Aaj 15 december 2024 ka rashifal : इस राशि के जातकों को बिजनेस में आ सकती है टेंशन, संभल कर उठाएं कदम, देखें राशिफल

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj 15 december 2024 ka rashifal)। पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं। पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

श्री शिवाय नमस्तुभ्यं

पंचांग – 15-12-2024
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) मार्गशीर्ष माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) मार्गशीर्ष माह,
तिथि- पूर्णिमा 14:30:44, पश्चात-प्रथम,
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 01 पौष गते,
नक्षत्र- मृगशीर्षा 26:19:04,
योग- शुभ 26:02:22,
करण- बव 14:30:44, पश्चात-बालव,
सूर्य- वृश्चिक 22:10:06, पश्चात-धनु राशिगत,
चंद्र- वृषभ 15:03:27, पश्चात-मिथुन राशिगत,
ऋतु- हेमंत, अयन – दक्षिणायन,
सूर्योदय- 07:07:50,
सूर्यास्त- 17:25:04,
दिन काल- 10:17:13,
रात्रि काल- 13:43:22,
चंद्रास्त- 31:28:56,
चंद्रोदय- 17:13:45,
राहू काल- 16:08-17:25 अशुभ,
यम घंटा- 12:16-13:34 अशुभ,
अभिजित- 11:56-12:37 शुभ,
प्रदोष- 17:25-20:12 तक,
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज पूर्णिमा तिथि के दिन तिल का तेल खाना लगाना निषिद्ध है। स्त्री-सहवास वर्जित है। धन एवं शरीर की हानि होती है। प्रतिपदा तिथि के दिन कूष्माण्ड (कुम्हड़ा-पेठा) खाना निषिद्ध है। पुत्र को दोष होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

चर- 08:25-09:42,
लाभ- 09:42-10:59,
अमृत- 10:59-12:16,
शुभ- 13:34-14:51,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

शुभ- 17:25-19:08,
अमृत- 19:08-20:51,
चर- 20:51-22:34,
लाभ- 25:59-27:43,
शुभ- 29:26-31:08,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

सूर्य- 07:08 – 07:59,
शुक्र- 07:59 – 08:51,
बुध- 08:51 – 09:42,
चन्द्र- 09:42 – 10:34,
शनि- 10:34 – 11:25,
बृहस्पति- 11:25 – 12:16,
मंगल- 12:16 – 13:08,
सूर्य- 13:08 – 13:59,
शुक्र- 13:59 – 14:51,
बुध- 14:51 – 15:42,
चन्द्र- 15:42 – 16:34,
शनि- 16:34 – 17:25,

रात्रि का होरा चक्र

बृहस्पति- 17:25 – 18:34,
मंगल- 18:34 – 19:42,
सूर्य- 19:42 – 20:51,
शुक्र- 20:51 – 21:59,
बुध- 21:59 – 23:08,
चन्द्र- 23:08 – 24:17,
शनि- 24:17 – 25:25,
बृहस्पति- 25:25 – 26:34,
मंगल- 26:34 – 27:43,
सूर्य- 27:43 – 28:51,
शुक्र- 28:51 – 29:59,
बुध – 29:59 – 31:08,

आज 15 दिसंबर 2024 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल

1 मेष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन समस्याएं लेकर आने वाला है। आपके कामों को लेकर टेंशन रहेगी क्योंकि आपका बिजनेस पहले जैसा नहीं चलेगा, लेकिन खर्च आशा से अधिक बढ़ेंगे जो आपकी टेंशन को बढ़ाएंगे। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेने की आवश्यकता है। बिजनेस में आपको योजना बनाकर काम करना होगा। आपके सहयोगी की भी कामों में आपका पूरा साथ देंगे। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – गुलाबी है।

2 वृष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन की शुरुआत थोड़ा कमजोर रहेगी। आपने यदि किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो वह भी आपसे वापस मांग सकते हैं। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी, लेकिन सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने कामों में एकाग्र होकर जुटेंगे, तभी वह समय से पूरे हो सकेंगे। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – बैंगनी है।

