8 December 2024 Ka Rashifal : इस राशि के लिए उलझनों भरा रहेगा दिन, सोच-समझ कर बढ़ें आगे, देखें आज का राशिफल

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (8 December 2024 Ka Rashifal )। पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं। पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

श्री गणेशाय नम:

पंचांग – 08-12-2024
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) कार्तिक माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) मार्गशीर्ष माह,
तिथि- सप्तमी 09:43:44, पश्चात-अष्टमी,
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 23 मार्गशीर्ष गते,
नक्षत्र- शतभिषा 16:02:05, पश्चात-पूर्वाभाद्रपदा,
योग- वज्र 27:52:18,
करण- वाणिज् 09:43:44, पश्चात-विष्टिभद्र,
सूर्य- वृश्चिक राशिगत,
चंद्र- कुम्भ राशिगत,
ऋतु- हेमंत, अयन – दक्षिणायन,
सूर्योदय- 07:03:11,
सूर्यास्त- 17:23:08,
दिन काल- 10:19:56,
रात्रि काल- 13:40:45,
चंद्रास्त- 24:18:30,
चंद्रोदय- 12:27:08,
राहू काल- 16:06-17:23 अशुभ,
यम घंटा- 12:13-13:31 अशुभ,
अभिजित- 11:53-12:34 शुभ,
प्रदोष- 17:23-20:10 तक,
पंचक2- अहोरात्र अशुभ,

दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज सप्तमी तिथि के दिन ताड़ का फल एवं अष्टमी तिथि के दिन नारियल का फल खाने से कलंक लगता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

चर- 08:21-09:38,
लाभ- 09:38-10:56,
अमृत- 10:56-12:13,
शुभ- 13:31-14:48,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

शुभ- 17:23-19:06,
अमृत- 19:06-20:48,
चर- 20:48-22:31,
लाभ- 25:56-27:39,
शुभ- 29:21-31:04,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

सूर्य- 07:03 – 07:55,
शुक्र- 07:55 – 08:47,
बुध- 08:47 – 09:38,
चन्द्र- 09:38 – 10:30,
शनि- 10:30 – 11:22,
बृहस्पति- 11:22 – 12:13,
मंगल- 12:13 – 13:05,
सूर्य- 13:05 – 13:56,
शुक्र- 13:56 – 14:48,
बुध- 14:48 – 15:40,
चन्द्र- 15:40 – 16:31,
शनि- 16:31 – 17:23,

रात्रि का होरा चक्र

बृहस्पति- 17:23 – 18:32,
मंगल- 18:32 – 19:40,
सूर्य- 19:40 – 20:48,
शुक्र- 20:48 – 21:57,
बुध- 21:57 – 23:05,
चन्द्र- 23:05 – 24:14,
शनि- 24:14 – 25:22,
बृहस्पति- 25:22 – 26:30,
मंगल- 26:30 – 27:39,
सूर्य- 27:39 – 28:47,
शुक्र- 28:47 – 29:55,
बुध- 29:55 – 31:04,

आज 8 दिसंबर 2024 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल

1 मेष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी आय बढ़ने से आपको खुशी होगी। आपको अपनी शौक मौज की चीजों पर भी सोच समझकर खर्च करना होगा, क्योंकि बेफिजूल के खर्च बढ़ने से आपको धन संचय करने में कमी आ सकती है। पिताजी को कोई पेट संबंधित समस्या होने की संभावना है, जिसे आप समय रहते देख लें, नहीं तो बाद में वह बहुत बढ़ सकती है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – पीला है।

2 वृष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं, जहां आपको काफी रिलैक्स महसूस होगा, क्योंकि आपको पिछले समय से चली आ रही टेंशनों से काफी हद तक राहत मिलेगी। आप योग व मेडिटेशन का सहारा भी ले सकते हैं। आपको अपनी पारिवारिक मामलों को निपटाने के लिए किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह मशवरा न लें, नहीं तो बाद में वह आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – बैंगनी है।

