Aaj 12 December 2024 Ka Rashifal : सावधानी के साथ वाहनों का उपयोग करें मकर राशि के जातक, परोपकार के कार्य करेंगे धनु राशि वाले

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (Aaj 12 December 2024 Ka Rashifal)। पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं। पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

श्री शिवाय नमस्तुभ्यं

पंचांग 12-12-2024
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) कार्तिक माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) मार्गशीर्ष माह,
तिथि- द्वादशी 22:25:48,
दिन- गुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 27 मार्गशीर्ष गते,
नक्षत्र- अश्विनी 09:51:40, पश्चात-भरणी,
योग- परिघ 15:21:56, पश्चात-शिव,
करण- बव 11:48:12, पश्चात-बालव,
सूर्य- वृश्चिक राशिगत,
चंद्र- मेष राशिगत,
ऋतु- हेमंत, अयन – दक्षिणायन,
सूर्योदय- 07:05:55,
सूर्यास्त- 17:24:05,
दिन काल- 10:18:09,
रात्रि काल- 13:42:29,
चंद्रास्त- 28:42:38,
चंद्रोदय- 14:42:36,
राहू काल- 13:32-14:50 अशुभ,
यम घंटा- 07:06-08:23 अशुभ,
अभिजित- 11:54-12:36 शुभ,
प्रदोष- 17:24-20:11 तक,
गंड मूल- 07:06-09:52 अशुभ,
दिकशूल- दक्षिण दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज द्वादशी तिथि के दिन पोई (पूतिका) का साग खाना निषिद्ध है। इससे शरीर में रोग होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

शुभ- 07:06-08:23,
चर- 10:58-12:15,
लाभ- 12:15-13:32,
अमृत- 13:32-14:50,
शुभ- 16:07-17:24,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

अमृत- 17:24-19:07,
चर- 19:07-20:50,
लाभ- 24:15-25:58,
शुभ- 27:41-29:24,
अमृत- 29:24-31:07,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

बृहस्पति- 07:06 – 07:57,
मंगल- 07:57 – 08:49,
सूर्य- 08:49 – 09:40,
शुक्र- 09:40 – 10:32,
बुध- 10:32 – 11:23,
चन्द्र- 11:23 – 12:15,
शनि- 12:15 – 13:07,
बृहस्पति- 13:07 – 13:58,
मंगल- 13:58 – 14:50,
सूर्य- 14:50 – 15:41,
शुक्र- 15:41 – 16:33,
बुध- 16:33 – 17:24,

रात्रि का होरा चक्र

चन्द्र- 17:24 – 18:33,
शनि- 18:33 – 19:41,
बृहस्पति- 19:41 – 20:50,
मंगल- 20:50 – 21:58,
सूर्य- 21:58 – 23:07,
शुक्र- 23:07 – 24:15,
बुध- 24:15 – 25:24,
चन्द्र- 25:24 – 26:32,
शनि- 26:32- 27:41,
बृहस्पति- 27:41 – 28:50,
मंगल- 28:50 – 29:58,
सूर्य- 29:58 – 31:07,

आज 12 दिसंबर 2024 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल

1 मेष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन ठीक ठाक रहने वाला है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जो आपकी टेंशन को बढ़ाएगी और आपको भाग दौड़ अधिक रहेगी। आपको किसी से धन को लेकर कोई मदद लेनी पड़ सकती है, जो आपको आसानी से मिल जाएगी। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – पीला है।

2 वृष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मिला जुला रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है, जिसके बाद आप परिवार में किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन करेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा। यदि किसी बात को लेकर खटपट पर चल रही थी, तो भी वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी और आप किसी पर ज्यादा भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके उसे भरोसे को तोड़ सकता है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – आसमानी है।

3 मिथुन राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मध्यम रुप से फलदायक रहने वाला है। आपकी कोई नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है। आपके पिताजी काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश करेगी, जिसे आपको पूरा अवश्य करना होगा। आपकी बिजनेस में कोई रुकी हुई योजना की फिर से शुरुआत हो सकती है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – ग्रे है।

4 कर्क राशि :- आज इस राशि के जातक के लिए दिन कमजोर रहने वाला है। आपको अपनी पारिवारिक मामलों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिवार के सदस्य व्यस्त रहेंगे। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर पूरा करने की आवश्यकता है, तभी वह पूरे हो सकेंगे। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – गुलाबी है।

5 सिंह राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है। आपको काम करने में कठिनाईयां आएंगी, क्योंकि आपके बॉस आपके कामों से थोड़ा नाखुश रहेंगे। आपको उन्हें काम करके खुश करने की कोशिश करनी होगी और कार्यक्षेत्र में आप किसी को भी कोई फालतू जानकारी ना लेने दें, नहीं तो इससे कोई नुकसान आवश्यक हो सकता है। आपको अपने किसी काम में ढील नहीं देनी है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – लाल है।

6 कन्या राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका कोई सहयोगी आपके काम को लेकर मदद ले सकता है। संतान को नौकरी को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो उन्हें किसी अच्छी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपने मित्र की याद सता सकती है। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – धानी है।

7 तुला राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपको सेहत के मामले में कोई भी कंप्रोमाइज नहीं करना है। यदि आपको कोई समस्या चल रही है, तो उसे बढ़ने से पहले आप डॉक्टरी परामर्श अवश्य दें। यदि आपने किसी से कर्जा लिया था, तो वह भी आपसे वापस मांग सकते हैं, जिसे आप पूरा करने में भी काफी हद तक लगे रहेंगे। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – ग्रे है।

8 वृश्चिक राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा। आप खुशियों से शराबोर रहेंगे, क्योंकि आपको किसी नौकरी के काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। आपका कोई कानूनी मामला भी सुलझने की संभावना है, जिससे आपकी प्रॉपर्टी में भी इजाफा होगा। आपको किसी भी काम को लेकर जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेना है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – फिरोजी है।

9 धनु राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा और आप अपने घर किसी पूजा पाठ आदि का आयोजन भी कर सकते हैं। आपके भाई व बहन आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। आपको किसी से मांग कर वाहन चलाने से बचना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना बनती दिख रही है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है।

10 मकर राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना बनती दिख रही है। जो लोग सिंगल हैं उनकी अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा। आपको अपने पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर दूर करने की आवश्यकता है, तभी आपका रिश्ता बेहतर चलेगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – गुलाबी है।

11 कुंभ राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन किसी नए काम में सोच विचार कर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप किसी की बातों में आकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट ना करें, नहीं तो इससे आपको बाद में नुकसान हो सकता है। यदि आपकी कोई डील प्रॉपर्टी को लेकर अटकी हुई थी, तो उसके भी फाइनल होने की संभावना है। आपको किसी पारिवारिक मामले को बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर न करें, नहीं तो वह इसका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – आसमानी है।

12 मीन राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। राजनीति की और कदम बढ़ा रहे हैं तो थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको अपनी संतान की संगति पर भी विशेष ध्यान देना होगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – बैंगनी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment