पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (5 December 2024 ka Rashifal)। पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं। पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।
श्री गणेशाय नम:
पंचाग – 05 दिसंबर 2024
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त
कलि सम्वत- 5125
मास- (अमावस्यांत) कार्तिक माह
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) मार्गशीर्ष माह
तिथि- चतुर्थी 12:48:57, पश्चात-पंचमी
दिन- प्तगुरुवार, सूर्य प्रविष्टे 20 मार्गशीर्ष गते
नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा 17:25:44
योग- वृद्धि 12:26:48, पश्चात-ध्रुव
करण- विष्टिभद्र 12:48:57, पश्चात-बव
सूर्य- वृश्चिक राशिगत
चंद्र- मकर राशिगत
ऋतु- हेमंत, अयन – दक्षिणायन
सूर्योदय- 07:01:00
सूर्यास्त- 17:22:42
दिन काल- 10:21:41
रात्रि काल- 13:30:02
चंद्रास्त- 21:07:23
चंद्रोदय- 10:35:20
राहू काल- 13:30-14:47 अशुभ
यम घंटा- 07:01-08:19 अशुभ
अभिजित- 11:51-12:33 शुभ
प्रदोष- 17:23-20:09 तक
दिकशूल- दक्षिण दिशा अशुभ
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज गुरुवार के दिन राई खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज चतुर्थी तिथि के दिन मूली खाने से पेट में शूल होता है। पंचमी तिथि के दिन बेल का फल खाने से कलंक लगता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ
शुभ- 07:01-08:19
चर- 10:54-12:12
लाभ- 12:12-13:30
अमृत- 13:30-14:47
शुभ- 16:05-17:23
रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ
अमृत- 17:23-19:05
चर- 19:05-20:47
लाभ- 24:12-25:55
शुभ- 27:37-29:19
अमृत- 29:19-31:02
किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र
बृहस्पति- 07:01 – 07:53
मंगल- 07:53 – 08:45
सूर्य- 08:45 – 09:36
शुक्र- 09:36 – 10:28
बुध- 10:28 – 11:20
चन्द्र- 11:20 – 12:12
शनि- 12:12 – 13:04
बृहस्पति- 13:04 – 13:55
मंगल- 13:55 – 14:47
सूर्य- 14:47 – 15:39
शुक्र- 15:39 – 16:31
बुध- 16:31 – 17:23
रात्रि का होरा चक्र
चन्द्र- 17:23 – 18:31
शनि- 18:31 – 19:39
बृहस्पति- 19:39 – 20:47
मंगल- 20:47 – 21:56
सूर्य- 21:56 – 23:04
शुक्र- 23:04 – 24:12
बुध – 24:12 – 25:20
चन्द्र- 25:20 – 26:29
शनि- 26:29- 27:37
बृहस्पति- 27:37 – 28:45
मंगल- 28:45 – 29:53
सूर्य- 29:53 – 31:02
आज 5 दिसंबर 2024 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल
1 मेष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन ठीक ठाक रहने वाला है। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलेगी। माताजी आपको कोई जिम्मेदारी देंगी, जिससे आप घबराएंगे नहीं। परिवार में यदि किसी बात को लेकर अनबन चल चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आप प्रॉपर्टी को लेकर बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी काम को लेकर ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – नीला है।
2 वृष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन ऊर्जावान रहने वाला है। आपकी ऊर्जा भरपूर रहेगी। आपको कामों को करने में तरक्की मिलेगी। आपकी आय में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। यदि कोई डील प्रॉपर्टी की धन को लेकर रुकी हुई थी, तो उसके लिए आप कोई लोन अप्लाई कर सकते हैं। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं और धार्मिक कामो में भी आपकी काफी रुचि रहेगी, जिसे देखकर परिवार के सदस्यों को भी खुशी होगी। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – पीला है।
3 मिथुन राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपका माता-पिता के आशीर्वाद से कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग अपने कामों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेंगे, जिससे आपके जन समर्थन में इजाफा होगा। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – श्याम है।
4 कर्क राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याएं आपको परेशान करेंगी। आपको अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका कोई रुका हुआ काम आपको परेशान करेगा। सेहत में उतार चढ़ाव रहने के कारण आपको कामों को करने में कुछ समस्या आएगी। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – नीला है।
5 सिंह राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम आपको परेशान करेगा। आपकी इन्कम के सोर्स बढ़ने से आपको खुशी होगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देंगे। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – पीला है।
6 कन्या राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन किसी नई नौकरी की प्राप्ति के लिए रहेगा। आपको यदि नौकरी में बदलाव का मौका मिले, तो आप अवश्य करें। आप अपने घर की साज सज्जा के लिए कुछ नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम खरीद सकते हैं। ऑनलाइन व्यवसाय कर रहे लोगों को थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोग किसी अच्छी स्कीम में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आपने यदि किसी पर आंख बंद करके भरोसा किया, तो वह आपके भरोसे को तोड़ सकता है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।
7 तुला राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन उत्तम रुप से फलदायक रहने वाला है। आपका कोई नया घर खरीदने का सपना पूरा होगा। आप अपने दोस्तों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। संतान की संगति पर आपको विशेष ध्यान देना होगा। आप किसी नए काम में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – सफेद है।
8 वृश्चिक राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन समस्याओं को लेकर आने वाला है। आप यदि किसी लोन के लिए अप्लाई करेंगे, तो उसे मिलने में भी आपको समस्या आएगी। जीवनसाथी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आपको पूरी करना होगा। आपका मन संतान की किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आपको अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालना होगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – पीला है।
9 धनु राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन किसी बात को बहुत ही तोल मोल कर बोलने के लिए रहेगा। आप अपने मनमाने स्वभाव के कारण कुछ परेशान रहेंगे। पारिवारिक मामलों में आपको पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी की बातों को लेकर ना बैठें, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कोई नई उपलब्धि मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका कोई सहयोगी आपके कामों में पूरा साथ देगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सफेद है।
10 मकर राशि :- आज इस राशि के जातकों का मन धार्मिक कामों में खूब लगेगा, जिसे देखकर परिवार के सदस्यों को खुशी होगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी की बातों में आकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने वाले लोगों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा, जिससे आप किसी एंट्रेंस को भी आसानी से क्लियर कर सकेंगे। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – नारंगी है।
11 कुंभ राशि :- आज इस राशि के जातकों का मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आपको अपनी मन में चल रही उलझनों को लेकर अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी। बिजनेस में भी आपके साथ कोई धोखा हो सकता है, इसलिए आप किसी पर आंख मूंद कर भरोसा ना करें। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। परिवार में किसी सदस्य को सेहत को लेकर भाग दौड़ अधिक रहेगी। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हरा है।
12 मीन राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन की शुरुआत कमजोर रहेगी। आप एक साथ कई कामों मे हाथ ना डालें, नहीं तो आपकी व्याग्रता बढ़ेगी। आपको अपनी जिम्मेदारियां में ढील देने से बचना होगा। आप किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोलें, नहीं तो उन्हें आपकी बात बुरी लग सकती है। आप अपने व्यवहार में बदलाव लाएं। कार्यक्षेत्र में आपको लोगों से काम को लेकर मदद लेनी पड़ सकती है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – गुलाबी है।