3 मिथुन राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन समस्याएं लेकर आने वाला है। आपकी कुछ योजनाओं पर विराम लग सकता है, जिससे आपका बिजनेस में कोई नुकसान हो सकता है। आपका डूबा हआ धन मिलने में आपको समस्या आएगी। प्रॉपर्टी डीलर का काम कर रहे लोगों को कोई अच्छा मुनाफा हो सकता है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपका कोई विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकता है। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – नीला है।

4 कर्क राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। परिवार में किसी सदस्य को नौकरी के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। बिजनेस में किसी रुकी हुई योजना की फिर से शुरुआत होगी। आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – पीला है।

5 सिंह राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई को लेकर यदि कहीं बाहर जाना चाहते हैं, तो उसके लिए वह कोई एग्जाम दे सकते हैं। आपको कार्यक्षेत्र में किसी बात के लिए झूठा साबित किया जा सकता है। यदि ऐसा हो, तो आप उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें, जो जातक काम को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – भूरा है।

6 कन्या राशि :- आज इस राशि के जातक कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं, लेकिन आपको वाहन जल्दबाजी में चलाने से बचना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। आपके कुछ खर्च बढ़ेंगे, जो आपकी समस्याओं को बढ़ाएंगे। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। आपको उनकी बात को समझने की कोशिश करनी होगी। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – सफेद है।

7 तुला राशि :- आज के दिन इस राशि के जातक किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोलें, क्योंकि उनकी किसी बात का लोग बुरा मान सकते हैं। ससुराल पक्ष से किसी व्यक्ति से धन उधार न लें, नहीं तो आपकी लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है। आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। जीवन साथी आपके कामों में कंधे से कंधा मिलाकर आपका पूरा साथ देंगे, जिससे आपका पारिवारिक बिजनेस में अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – हरा है।

8 वृश्चिक राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके बॉस आपके कामों से खुश रहेंगे। यदि आपको किसी जरूरत व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपका कोई पुराना रोग भरने की संभावना है, इसलिए आपको समय रहते डॉक्टर से परामर्श लेना होगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सफेद है।

9 धनु राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन कुछ उलझनों भरा रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर बहुत ही सोच समझकर आगे बढ़ना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। आप कहीं पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आप परिवार के सदस्यों से सलाह मश्वरा अवश्य करें। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – नारंगी है।

10 मकर राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन उत्तम संपत्ति का संकेत दे रहा है। आपको किसी नयी प्रॉपर्टी की प्राप्ति हो सकती है, जो लोग रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। नौकरी में भी आपको प्रमोशन की बात आगे चल सकती है, जिससे आपको खुशी होगी। परिवार के सदस्यों के लिए किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हरा है।

11 कुंभ राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर ध्यान थोड़ा कम देंगे और इधर-उधर के कामों पर ध्यान थोड़ा ज्यादा लगाएंगे। आपका कोई संपत्ति खरीदने व बेचने का मन बना सकते हैं, जो लोग सिंगल हैं, उनकी अपने साथी से मुलाकात हो सकती है। आपके घर किसी नये मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपने बिजनेस में किसी से कोई सलाह बहुत ही सोच समझ कर लेनी होगी। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – गुलाबी है।

12मीन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को किसी काम को लेकर कोई समस्या खड़ी हो सकती है। आपको किसी पारिवारिक मामले को भी मिल बैठकर दूर करना होगा। धन को लेकर आप किसी अजनबी पर भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपके उस भरोसे को तोड़ सकता है। किसी कानूनी मामले में आपको मेहनत अधिक करनी होगी, उसके बाद ही फैसला आपके पक्ष में आएगा। कार्यक्षेत्र मे आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।

    Join WhatsApp

    Join Now

    Join Telegram

    Join Now

    Uttam Malviya

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

    अन्य खबरें

    Leave a Comment