Aaj 14 december 2024 ka rashifal : इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में होगी परेशानी, आस-पड़ोस में भी विवाद संभव, देखें राशिफल

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj 14 december 2024 ka rashifal)। पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं। पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

श्री शिवाय नमस्तुभ्यं

पंचांग – 14-12-2024
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) कार्तिक माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) मार्गशीर्ष माह,
तिथि- चतुर्दशी 16:58:09, पश्चात-पूर्णिमा,
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 29 मार्गशीर्ष गते,
नक्षत्र- रोहिणी 27:53:42,
योग- सिद्ध 08:25:24, पश्चात-साध्य,
करण- वाणिज् 16:58:09, पश्चात-विष्टिभद्र,
सूर्य- वृश्चिक राशिगत,
चंद्र- वृषभ राशिगत,
ऋतु- हेमंत, अयन – दक्षिणायन,
सूर्योदय- 07:07:13,
सूर्यास्त- 17:24:43,
दिन काल- 10:17:29,
रात्रि काल- 13:43:07,
चंद्रास्त- 31:03:42,
चंद्रोदय- 16:16:01,
राहू काल- 09:42-10:59 अशुभ,
यम घंटा- 13:33-14:50 अशुभ,
अभिजित- 11:55-12:37 शुभ,
प्रदोष- 17:25-20:12 तक,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- चतुर्दशी एवं पूर्णिमा तिथि के दिन तिल का तेल खाना लगाना निषिद्ध है। स्त्री-सहवास वर्जित है। धन एवं शरीर की हानि होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

शुभ- 08:24-09:42,
चर- 12:16-13:33,
लाभ- 13:33-14:50,
अमृत- 14:50-16:08,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

लाभ- 17:25-19:08,
शुभ- 20:50-22:33,
अमृत- 22:33-24:16,
चर- 24:16-25:59,
लाभ- 29:25-31:08,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

शनि- 07:07 – 07:59,
बृहस्पति- 07:59 – 08:50,
मंगल- 08:50 – 09:42,
सूर्य- 09:42 – 10:33,
शुक्र- 10:33 – 11:25,
बुध – 11:25 – 12:16,
चन्द्र- 12:16 – 13:07,
शनि- 13:07 – 13:59,
बृहस्पति- 13:59 – 14:50,
मंगल- 14:50 – 15:42,
सूर्य- 15:42 – 16:33,
शुक्र- 16:33 – 17:25,

रात्रि का होरा चक्र

बुध- 17:25 – 18:33,
चन्द्र- 18:33 – 19:42,
शनि- 19:42 – 20:50,
बृहस्पति- 20:50 – 21:59,
मंगल- 21:59 – 23:08,
सूर्य- 23:08 – 24:16,
शुक्र- 24:16 – 25:25,
बुध- 25:25 – 26:33,
चन्द्र- 26:33 – 27:42,
शनि- 27:42 – 28:51,
बृहस्पति- 28:51 – 29:59,
मंगल- 29:59 – 31:08,

आज 14 दिसंबर 2024 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल

1 मेष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है। आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपका कोई काम समय से पूरा न होने के कारण आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपने कुछ विरोधियों को पहचानने की आवश्यकता है, क्योंकि वह मित्र के रूप में आपके शत्रु हो सकते हैं। आपको अपने पिताजी से कोई मन की बात कहने का मौका मिलेगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।

2 वृष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपका बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा, जिससे आपको खुशी होगी, लेकिन आप पार्टनरशिप में कोई काम ना करें। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है, आपको उनकी बात समझने की आवश्यकता है। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण परेशान रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – पीला है।

3 मिथुन राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन भाग दौड़ भरा रहने वाला है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपने बेफिजूल के खर्चों पर रोक लगाने की आवश्यकता है। पिताजी की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – हरा है।

4 कर्क राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको किसी बात को बड़ा करने से अच्छा है कि आप उसे वहीं पर खत्म करें। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बड़ा टेंडर मिल सकता है, जिससे उनको बिजनेस को अच्छी ग्रोथ मिलेगी। आपकी इन्कम के सोर्स बढ़ेंगे और आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सफेद है।

5 सिंह राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर यदि कोई टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप संतान को यदि कहीं बाहर कोर्स में दाखिला दिलाना चाहते हैं, तो उसमे वह भी मिल सकता है। आपका कोई पुराना कर्जा था, तो उसे भी आप आसानी से पूरा कर सकेंगे। आपने यदि परिवार में किसी सदस्य से कोई वादा किया है, तो उसे भी आपको पूरा करने की आवश्यकता है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – नारंगी है।

6 कन्या राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। लेन-देन से संबंधित मामलों में आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आपको घबराना नहीं है। परिवार में किसी सदस्य का कोई पुराना रोग उभर भर सकता है, जो आपको परेशानी देगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – हरा है।

7 तुला राशि :- आज इस राशि के बिजनेस कर रहे जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपको मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी होगी। पारिवारिक समस्याएं आपको परेशान करेंगी, लेकिन आप उन्हें घर में रहकर ही निपटायें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आपने यदि किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – गुलाबी है।

8 वृश्चिक राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। परिवार के सदस्य आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे, लेकिन आपको कोई निर्णय जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। राजनीति में आप बहुत ही सोच समझकर कदम बढ़ाएं, क्योंकि आपके वहां काफी विरोधी होंगे। कार्यक्षेत्र में आप टीमवर्क के जरिए काम करेंगे, तो आप किसी काम को आसानी से पूरा कर सकेंगे। वरिष्ठ सदस्य काम को लेकर आपको कोई सलाह दे सकते हैं। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – लाल है।

9 धनु राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन खुशनुमा रहने वाला है। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है। शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। आपके किसी नए काम को करने में कुछ विघ्न आएंगे, लेकिन आपको उन्हे घबराने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने कामों में सूझ-बूझ दिखा कर आगे बढ़ें। नौकरी में बदलाव के लिए आप किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – पीला है।

10 मकर राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपके खर्चे बढ़ेंगे, क्योंकि आप किसी संपत्ति को लेकर कोई सौदा कर सकते हैं। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों के साथ कोई फ्रॉड हो सकता है। आपको किसी दूर रहे परिजन की याद सता सकती है। आपके पिताजी आपको लेकर कहीं घूमाने फिराने ले जा सकते हैं। आपको अपने कामों को देरी पर टालने से बचना होगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – नीला है।

11 कुंभ राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी संतान को किसी नई नौकरी मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में किसी जश्न का आयोजन हो सकता है। आपके मन में लोगों के प्रति प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपको किसी काम में ढील देने से बचना होगा। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – बैंगनी है।

12 मीन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में किसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने कामों में किसी दूसरे से राय लेने से बचना होगा। आपके आस पड़ोस में कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आपको अपने परिवार के किसी सदस्य की याद सता सकती है। आप कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – सफेद है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

Leave a Comment