पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (9 December 2024 Ka Rashifal)। पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं। पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।
श्री शिवाय नमस्तुभ्यं
पंचाग – 09-12-2024
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) कार्तिक माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) मार्गशीर्ष माह,
तिथि- अष्टमी 08:02:07, पश्चात-नवमी,
दिन- प्तसोमवार, सूर्य प्रविष्टे 24 मार्गशीर्ष गते,
नक्षत्र- पूर्वाभाद्रपदा 14:55:08, पश्चात-उत्तर भाद्रपदा,
योग- सिद्धि 25:04:21,
करण- बव 08:02:07, पश्चात-बालव,
सूर्य- वृश्चिक राशिगत,
चंद्र- कुम्भ 09:13:41, पश्चात-मीन राशिगत,
ऋतु- हेमंत, अयन – दक्षिणायन,
सूर्योदय- 07:03:53,
सूर्यास्त- 17:23:20,
दिन काल- 10:19:26,
रात्रि काल- 13:41:14,
चंद्रास्त- 25:21:39,
चंद्रोदय- 12:59:08,
राहू काल- 08:21-09:39 अशुभ,
यम घंटा- 10:56-12:14 अशुभ,
अभिजित- 11:53-12:34 शुभ,
प्रदोष- 17:23-20:10 तक,
पंचक3- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज अष्टमी तिथि के दिन नारियल का फल खाने से कलंक लगता है। नवमी तिथि के दिन लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ
अमृत- 07:04-08:21,
शुभ- 09:39-10:56,
चर- 13:31-14:48,
लाभ- 14:48-16:06,
अमृत- 16:06-17:23,
रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ
चर- 17:23-19:06,
लाभ- 22:31-24:14,
शुभ- 25:57-27:39,
अमृत- 27:39-29:22,
चर- 29:22-31:05,
किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर होता है
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र
चन्द्र- 07:04 – 07:56,
शनि- 07:56 – 08:47,
बृहस्पति- 08:47 – 09:39,
मंगल- 09:39 – 10:30,
सूर्य- 10:30 – 11:22,
शुक्र- 11:22 – 12:14,
बुध- 12:14 – 13:05,
चन्द्र- 13:05 – 13:57,
शनि- 13:57 – 14:48,
बृहस्पति- 14:48 – 15:40,
मंगल- 15:40 – 16:32,
सूर्य- 16:32 – 17:23,
रात्रि का होरा चक्र
शुक्र- 17:23 – 18:32,
बुध- 18:32 – 19:40,
चन्द्र- 19:40 – 20:49,
शनि- 20:49 – 21:57,
बृहस्पति- 21:57 – 23:06,
मंगल- 23:06 – 24:14,
सूर्य- 24:14 – 25:22,
शुक्र- 25:22 – 26:31,
बुध- 26:31 – 27:39,
चन्द्र- 27:39 – 28:48,
शनि- 28:48 – 29:56,
बृहस्पति- 29:56 – 31:05,
आज 9 दिसंबर 2024 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल
1 मेष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन पारिवारिक मामला पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आपको इधर-उधर के कामों के साथ-साथ अपने पारिवारिक कामों पर भी ध्यान देना होगा। कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। किसी के करियर को लेकर कोई निर्णय परिवार के सदस्यों की राय से लें। आप अकेले कोई निर्णय न लें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। परिवार में किसी मांगलिक व पूजा पाठ आदि का आयोजन हो सकता है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है।
2 वृष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन की शुरुआत थोड़ा कमजोर रहने वाली है। आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। यदि आपने किसी दूसरे के भरोसे छोड़ा, तो उसमें आपको नुकसान होगा। प्रॉपर्टी डीलीगं का काम कर रहे, लोगों की कोई बड़ी डील फाइनल होगी, लेकिन उससे मुताबिक लाभ न मिलने से थोड़ी टेंशन रहेगी। जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें साथी की बातों पर आंख मूंद कर भरोसा करने से बचना होगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – नीला है।
3 मिथुन राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मध्यम से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी की बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं देना है और वह आपको कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं, जिससे आप बिल्कुल पीछे नहीं हटेंगे। आपको अपने सहयोगी से काम को लेकर मदद लेनी पड़ सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई नया प्रमोशन मिल सकता है। आपको किसी से कोई बात बहुत ही किसी काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – हरा है।
