पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (7 December 2024 Ka Rashifal)। पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं। पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।
श्री गणेशाय नम:
पंचांग – 07 दिसंबर 2024
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) कार्तिक माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) मार्गशीर्ष माह,
तिथि- षष्ठी 11:05:27, पश्चात-सप्तमी,
दिन- शनिवार, सूर्य प्रविष्टे 22 मार्गशीर्ष गते,
नक्षत्र- धनिष्ठा 16:49:32, पश्चात-शतभिषा,
योग- व्याघात 08:41:07, पश्चात-हर्षण,
करण- तैतुल 11:05:27, पश्चात-गर,
सूर्य- वृश्चिक राशिगत,
चंद्र- कुम्भ राशिगत,
ऋतु- हेमंत, अयन – दक्षिणायन,
सूर्योदय- 07:02:28,
सूर्यास्त- 17:22:58,
दिन काल- 10:20:29,
रात्रि काल- 13:40:13,
चंद्रास्त- 23:15:30,
चंद्रोदय- 11:53:34,
राहू काल- 09:38-10:55 अशुभ,
यम घंटा- 13:30-14:48 अशुभ,
अभिजित- 11:52-12:33 शुभ,
प्रदोष- 17:23-20:09 तक,
पंचक1- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज षष्ठी तिथि के दिन नीम की पत्ती, फल या दातून मुँह में डालने से नीच योनी की प्राप्ति होती है। सप्तमी तिथि के दिन ताड़ का फल खाने से कलंक लगता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ
शुभ- 08:20-09:38,
चर- 12:13-13:30,
लाभ- 13:30-14:48,
अमृत- 14:48-16:05,
रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ
लाभ- 17:23-19:05,
शुभ- 20:48-22:31,
अमृत- 22:31-24:13,
चर- 24:13-25:56,
लाभ- 29:21-31:03,
किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र
शनि- 07:02 – 07:54,
बृहस्पति- 07:54 – 08:46,
मंगल- 08:46 – 09:38,
सूर्य- 09:38 – 10:29,
शुक्र- 10:29 – 11:21,
बुध- 11:21 – 12:13,
चन्द्र- 12:13 – 13:04,
शनि- 13:04 – 13:56,
बृहस्पति- 13:56 – 14:48,
मंगल- 14:48 – 15:40,
सूर्य- 15:40 – 16:31,
शुक्र- 16:31 – 17:23,
रात्रि का होरा चक्र
बुध- 17:23 – 18:31,
चन्द्र- 18:31 – 19:40,
शनि- 19:40 – 20:48,
बृहस्पति- 20:48 – 21:56,
मंगल- 21:56 – 23:05,
सूर्य- 23:05 – 24:13,
शुक्र- 24:13 – 25:21,
बुध- 25:21 – 26:30,
चन्द्र- 26:30 – 27:38,
शनि- 27:38 – 28:46,
बृहस्पति- 28:46 – 29:55,
मंगल- 29:55- 31:03,
आज 7 दिसंबर 2024 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल
1 मेष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अपनी जिम्मेदारियां में ढील देने से बचना होगा। आपकी किसी नये वाहन को खरीदने की इच्छा थी, तो वह पूरी हो सकती है। विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे वह किसी नौकरी से संबंधित परीक्षा को भी क्लियर कर सकते हैं। आप कहीं घूमने जाएं, तो आप अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हरा है।
2 वृषभ राशि :- आज इस राशि के जो जातक रोजगार के तलाश कर रहे हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपके परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से खुशी होगी। आपको विदेश में रह रहे किसी परिजन से आपको फोन करके मेल मिलाप कर सकते हैं। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभकारी रहेगी। माता जी की सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – गुलाबी है।
3 मिथुन राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर करने के लिए रहेगा। आपको अपनी किसी बात को लेकर दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है। कुछ नया करने की कोशिश आपकी कामयाब रहेगी। आपको अपने किसी पारिवारिक मामले पर पूरा ध्यान देना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ अपने रिश्ते में आगे बढ़ेंगे। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।
4 कर्क राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपको अपने कामों को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है, नहीं तो उनमें एक गड़बड़ी होने की संभावना है। आपका कोई प्रॉपर्टी को लेकर मुद्दा यदि कानून में चल रहा है, तो उसमें भी फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। भाई व बहनों से आपकी खूब पटेगी। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – पीला है।
5 सिंह राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपकी खुशियां बढ़ने से आप प्रसन्न रहेंगे। आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपको अपने किसी सहयोगी से कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोलनी होगी। अविवाहित जातकों के जीवन में उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपके किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – नीला है।
6 कन्या राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपको जिस भी काम में इन्वेस्टमेंट करेंगे, उसमें आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपका कोई काम पूरा होने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी पूरा हो सकता है। माता-पिता से आप कुछ पारिवारिक संपत्ति को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप अपने बिखरे व्यापार को संभालने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का पूरा सम्मान करना होगा। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – बैंगनी है।
7 तुला राशि :- आज इस राशि के जातकों को अपने खर्चों को लेकर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि आपकी इन्कम तो बढ़ेगी, लेकिन आपके खर्च बेतहाशा बढ़ेंगे। आपको बेफिजूल की खर्ची पर रोक लगानी होगी। आपका कोई नया विरोधी उत्पन्न हो सकता है। आप अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहें, नहीं तो उन्हें पूरा करने में समस्या आएगी। आपका कोई पुराना लेन-देन आपको परेशान करेगा। किसी से कोई बात आप बहुत ही सोच समझ कर बोलें। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – पीला है।
8 वृश्चिक राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन उत्तम सफलदायक रहने वाला है। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आप अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेंगे। यदि आपने किसी को कोई सुझाव दिया, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे। आपकी तरक्की होने से परिवार के सदस्य भी खुश रहेंगे और किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपको अपनी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।
9 धनु राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन कमजोर रहने वाला है। आपको अपनी कर्मियों को दूर करके कार्यक्षेत्र में अपने कामों पर ध्यान देना होगा, तभी आप उन्हें आसानी से पूरा कर सकेंगे। विद्यार्थी भी पढ़ाई लिखाई में चल रही समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। जिनके लिए उन्हें अपने गुरुजनो से बातचीत करने की आवश्यकता है। आपको बिजनेस की दीर्काघलीन योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – सफेद है।
10 मकर राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन इन्कम को बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी आय में वृद्धि होने से खुशी होगी। आपको किसी नई प्रॉपर्टी की प्राप्ति हो सकती है। आपका कोई पुराना मित्र आपके लिए किसी इन्वेस्टमेंट प्लान को लेकर आ सकता है। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा, जिससे आपको खुशी होगी । शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – हरा है।
11 कुंभ राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है। आप किसी नए वाहन को खरीद कर लेकर आ सकते हैं। संतान को भी कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिलने से खुशी होगी। आपकी जीवनसाथी के बीच कोई खटपट चल रही है, तो आप उसे मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती हैं। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सफेद है।
12 मीन राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन सोच समझ कर किसी बात को कहने के लिए रहेगा। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेने की आवश्यकता है। आप अपने घर किसी नई इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। आप अपनी सुख सुविधाओ की वस्तुओं पर भी अच्छा खास धन व्यय करेंगे। आपको किसी से कोई वादा करने से पहले उसे पूरा करने के बारे में सोचना होगा। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशी होंगी। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – नारंगी है।