पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (30 November 2024 Ka Rashifal)। पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।
पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।
श्री गणेशाय नम:
पंचाग 30 नवंबर 2024
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त
कलि सम्वत- 5125
मास- (अमावस्यांत) कार्तिक माह
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) मार्गशीर्ष माह
तिथि- चतुर्दशी 10:29:19, पश्चात-अमावस्या
दिन- प्तशनिवार, सूर्य प्रविष्टे 15 मार्गशीर्ष गते
नक्षत्र- विशाखा 12:33:43, पश्चात-अनुराधा
योग- अतिगंड 16:43:09, पश्चात-सुकर्मा
करण- शकुनी 10:29:19, पश्चात-चतुष्पद
सूर्य- वृश्चिक राशिगत
चंद्र- वृश्चिक राशिगत
ऋतु- हेमंत, अयन – दक्षिणायन
सूर्योदय- 06:57:11
सूर्यास्त- 17:22:30
दिन काल- 10:25:18
रात्रि काल- 13:35:27
चंद्रास्त- 16:30:54
चंद्रोदय- 30:58:25
राहू काल- 09:34-10:52 अशुभ
यम घंटा- 13:28-14:46 अशुभ
अभिजित- 11:49-12:31 शुभ
प्रदोष- 17:23-20:08 तक
दिकशूल- पूर्व, दक्षिण-पूर्व दिशा अशुभ
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज शनिवार के दिन घी-गुड़ खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- चतुर्दशी एवं अमावस्या तिथि के दिन तिल का तेल खाना-लगाना निषिद्ध है। स्त्री-सहवास वर्जित है। धन एवं शरीर की हानि होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ
शुभ- 08:15-09:34
चर- 12:10-13:28
लाभ- 13:28-14:46
अमृत- 14:46-16:04
रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ
लाभ- 17:23-19:04
शुभ- 20:46-22:28
अमृत- 22:28-24:10
चर- 24:10-25:52
लाभ- 29:16-30:58
किस ‘होरा’ में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र
शनि- 06:57 – 07:49
बृहस्पति- 07:49 – 08:41
मंगल- 08:41 – 09:34
सूर्य- 09:34 – 10:26
शुक्र- 10:26 – 11:18
बुध- 11:18 – 12:10
चन्द्र- 12:10 – 13:02
शनि- 13:02 – 13:54
बृहस्पति- 13:54 – 14:46
मंगल- 14:46 – 15:38
सूर्य- 15:38 – 16:30
शुक्र- 16:30 – 17:23
रात्रि का होरा चक्र
बुध- 17:23 – 18:30
चन्द्र- 18:30 – 19:38
शनि- 19:38 – 20:46
बृहस्पति- 20:46 – 21:54
मंगल- 21:54 – 23:02
सूर्य- 23:02 – 24:10
शुक्र- 24:10 – 25:18
बुध- 25:18 – 26:26
चन्द्र- 26:26 – 27:34
शनि- 27:34 – 28:42
बृहस्पति- 28:42 – 29:50
मंगल- 29:50 – 30:58
आज 30 नवंबर 2024 का सभी राशियों का राशिफल
1 मेष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए धन धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपना डूबा हुआ धन मिल सकता है। राजनीतिक की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके भाई या बहन के विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो उसे भी आप मिलकर दूर करने की कोशिश करेंगे। आप अपने खर्चों को आवश्यकता अनुसार ही बढ़ायें, तो ही आपके लिए बेहतर रहेगा, क्योंकि आय बढ़ने से आपकी समस्याएं भी बढ़ेंगी। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – संतरी है।
2 वृष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र मे आपके कामों की सराहना होगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको एक साथ कोई खुशखबरी हाथ लगने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी को धन उधार देने से बचें, नहीं तो आपको उसमें समस्या आएगी। आपके पिताजी से आपकी कहा सुनी हो सकती है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – हरा है।
3 मिथुन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए थोड़ा कमजोर रहेगा। आपका कोई पुराना लेन-देन चुकता होगा। धन को लेकर आपको ज्यादा परेशान नहीं होना होगा, लेकिन आप वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करें, क्योंकि किसी दुर्घटना के होने की संभावना बनती दिख रही है। यदि आप अपने घर परिवार में लोगों की सुख सुविधाओं पर पूरा ध्यान देंगे, जिसमें आपका खर्चा भी अधिक होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – श्वेत है।