4 कर्क राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है आपके कुछ इन्कम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे, जिससे आपकी समस्याएं बरकरार रहेंगी। आपको अपनी शौक मौज की चीजों पर ज्यादा ध्यान देने से बचना होगा, क्योंकि इस चक्कर में आप भी फिजूल के खर्चे को बढ़ा सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है, लेकिन विरोधी भी चुगली लगाने में पीछे नहीं हटेंगे। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – लाल है।
5 सिंह राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपकी उन्नति की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। परिवार में आपको सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन किसी विरोधी की बातों से कुछ खटपट होने की संभावना है। आपको किसी से कोई बात बहुत ही तोल मोल कर बोलने होगी। बिजनेस में आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें आपको वाहनो का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – सफेद है।
6 कन्या राशि :- आज का दिन आपके लिए किसी नये काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपको बिजनेस में भी अच्छा लाभ मिलेगा, जो लोग नौकरी को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें कोई खुश खबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी कोई पुराना लेन-देन आपको परेशान कर सकता है। प्रॉपर्टी में यदि कोई काम अटका हुआ था, तो वह भी फिर से शुरू हो सकता है। जो लोग नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे हैं, उन्हें कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – नारंगी है।
7 तुला राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, जिससे आपको खुशी होगी, लेकिन परिवार के सदस्यों में किसी बात को लेकर आपसी खटपट बढ़ सकती है, जो आपकी टेंशन को बढ़ाएगी। आप वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करें, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना है। आपकी कोई सहयोगी आपसे किसी बात को लेकर सलाह मश्वरा कर सकते हैं। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – भूरा है।
8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा और लेन-देन से संबंधित मामलों को लेकर आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। आपके बिजनेस की योजनाएं फलीभूत होंगी, जो आपको खुशी देगी। परिवार में किसी काम को लेकर सदस्यों से बातचीत हो सकती है, जिसमें आप अपनी राय लोगों के सामने अवश्य रखें। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है।
9 धनु राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन खुशियों भरा रहने वाला है। आप खुशियों से शराबोर रहेंगे, क्योंकि आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। संतान ने यदि किसी स्कॉलरशिप से संबंधित एग्जाम को दिया था, तो उसमें उन्हें सफलता हासिल हो सकती है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। किसी की पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – सफेद है।
10 मकर राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन की शुरुआत थोड़ा कमजोर रहने वाली है। बिजनेस में आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपकी किसी नए काम के प्रति रुचि जागृत हो सकती है, जिसमें परिवार के सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। जीवनसाथी से आपने यदि कोई वादा किया था, तो आप उसे आसानी से पूरा करेंगे। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – नीला है।
11 कुंभ राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी और आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठने की संभावना है। आपको इन्कम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। भाई व बहन से यदि प्रॉपर्टी को लेकर कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी आप मिल बैठकर आसानी से दूर हो जाएगी, जिससे आपको खुशी होगी। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – हरा है।
12 मीन राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन की शुरुआत थोड़ा कमजोर रहने वाली है, क्योंकि यदि आपने धन को लेकर किसी पर भरोसा किया था, तो वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकते है। संतान भी आपकी किसी बात को लेकर आपसे वाद-विवाद में पड सकती है, जिससे आपकी टेंशन बढ़ेंगी। आपको अपने परिवार के किसी सदस्य की सेहत के लिए सेहत को टेंशन रहेगी, जिसके लिए आपको भाग दौड़ भी अधिक करनी होगी। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – पीला है।