पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (6 December 2024 Ka Rashifal)। पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं। पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।
श्री गणेशाय नम:
पंचाग – 06 दिसंबर 2024
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) कार्तिक माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) मार्गशीर्ष माह,
तिथि- पंचमी 12:07:14, पश्चात-षष्ठी,
दिन- शुक्रवार, सूर्य प्रविष्टे 21 मार्गशीर्ष गते,
नक्षत्र- श्रवण 17:17:25,
योग- ध्रुव 10:41:52, पश्चात-व्याघात,
करण- बालव 12:07:15, पश्चात-कौलव,
सूर्य- वृश्चिक राशिगत,
चंद्र- मकर राशिगत,
ऋतु- हेमंत, अयन – दक्षिणायन,
सूर्योदय- 07:01:44,
सूर्यास्त- 17:22:49,
दिन काल- 10:21:04,
रात्रि काल- 13:39:39,
चंद्रास्त- 22:11:49,
चंद्रोदय- 11:16:47,
राहू काल- 10:55-12:12 अशुभ,
यम घंटा- 14:48-16:05 अशुभ,
अभिजित- 11:52-12:33 शुभ,
प्रदोष- 17:23-20:09 तक,
पंचक- 29:06 से अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- पश्चिम, पश्चिमोत्तर दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शुक्रवार के दिन दही खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज पंचमी तिथि के दिन बेल का फल खाने से कलंक लगता है। षष्ठी तिथि के दिन नीम की पत्ती, फल या दातून मुँह में डालने से नीच योनी की प्राप्ति होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ
चर- 07:02-08:19,
लाभ- 08:19-09:37,
अमृत- 09:37-10:55,
शुभ- 12:12-13:30,
चर- 16:05-17:23,
रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ
लाभ- 20:48-22:30,
शुभ- 24:13-25:55,
अमृत- 25:55-27:38,
चर- 27:38-29:20,
किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र
शुक्र- 07:02 – 07:54,
बुध- 07:54 – 08:45,
चन्द्र- 08:45 – 09:37,
शनि- 09:37 – 10:29,
बृहस्पति- 10:29 – 11:21,
मंगल- 11:21 – 12:12,
सूर्य- 12:12 – 13:04,
शुक्र- 13:04 – 13:56,
बुध- 13:56 – 14:48,
चन्द्र- 14:48 – 15:39,
शनि 15:39 – 16:31,
बृहस्पति- 16:31 – 17:23
रात्रि का होरा चक्र
मंगल- 17:23 – 18:31,
सूर्य- 18:31 – 19:39,
शुक्र- 19:39 – 20:48,
बुध- 20:48 – 21:56,
चन्द्र- 21:56 – 23:04,
शनि- 23:04 – 24:13,
बृहस्पति- 24:13 – 25:21,
मंगल- 25:21 – 26:29,
सूर्य- 26:29 – 27:38,
शुक्र- 27:38 – 28:46,
बुध- 28:46 – 29:54,
चन्द्र- 29:54 – 31:02,
आज 6 दिसंबर 2024 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल
1 मेष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण अपने कुछ कामों में कुशलता प्राप्त करेंगे। आप जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जाएंगे, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। वाहनों का प्रयोग आपको सावधान रहकर करना होगा। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – गुलाबी है।
2 वृष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन समस्याओं से राहत दिलाने वाला रहेगा। आपको यदि किसी काम को लेकर टेंशन थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आपको बिजनेस में कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। आप किसी काम को लेकर अकस्मात यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। बैंकिंग क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – मैरून है।
3 मिथुन राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन ऊर्जावान रहने वाला है। आपकी ऊर्जा इधर-उधर के कामों में लगेगी, जिससे आपको काम करने में मजा थोड़ा काम आएगा। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। बिजनेस में आप कोई बदलाव कर सकते हैं। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना है। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, जिस कारण जीवन साथी आपसे नाराज हो सकते हैं। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – पीला है।
4 कर्क राशि :- आज इस राशि के जातको को अक्समात लाभ मिलने से प्रसन्नता होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के साथ रिश्ते में आगे बढ़ेंगे, जिससे खुशियां भरपूर रहेंगी। आपको किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर करनी होगी और कोई फैसला आप माता-पिता की सलाह से लें तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपको अपने किसी सहयोगी से काम को लेकर सलाह लेनी पड़ सकती है, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – नीला है।
5 सिंह राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। आपको अपने पारिवारिक मामलों को लेकर समस्या आएगी। आप किसी काम को लेकर दूसरे पर डिपेंड ना रहें। आपको बिजनेस में लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थियों ने यदि किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको बिजनेस में नौकरी में प्रमोशन मिलने से खुशी होगी। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – श्याम है।
6 कन्या राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मेहनत भरा रहेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आप तरक्की की राह में आगे बढ़ेंगे। किसी से यदि आप कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आप किसी प्रॉपर्टी से संबंधित मुद्दे को निपटाने के लिए कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं, जिसे मिलने में आपको समस्या आ सकती है। आपका कोई लेन देन आपको परेशान करेगा। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग6 – पीला है।
7 तुला राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन पर परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप अपने घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। आपने यदि पहले किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतारने में सफल रहेंगे। आपको किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोलनी होगी। आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा, जो आपको समस्या देगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।
8 वृश्चिक राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन कुछ कमजोर रहने वाला है। आपको अपना कोई काम किसी दूसरे के भरोसे नहीं करना है। किसी काम को पूरा करने में आपको समस्या आएगी। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं, जो आपको परेशान करेंगे। आपने यदि किसी काम को लेकर किसी दूसरे से कोई वादा किया, तो उसे पूरा करने में आपको समस्या अवश्य आएगी और आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – सफेद है।
9 धनु राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन की शुरुआत थोड़ा कमजोर रहेगी। आप अपनी ऊर्जा को किसी दूसरे काम में लगा सकते हैं। आप किसी कानूनी मामले को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसके लिए आपको बड़े सदस्यों से बातचीत करनी होगी। आपका कोई पारिवारिक संपत्ति का बंटवारा होने से आपकी प्रॉपर्टी में भी इजाफा होगा और आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हरा है।
10 मकर राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन वाणी व व्यवहार पर संयम रखने के लिए रहेगा। आप किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोलें। आपकी कोई पारिवारिक समस्या आपको परेशान कर सकती है। आपने यदि किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखायी, तो उसमें कोई गड़बड़ी हो सकती है। आपकी बिजनेस संबंधित किसी डील को बहुत ही सोच समझकर फाइनल करना होगा, नहीं तो उसमें कोई गड़बड़ी हो सकती है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। शुभ रंग – 2 और शुभ रंग – सिल्वर है।
11 कुंभ राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन इन्कम को बढ़ाने वाला रहेगा। आपकी आय बढ़ने से खुशी होगी। यदि कोई काम धन को लेकर रुका हुआ था, तो वह भी आसानी से पूरा हो सकता है। आप किसी प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट के बारे में प्लान कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। संतान से आपके किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है, लेकिन आप उनकी संगति पर भी विशेष ध्यान दें। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – सुनहरा है।
12 मीन राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन कमजोर रहने वाला है। आपको अपने किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है, जो विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई में ध्यान दे रहे हैं, उन्हें बाद में परीक्षा में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आपको अपनी किसी गलती के लिए पछतावा होगा। यदि आप परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। आपकी किसी नए काम को करने की इच्छा जागृत हो सकती है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – हरा है।