4 कर्क राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सोच समझ कर कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपके काम करने की गति थोड़ा तेज रहेगी। आप अपनी जिम्मेदारियों को आसानी से पूरा करेंगे। पारिवारिक बिजनेस में आपको कुछ समस्या आएगी। किसी काम को लेकर आपको योजना बनाकर चलना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप किसी की कई सुनी बातों में ना आएं। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – स्लेटी है।
5 सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहने वाला है। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। पारिवारिक मामलों में आपको थोड़ी असुविधा रहेगी। आपका कोई पुराना मित्र आपके लिए यदि कोई इन्वेस्टमेंट प्लान लेकर आएं, तो उसमें बहुत ही सोच समझकर इन्वेस्टमेंट करें। जीवनसाथी की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी और आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – केसरी है।
6 कन्या राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपकी माताजी आपको किसी काम को लेकर सलाह दे सकती हैं। यदि परिवार में किसी सदस्य की सेहत में कोई समस्या आ रही थी, तो उससे भी आपको काफी हद तक छुटकारा मिलेगा। आपको कामों को लेकर भागदौड़ थोड़ा अधिक रहेगी, लेकिन फिर भी आपके काम आसानी से निपटते दिख रहे हैं। आपको काम के साथ-साथ आराम के लिए भी समय निकालना होगा। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है।
7 तुला राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा। आप किसी परोपकार के कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपका आत्मविश्वास और गहरा होगा। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है। संतान के करियर को लेकर आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – पीला है।
8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए शुरुआत थोड़ा कमजोर रहेगी। आप अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड रहेंगे। जीवनसाथी को लेकर आप कहीं शॉपिंग पर जा सकते हैं। आपका डूबा हुआ धन मिलने से आप अपने बिजनेस में भी कुछ नयी चीजों को शामिल कर सकते हैं। आपको किसी के कहने में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। आपके शत्रु आपके कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – गुलाबी है।
9 धनु राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए तरक्की के नए-नए मार्ग खोलेगा। आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ सकता है, जिससे आपको खुशी मिलेगी। आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। नौकरी को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। किसी सरकारी योजना में आप इन्वेस्टमेंट करेंगे, तो भविष्य में वह आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आएगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – भूरा है।
10 मकर राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह भी उस पर खरे उतरेंगे। आपको अपने पारिवारिक मामलों को घर से बाहर नहीं जाने देना है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आप उन्हे मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – ग्रे है।
11 कुंभ राशि :- आज के दिन इस राशि के जातक अपने कामों को लेकर परेशान रहेंगे, जिस कारण उन्हें कल पर डालने की कोशिश करेंगे। आप व्यस्त रहने के कारण अपने शरीर पर भी ध्यान थोड़ा कम देंगे, जिससे आपकी शारीरिक समस्याएं बढ़ेंगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की जिम्मेदारियां बढ़ने से उन्हें थोड़ी परेशानी होगी, लेकिन आपको उससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। पारिवारिक मामलों को आप मिल बैठकर आसानी से निपटा सकते हैं। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – महरून है।
12 मीन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातको के लिए शुरुआत थोड़ा कमजोर रहेगी। आपको अपनी पारिवारिक बिजनेस पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका कोई विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रचने की कोई कोशिश करेगा। संतान को तरक्की करते देख आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। बिजनेस मे भी आपकी कोई डील फाइनल होते-होते अटक सकती है। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – आसमानी है।