3 मिथुन राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन किसी नये वाहन की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। आपका कोई परिजन आपके लिए कोई इन्वेस्टमेंट प्लान लेकर आ सकता है। आप अपने घर की साज सज्जा व रख रखाव पर पूरा ध्यान देंगे। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से बॉन्डिंग अच्छी रहने की संभावना है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – भूरा है।

4 कर्क राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन वाणी व व्यवहार पर संयम बनाये रखने के लिए रहेगा। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको अपनी संतान की सेहत में कोई कंप्रोमाइज नहीं करना है। विद्यार्थियों की किसी नये कोर्स के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपको अपने पारिवारिक मामलों पर भी पूरा ध्यान देना होगा। किसी से धन उधार लेने से बचें। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – पीला है।

5 सिंह राशि :- आज के दिन इस राशि के साथ जो जातक बिजनेस में कार्यरत हैं उनकी दीर्घकालीन योजनाओ को गति मिलेगी। आपके मन में कामों को लेकर जल्दबाजी रहेगी, जिससे कोई गड़बड़ी होने की संभावना है। आपको कोई निर्णय सोच समझ कर लेना होगा। आपके कुछ नये विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। आप अपने कामों में कोई बदलाव करने की योजना बना सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बाधा दूर होगी। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।

6 कन्या राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन अकस्मात् लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने कामों में लाभ मिलने से खुशी होगी। किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन थोड़ा परेशान तो रहेगा, लेकिन आप अपने अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आप आय और व्यय का लेखा जोखा रखें, तभी आप भविष्य को लेकर कुछ धन संचय करने की प्लानिंग कर सकते हैं। आपके किसी काम को लेकर यदि संशय बना है, तो उस काम को बिल्कुल ढील ना दें। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – नीला है।

7 तुला राशि :– आज इस राशि के जातकों के लिए दिन समस्याओं भरा रहने वाला है। आपको अपने पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर दूर करने की आवश्यकता है। कोई बाहरी व्यक्ति इसमें उंगली कर सकता है, इसलिए आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। किसी काम को लेकर यदि आप अपने मित्र से धन उधर लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – हरा है।

8 वृश्चिक राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन किसी नये वाहन की प्राप्ति के लिए रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की करते देख बॉस आपका प्रमोशन कर सकते हैं। आपने यदि किसी प्रॉपर्टी को लेकर कोई लोन आदि अप्लाई किया था, तो उसके भी मिलने की आपको संभावना है। नौकरी में कार्यरत लोग बदलाव का प्लान बना सकते हैं। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – सुनहरा है।

9 धनु राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन अपने खर्चों पर पूरा ध्यान देने वाला रहेगा। आपके खर्चे तो बढ़ेंगे, लेकिन आप उन्हें संभालने की पूरी कोशिश करेंगे। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट आने से भागदौड़ अधिक रहेगी। आपकी टेंशन भी बढ़ेगी। माता जी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिससे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। आप कोई लेन-देन भी सोच विचार कर करें। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सिल्वर है।

10 मकर राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन उत्तम संपत्ति के संकेत दे रहा है। आपकी संपत्ति बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सदस्यों में खटपट होने की संभावना है लेकिन आप उससे घबराएं नहीं। आपने यदि अपने किसी काम में किसी दूसरे व्यक्ति से सलाह ली है तो वह आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश करेगा। अविवाहित जातकों के लिए कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हरा है।

11 कुंभ राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को अपने कामों मे एकाग्र होकर जुटना होगा, तभी उनके काम समय से पूरे हो सकेंगे। आप जीवनसाथी को बिजनेस की शुरुआत करा सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, जिस कारण परिवार के सदस्य नाराज हो सकते हैं। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – सफेद है।

12 मीन राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन ऊर्जावान रहने वाला है। आपके अंदर काफी एनर्जी रहेगी। संतान की नौकरी को लेकर यदि आप परेशान थे, तो आपकी वह चिंता समाप्त होगी। किसी से धन उधार यदि आपको लेना होगा, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों पर पूरा ध्यान दें और किसी अच्छी जगह इन्वेस्टमेंट करने का मौका मिलेगा। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – स्लेटी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

Leave a Comment