Aaj 17 December 2024 Ka Rashifal : इन राशियों पर रहेगी आज हनुमान जी की कृपा, होगा धन लाभ, पूरे होंगे काम, देखें राशिफल

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj 17 December 2024 Ka Rashifal)। पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं। पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

श्री शिवाय नमस्तुभ्यं

पंचांग – 17-12-2024
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) मार्गशीर्ष माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) पौष माह,
तिथि- द्वितीया 10:55:39, पश्चात-तृतीया,
दिन- मंगलवार , सूर्य प्रविष्टे 03 पौष गते,
नक्षत्र- पुनर्वसु 24:43:08,
योग- ब्रह्म 21:09:47,
करण- गर 10:55:39, पश्चात-वाणिज्,
सूर्य- धनु राशिगत,
चंद्र- मिथुन 18:46:37, पश्चात-कर्क राशिगत,
ऋतु- हेमंत, अयन – दक्षिणायन,
सूर्योदय- 07:09:01,
सूर्यास्त- 17:25:50,
दिन काल- 10:16:48,
रात्री काल- 13:43:45,
चंद्रास्त- 31:30:07,
चंद्रोदय- 19:22:41,
राहू काल- 14:52-16:09 अशुभ,
यम घंटा- 09:43-11:00 अशुभ,
अभिजित- 11:57-12:38 शुभ,
प्रदोष- 17:26-20:13 तक,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मंगलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज द्वितीया तिथि के दिन छोटा बैगन या कटेहरी खाना वर्जित है। पुत्र दोष होता है। तृतीया तिथि के दिन परवल खाने से शरीर में रोग होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

चर- 09:43-11:00,
लाभ- 11:00-12:17,
अमृत- 12:17-13:35,
शुभ- 14:52-16:09,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

लाभ- 19:09-20:52,
शुभ- 22:35-24:18,
अमृत- 24:18-26:01,
चर- 26:01-27:44,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

मंगल- 07:09 – 08:00,
सूर्य- 08:00 – 08:52,
शुक्र- 08:52 – 09:43,
बुध- 09:43 – 10:35,
चन्द्र- 10:35 – 11:26,
शनि- 11:26 – 12:17,
बृहस्पति- 12:17 – 13:09,
मंगल- 13:09 – 14:00,
सूर्य- 14:00 – 14:52,
शुक्र- 14:52 – 15:43,
बुध- 15:43 – 16:34,
चन्द्र- 16:34 – 17:26,

रात्रि का होरा चक्र

शनि- 17:26 – 18:34,
बृहस्पति- 18:34 – 19:43,
मंगल- 19:43 – 20:52,
सूर्य- 20:52 – 22:00,
शुक्र- 22:00 – 23:09,
बुध- 23:09 – 24:18,
चन्द्र- 24:18 – 25:26,
शनि- 25:26 – 26:35,
बृहस्पति- 26:35 – 27:44,
मंगल- 27:44 – 28:52,
सूर्य- 28:52 – 30:01,
शुक्र- 30:01- 31:10,

आज 17 दिसंबर 2024 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल

1 मेष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन उलझनो भरा रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आप किसी से धन उधार थोड़ा सोच समझ कर लें। आपका कोई विरोधी कार्यक्षेत्र में आपकी चुगली लगा सकता है, जिसके बाद आपके बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर यदि झूठा साबित किया जाए, तो आप उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – नीला है।

2 वृष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन इन्कम के सोर्सो पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपके खर्चे बढ़ेंगे, जो आपको समस्या देंगे। आपको अपने खर्चो को लेकर थोड़ी टेंशन रहेगी। आप अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। आपको अपने किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।

3 मिथुन राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने माता-पिता की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। पिताजी आपको किसी काम को लेकर कोई सलाह देंगे, तो वह आपके लिए बेहतर रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस आपके कामों से खुश रहेंगे। आपके प्रमोशन की बात चल सकती है। आप कहीं घूमने फिरने जाएं, तो आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – पीला है।

4 कर्क राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन समस्याओं भरा रहने वाला है। आपको अपनी समस्याओं को समय रहते निपटाने की कोशिश करनी होगी। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। विदेशो से व्यापार कर रहे किसी परिजन की आपको याद सता सकती है। आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। आपकी सेहत कमजोर होने से आपको अपने कामों को पूरा करने में समस्या आएगी। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – नीला है।

5 सिंह राशि :- आज इस राशि के जातको के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपने किसी काम को समय से पूरा करने के लिए अपने भाइयों से मदद ले सकते हैं। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा, नहीं तो समस्याएं आ सकती हैं। आप कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। आपको अपने माता जी के सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – पीला है।

6 कन्या राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन कुछ उलझने लेकर आने वाला है। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होंगी। आपको अपने पारिवारिक समस्याओं को किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर नहीं करना है। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको कुछ समस्याओं के बाद राहत मिलेगी। आप अपने घर के रिनोवेशन पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। किसी की कोई बात बुरी लगने से आप परेशान रहेंगे। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।

7 तुला राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन लाभदायक रहने वाला है। आपको अपनी किसी बात को दूसरों के सामने उजागर नहीं करना है। आपको धन को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो उसके लिए आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है क्योंकि किसी सदस्य का विवाह में आ रही समस्या दूर होगी। आप अपनी प्रॉपर्टी से संबंधित किसी डील को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – सफेद है।

8 वृश्चिक राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आप अपने कामों को लेकर ज्यादा टेंशन मे लगे रहेंगे और किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको अपने सहयोगियों से कोई मन की बात कहने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप कोई बदलाव सोच समझ कर करें। आपके ऊपर काम का बौझ अधिक रहेगा, लेकिन आपको उससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हरा है।

9 धनु राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने सहयोगियों की कोई बात बुरी लग सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। माता-पिता का आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। बिजनेस में आप किसी योजना को लेकर थोड़ी टेंशन में रहेंगे, जिससे आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से आगे बढ़ना होगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सफेद है।

10 मकर राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखना होगा। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे किसी बात को लेकर बहस बाजी में पड़ सकता है। यदि आपके किसी सदस्य को कोई पेट संबंधित समस्या है तो उसे आप हल्के में ना लें, क्योंकि उसके बढ़ने की संभावना है। आपके दिन की शुरुआत थोड़ा कमजोर रहेगी, क्योंकि आपको अच्छा लाभ मिलने में समस्या आएगी। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – पीला है।

11 कुंभ राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को किसी काम को लेकर कोई समस्या खड़ी हो सकती है, इसलिए आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। जो विद्यार्थी पढ़ाई में आ रही समस्याओं को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें अपना कंसंट्रेशन मजबूत करना होगा। राजनीति में आप बहुत ही सोच समझकर कदम बढ़ाएं, क्योंकि आपको कामों को करने में समस्या अवश्य आएगी। आप किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहें। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – पीच है।

12 मीन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातक किसी वाद विवाद से दूर रहें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको अपने किसी परिजन की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपने घर के रेनोवेशन के बारे में भी ध्यान देंगे। आपको किसी के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। जीवनसाथी को कोई शारीरिक कष्ट होने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – हरा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

Leave a Comment