Aaj 13 december 2024 ka rashifal : इन राशियों को आज अचानक धन लाभ के प्रबल योग, देखें शुक्रवार का राशिफल

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj 13 december 2024 ka rashifal)। पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं। पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

श्री शिवाय नमस्तुभ्यं

पंचांग – 13-12-2024
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) कार्तिक माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) मार्गशीर्ष माह,
तिथि- त्रयोदशी 19:39:32,
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 28 मार्गशीर्ष गते,
नक्षत्र- भरणी 07:49:10, पश्चात-कृतिका,
योग- शिव 11:52:57, पश्चात-सिद्ध,
करण- कौलव 09:02:35, पश्चात-तैतुल,
सूर्य- वृश्चिक राशिगत,
चंद्र- मेष 13:18:15, पश्चात-वृषभ राशिगत,
ऋतु- हेमंत, अयन – दक्षिणायन,
सूर्योदय- 07:06:34,
सूर्यास्त- 17:24:23,
दिन काल- 10:17:48,
रात्री काल- 13:42:49,
चंद्रास्त- 29:53:51,
चंद्रोदय- 15:25:44,
राहू काल- 10:58-12:15 अशुभ,
यम घंटा- 14:50-16:07 अशुभ,
अभिजित- 11:55-12:36 शुभ,
प्रदोष- 17:24-20:11 तक,
दिकशूल- पश्चिम-पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज त्रयोदशी तिथि के दिन बैंगन खाना निषिद्ध है। इससे पुत्र को दोष होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

चर- 07:07-08:24,
लाभ- 08:24-09:41,
अमृत- 09:41-10:58,
शुभ- 12:15-13:33,
चर- 16:07-17:24,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

लाभ- 20:50-22:33,
शुभ- 24:16-25:59,
अमृत- 25:59-27:42,
चर- 27:42-29:24,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

शुक्र- 07:07 – 07:58,
बुध- 07:58 – 08:50,
चन्द्र- 08:50 – 09:41,
शनि- 09:41 – 10:33,
बृहस्पति- 10:33 – 11:24,
मंगल- 11:24 – 12:15,
सूर्य- 12:15 – 13:07,
शुक्र- 13:07 – 13:58,
बुध- 13:58 – 14:50,
चन्द्र- 14:50 – 15:41,
शनि- 15:41 – 16:33,
बृहस्पति- 16:33 – 17:24,

रात्रि का होरा चक्र

मंगल- 17:24 – 18:33,
सूर्य- 18:33 – 19:42
शुक्र- 19:42 – 20:50,
बुध- 20:50 – 21:59,
चन्द्र- 21:59 – 23:07,
शनि- 23:07 – 24:16,
बृहस्पति- 24:16 – 25:24,
मंगल- 25:24 – 26:33,
सूर्य- 26:33 – 27:42,
शुक्र- 27:42 – 28:50,
बुध- 28:50 – 29:59,
चन्द्र- 29:59 – 31:07,

आज 13 दिसंबर 2024 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल

1 मेष राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखें। पिताजी आपसे काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं, जो आपके खूब काम आएगी। आपको अपने सहयोगियों से किसी काम को लेकर मदद लेनी पड़ सकती है। बिजनेस में यदि आप कोई बदलाव करेंगे, तो उससे आपको कोई नुकसान हो सकता है। आप अपने धन को लेकर योजना बनाकर चलें तो बेहतर रहेगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सफेद है।

2 वृष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन सेहत के मामले में उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। आपकी सेहत कमजोर रहेगी, क्योंकि किसी पुराने रोग के उभरने की संभावना है। यदि आपने किसी से कोई वादा किया था, तो उसे भी आपको पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। आप अपने घर की साफ-सफाई व रख रखाव पर पूरा ध्यान देंगे। किसी नए वाहन की खरीदारी करना भी आपके लिए अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – नारंगी है।

3 मिथुन राशि :– आज इस राशि के जातकों के लिए दिन समस्याएं लेकर आने वाला है। आप किसी से कोई बात सोच समझ कर करें। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको अपने छुटपुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको अपने मनमौजी स्वभाव के कारण परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – हरा है।

4 कर्क राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। राजनीति में कदम बढ़ाना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी नये पद की प्राप्ति हो सकती है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आप अपनी संतान व जीवनसाथी को कहीं शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं और दोनों एक दूसरे के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिससे आपका रिश्ता बेहतर चलेगा। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – गुलाबी है।

5 सिंह राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याग्रता बढ़ेगी। आप अपनी आवश्यकताओं के वस्तुओं पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आप अपने संचय धन में से भी काफी धन खर्च कर सकते हैं। संतान के विवाह को लेकर आप किसी मित्र से बातचीत करेंगे। आपकी सामाजिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। आप अपने दान-पुण्य के कार्य में भी बढ़ चढकर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी साख व सम्मान में वृद्धि होगी। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – लाल है।

6 कन्या राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आप कोई प्रॉपर्टी को लेकर लेन-देन बहुत ही देख भालकर करें, क्योंकि आपको उसके जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपका मन इधर-उधर के कामों में ज्यादा लगेगा, जिससे आपके काफी काम लटक सकते हैं। माताजी को आप ससुराल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने लेकर जा सकते हैं। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – पीला है।

7 तुला राशि :- आज इस राशि के जातकों को धन लाभ मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। कोई पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होने से उनको खुशी होगी, उन्होंने किसी से कोई बात छुपा कर रखी थी तो वह भी जीवन साथी के सामने उजागर हो सकती है। आप अपनी कोई भी जानकारी किसी दूसरे के सामने उजागर न करें। आपके घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। यदि आपने किसी बात को लेकर कर्जा लिया था, तो वह भी दूर होंगे। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – नीला है।

8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को अपने बिजनेस की योजनाओं पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट तो मिलेगा, लेकिन उसमें कुछ विरोधी विघ्न डालने के पूरे कोशिश करेंगे। आपको जीवनसाथी के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना होगा। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। अपने कामों को लेकर आप योजना बनाकर चलें, तो बेहतर रहने वाला है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – बैंगनी है।

9 धनु राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। बिजनेस में दीर्घकालिक योजनाओं को गति मिलेगी। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो उसके पूरे होने की संभावना है। आपको अपनी कोई जिम्मेदारी किसी दूसरे के भरोसे नहीं छोड़नी है। लेन-देन से संबंधित मामलों में आप पूरा ध्यान दें। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – सफेद है।

10 मकर राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। आपको अपने परिवारिक लड़ाई झगड़ा को मिल बैठकर दूर करने की आवश्यकता है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था तो उससे आपके आपसी रिश्ते भी खराब हो सकते हैं। बिजनेस में आप अपनी किसी योजना को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड रहेंगे। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।

11 कुंभ राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधान रहना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना है। आपको अपने बिजनेस में कुछ उतार चढ़ावों का सामना करना पड़ेगा, लेकिन आप उन पर पूरा ध्यान दें। किसी की कही सुनी बातों में यदि आप पड़ें तो इससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं, इसलिए आपको कोई निर्णय बहुत ही सोच विचार कर लेने की आवश्यकता है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – पीला है।

12 मीन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को अकस्मात धन लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। आपकी संतान आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती है। आप किसी नए वाहन को अपने घर लेकर आ सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो उसके लिए उन्हें अपने सीनियर से बातचीत करने की आवश्यकता है। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – हरा है।

    Join WhatsApp

    Join Now

    Join Telegram

    Join Now

    Uttam Malviya

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

    अन्य खबरें

    Leave a Comment