजनेस की योजनाओं से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपको कुछ अजनबी लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों के प्रयास बेहतर रहेंगे। आपको किसी बात को लेकर बेवजह क्रोध करने से बचना होगा। आपका कोई काम समय से पूरा न होने से आपके बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है।
5 सिंह राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। यदि आप विदेश जाने की इच्छा रखते हैं, तो वह अच्छी रहेगी। आप अपने कामों से समाज में अच्छी जगह बनाएंगे, जिससे लोगों का भी आप पर पूरा भरोसा रहेगा। आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी। आप कोई निर्णय परिवार के हित में ले सकते हैं। धन को लेकर यदि कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसको भी आप पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – लाल है।
6 कन्या राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन तनाव ग्रस्त रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप कोई करियर को लेकर डिसीजन लें तो बेहतर रहेगा। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। बिजनेस में आप किसी जोखिम में हाथ ना डालें नहीं तो समस्या हो सकती है। आप किसी नए वाहन को अपने घर लेकर आ सकते हैं। पिताजी आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। यदि ऐसा हो, तो आप उन्हे मनाने की पुरी कोशिश करें। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – सफेद है।
7 तुला राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन बिजनेस के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको पार्टनरशिप में काम करना भी बेहतर रहेगा। भविष्य को लेकर आप कोई बड़ी प्लानिंग करने की सोचेंगे। आपकी वाणी व व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे, जिससे आपके मित्रों की संख्या में भी इजाफा होगा। आप अपने कर्जो को आसानी से कर पाएंगे। किसी मांगलिक उत्सव में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था तो उसे पूरा होने में समस्या अवश्य आएगी। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – हरा है।
8 वृश्चिक राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके जीवन में मिठास भरपूर रहेगी, क्योंकि रिश्तो में यदि किसी बात को लेकर कोई कड़वाहट आ गई थी, तो वह भी दूर होगी। आप मानसिक से ज्यादा शारीरिक मेहनत करेंगे, जिससे आपको थकान आदि बनी रहेगी। आप किसी काम को लेकर आलस्य न दिखाएं, नहीं तो बाद में उसे पूरा करने में आपको समस्या अवश्य आएगी। जीवनसाथी पारिवारिक बिजनेस में आपको कोई बेहतर सलाह दे सकती है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सफेद है।
9 धनु राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन ठीक ठाक रहने वाला है। आपको संतान की पढ़ाई लिखाई से संबंधित कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह को लेकर यदि कोई समस्या चल रही थी तो वह भी दूर होगी। दोस्तों के साथ आप कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपको किसी अजनबी की बातों पर भरोसा नहीं करना है। आपके मन में प्रेम सहयोग की भावना बनी रहेगी। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – लेमन है।
10 मकर राशि :- आज के दिन इस राशि के जातक किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। कहीं बाहर अपने बिजनेस को फैलाने की कोशिश में आप लगे रहेंगे। आपको अपने किसी दूर रह रहे परिजन की मदद मिल सकती है। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए आप कुछ रूपयो का इंतजाम भी कर सकते हैं। आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पूजा पाठ में आपका खूब मन लगेगा। शुभ रंग – 4 और शुभ रंग – हरा है।
11 कुंभ राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन समस्याओं भरा रहने वाला है। आपकी सेहत में भी उतार-चढ़ाव लगा रहेगा जिस कारण आपको काम करने में भी समस्या आएगी। नौकरी के लिए परेशान चल रहे लोगों को किसी मित्र की ओर से कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। आपको अपनी लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है, जो आपके रुके हुए कामों को बनाएगा। करियर में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – गुलाबी है।
12 मीन राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी, उन्हें अपने खर्चो को लेकर यदि कोई समस्या आ रही थी तो वह भी दूर होगी। आपको कोई मूल्यवान वस्तु भेंट स्वरूप प्राप्त हो सकती है। आप किसी पारिवारिक वाद विवाद को लेकर परेशान रहेंगे। कुछ विशेष व्यक्तियों से आपको मिलने का मौका मिलेगा। आपको अपनी माताजी से किसी जरूरी काम को लेकर सलाह ले सकते हैं। दान पुण्य के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – लाल है।