पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj 16 December 2024 Ka Rashifal)। पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं। पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।
श्री शिवाय नमस्तुभ्यं
पंचांग – 16-12-2024
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) मार्गशीर्ष माह,
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) पौष माह,
तिथि- प्रथम 12:26:47, पश्चात-द्वितीया,
दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 02 पौष गते,
नक्षत्र- आद्रा 25:12:37,
योग- शुक्ल 23:21:24,
करण- कौलव 12:26:47, पश्चात-तैतुल,
सूर्य- धनु राशिगत,
चंद्र- मिथुन राशिगत,
ऋतु- हेमंत, अयन – दक्षिणायन,
सूर्योदय- 07:08:26,
सूर्यास्त- 17:25:26,
दिन काल- 10:16:59,
रात्रि काल- 13:43:35,
चंद्रास्त- 31:29:32,
चंद्रोदय- 18:17:07,
राहू काल- 08:26-09:43 अशुभ,
यम घंटा- 10:59-12:17 अशुभ,
अभिजित- 11:56-12:38 शुभ,
प्रदोष- 17:25-20:13 तक,
दिकशूल- पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज प्रतिपदा तिथि के दिन कूष्माण्ड (कुम्हड़ा-पेठा) खाना निषिद्ध है। पुत्र को दोष होता है। द्वितीया तिथि के दिन छोटा बैगन या कटेहरी खाना वर्जित है। पुत्र दोष होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ
अमृत- 07:08-08:26,
शुभ- 09:43-10:59,
चर- 13:34-14:51,
लाभ- 14:51-16:08,
अमृत- 16:08-17:25,
रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ
शुभ- 17:25-19:08,
अमृत- 22:34-24:17,
चर- 26:00-27:43,
लाभ- 27:43-29:26,
शुभ- 29:26-31:09,
किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र
चन्द्र- 07:08 – 07:59,
शनि- 07:59 – 08:51,
बृहस्पति- 08:51 – 09:43,
मंगल- 09:43 – 10:34,
सूर्य- 10:34 – 11:26,
शुक्र- 11:26 – 12:17,
बुध- 12:17 – 13:08,
चन्द्र- 13:08 – 13:59,
शनि- 13:59 – 14:51,
बृहस्पति- 14:51 – 15:43,
मंगल- 15:43 – 16:34,
सूर्य- 16:34 – 17:25,
रात्रि का होरा चक्र
शुक्र- 17:25 – 18:34,
बुध- 18:34 – 19:43,
चन्द्र- 19:43 – 20:51,
शनि- 20:51 – 21:59,
बृहस्पति- 21:59 – 23:09,
मंगल- 23:09 – 24:17,
सूर्य- 24:17 – 25:26,
शुक्र- 25:26 – 26:35,
बुध- 26:35 – 27:43,
चन्द्र- 27:43 – 28:52,
शनि- 28:52 – 30:00,
बृहस्पति- 30:00 – 31:09,
आज 16 दिसंबर 2024 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल
1 मेष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। यदि आप किसी काम को लेकर धन उधार देंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपके परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आने से आपका मन परेशान रहेगा। आप बेफिजूल के कामों पर धन खर्च न करें। आप किसी प्लाट, मकान आदि को लेने की योजना बना सकते हैं। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – लाल है।
2 वृष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन ठीक ठाक रहने वाला है। आपको किसी नये पद की प्राप्ति होने से आपका माहौल खुशनुमा रहेगा। बैंकिंग क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को कोई अच्छी स्कीम में इन्वेस्टमेंट करने का मौका मिलेगा। नौकरी में आपके कामों में कुछ गड़बड़ी हो सकती है, जिस कारण आपको अपने बॉस से डांट खानी पड़ेगी। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है, नहीं तो वह इसका फायदा उठा सकते हैं। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – पीला है।
3 मिथुन राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आप अपने दोस्तों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आपको अपनी वाणी की सौम्यता बनाए रखनी होगी। आपी किसी को धन उधार देने से बचें, नहीं तो आपको उसे वापस मिलने में समस्या आएगी। आपका कोई घर मकान दुकान आदि खरीदने का सपना पूरा होगा। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – लाल है।
4 कर्क राशि :- आज इस राशि के जातक अपने कामों को समय से पूरा न होने के कारण परेशान रहेंगे। पिताजी से उन्हें किसी बात को लेकर डांट खानी पड़ सकती है। बिजनेस में उन्हें कुछ समस्याएं आ रही थीं, जिसके लिए उन्हें अपने भाइयों से मदद लेनी होगी। आपको अपने बिजनेस के किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठने के कारण जीवन साथी आपसे नाराज रहेगी। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – आसमानी है।
5 सिंह राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन परोपकार के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। परस्पर सहयोग की भावना अपने मन में बनी रहेगी। बिजनेस में आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। किसी पुराने मित्र से आपको लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को किसी नए काम को करना अच्छा रहेगा। आपकी किसी नए काम को करने की इच्छा पूरी हो सकती है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – बैंगनी है।
6 कन्या राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन खुशियों से सराबोर रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में बड़ा पद मिलने से खुशी होगी। संतान को भी नौकरी के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपको शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको अपनी पारिवारिक मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह लेने से बचना होगा, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – लाल है।
7 तुला राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के लिए थोड़ा कमजोर रहने वाला है। आपको अपने कामों में कठिनाइयों का सामना करना होगा। आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ ज्यादा रहेगा। आपका डूबा हुआ धन आपको मिलने से अपने कामों को पूरा करने में आसानी रहेगी। आपको अपने किसी मित्र की याद सता सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी की बातों में आकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – सफेद है।
8 वृश्चिक राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर अपने सहयोगियों से मदद लेनी पड़ सकती है, जो आपको आसानी से मिल जाएगी। नौकरी में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो आप बदलाव के बारे में सोच सकते हैं। माताजी आपके किसी बात को लेकर नाराज रहेंगी। आपको किसी काम के समय से पूरा न होने के कारण टेंशन रहेगी। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – हरा है।
9 धनु राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। आपका कोई परिजन आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। आप अपनी शौक मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको किसी से कोई वादा सोच समझ कर करना होगा। परिवार में यदि कोई वाद विवाद लंबे समय से पसारे हुआ था, तो उसे भी आप दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों को अपने कामों से एक नयी पहचान मिलेगी। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – गुलाबी है।
10 मकर राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन उन्नति के राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपकी संतान किसी स्कॉलरशिप से संबंधित परीक्षा को देने का मौका मिलेगा। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आप धन उधार लेंगे तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – सुनहरा है।
11 कुंभ राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपको अपने काम में एकजुट होकर जुटना होगा। किसी दूसरे के मामले में आप बेवजह ना बोलें, नहीं तो लड़ाई झगड़ा हो सकता है। प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट आपको थोड़ा सोच समझकर करने की आवश्यकता है। आप किसी एक्सपर्ट की राय अवश्य लें। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, इसलिए आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाएं। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – हरा है।
12 मीन राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन उतार-चढ़ाव लेकर आने वाला है। आप अपनी सेहत में कुछ कमजोरी महसूस करेंगे, जिससे आपके कामों को पूरा करने में भी समस्या आएगी। आपको अपने आस-पास रह रहे ईर्षालु व झगड़ालु लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। कोई आपके मन की इच्छा पूरी होने से आप अपने घर किसी पूजा-पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – नीला है।