पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (3 December ka Rashifal)। पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।
पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।
श्री गणेशाय नम:
पंचांग – 03 दिसंबर 2024
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त
कलि सम्वत- 5125
मास- (अमावस्यांत) कार्तिक माह
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) मार्गशीर्ष माह
तिथि- द्वितीया 13:08:32, पश्चात-तृतीया
दिन- प्तमंगलवार सूर्य प्रविष्टे 18 मार्गशीर्ष गते
नक्षत्र- मूल 16:40:57, पश्चात-पूर्वाषाढ़ा
योग- शूल 15:06:56, पश्चात-गण्ड
करण- कौलव 13:08:33, पश्चात-तैतुल
सूर्य- वृश्चिक राशिगत
चंद्र- धनु राशिगत
ऋतु- हेमंत, अयन – दक्षिणायन
सूर्योदय- 06:59:30
सूर्यास्त- 17:22:32
दिन काल- 10:23:02
रात्रि काल- 13:37:43
चंद्रास्त- 19:01:29
चंद्रोदय- 31:20:36
राहू काल- 14:47-16:05 अशुभ
यम घंटा- 09:35-10:53 अशुभ
अभिजित- 11:50-12:32 शुभ
प्रदोष- 17:23-20:09 तक
गंड मूल- 06:59-16:41 अशुभ
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मंगलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज द्वितीया तिथि के दिन छोटा बैगन या कटेहरी खाना वर्जित है। पुत्र को दोष होता है। तृतीया तिथि के दिन परवल खाने से शरीर में रोग होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ
चर- 09:35-10:53,
लाभ- 10:53-12:11,
अमृत- 12:11-13:29,
शुभ- 14:47-16:05,
रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ
लाभ- 19:05-20:47
शुभ- 22:29-24:11
अमृत- 24:11-25:54
चर- 25:54-27:36
किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र
मंगल- 06:59 – 07:51
सूर्य- 07:51 – 08:43
शुक्र- 08:43 – 09:35
बुध- 09:35 – 10:27
चन्द्र- 10:27 – 11:19
शनि- 11:19 – 12:11
बृहस्पति- 12:11 – 13:03
मंगल- 13:03 – 13:55
सूर्य- 13:55 – 14:47
शुक्र- 14:47 – 15:39
बुध- 15:39 – 16:31
चन्द्र- 16:31 – 17:23
रात्रि का होरा चक्र
शनि- 17:23 – 18:31
बृहस्पति- 18:31 – 19:39
मंगल- 19:39 – 20:47
सूर्य- 20:47 – 21:55
शुक्र- 21:55 – 23:03
बुध- 23:03 – 24:11
चन्द्र- 24:11 – 25:20
शनि- 25:20 – 26:28
बृहस्पति- 26:28 – 27:36
मंगल- 27:36 – 28:44
सूर्य- 28:44 – 29:52
शुक्र- 29:52 – 31:00
आज 3 दिसंबर 2024 का सभी राशियों का राशिफल
1 मेष राशि :- आज के दिन इस राशि वाले जातकों की बात करें तो बढ़िया रहने वाला है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार वालों के साथ आप किसी समारोह में सम्मिलित होंगे, जहां सभी लोगों से मेल मिलाप होगा। आपके कुछ नए मित्र भी बनेंगे, जो आपका काफी सहयोग करेंगे। आय के काफी सारे अवसर प्राप्त होंगे, जिनसे आप लाभ कमा कर अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी अन्य व्यक्ति की दखलअंदाजी अपने रिश्ते में ना होने दें। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – गुलाबी है।
2 वृष राशि :- आज के दिन इस राशि वाले जातकों की बात करें तो आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके ऊपर परिवार की अधिक जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आप पूरा करेंगे। सभी लोग आपके द्वारा किए गए कार्यों से काफी खुश नजर आएंगे। आप जीवनसाथी के साथ परिवार की भलाई के लिए कार्य करते हुए नजर आएंगे। आप घर की साज-सज्जा के लिए कुछ खरीदारी करेंगे। आप अपने लिए और परिवार वालों की आवश्यकताओं की पूर्ति करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। किसी नए मेहमान का आगमन होगा, जिससे परिवार में खुशियां भरा माहौल होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मित्रों के द्वारा आय के अवसर प्राप्त होंगे। छात्र इधर-उधर ध्यान न देकर पूरा मन पढ़ाई में लगाएंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भागदौड़ अधिक रहेगी। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।
3 मिथुन राशि :- आज के दिन इस राशि वाले जातकों की बात करें तो मिला जुला रहने वाला है। धन आगमन के संकेत हैं। आपका कोई पुराना मित्र आपसे मिलने आपके घर आएगा, जिससे मिलकर आपको पुरानी यादें ताजा होंगी। आप मित्र के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। नौकरी कर रहे जातकों को अपनी नौकरी में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। परिश्रम अधिक रहेगा, लेकिन आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। कारोबार में कठिनाई आ सकती है। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। आप अपने आपको काफी तरोताजा महसूस करेंगे। अगर आपको कोई कार्य रुक गया था तो वह भी आपका पूरा होगा। परिवार में चली आ रही अनबन समाप्त होगी। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – पीला है।
4 कर्क राशि :- आज के दिन इस राशि वाले जातकों की बात करें तो आपका ठीक-ठाक रहने वाला है। आप बच्चों को लेकर भजन, कीर्तन में सम्मिलित होंगे, जहां सभी लोग खूब मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। माता-पिता से आप अपने मन की बातों को साझा करेंगे। भाई, बहनों का सहयोग मिलेगा। भाई के विवाह में आ रही अड़चने समाप्त होंगी। मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। सभी लोग एक साथ मिलकर शॉपिंग पर जाएंगे। शाम का समय आपका मेहमानों से भरा रहेगा। आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने लिए निकालेंगे, जिसमें अपने मन पसंदीदा कार्यों को करेंगे। विद्यार्थी कुछ विषयों में अपनी रुचि को जागरूक करेंगे। गुरुजन भी उनकी सहायता करेंगे। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है।
5 सिंह राशि :- आज के दिन इस राशि वाले जातकों की बात करें तो आपका खुशियों से भरा रहने वाला है। बिजनेस में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। आप अपनी साख चारों ओर फैलाने में कामयाब रहेंगे। बिजनेस से संबंधित यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, जो व्यापार के लिए लाभदायक रहेगी। नए-नए लोगों से संपर्क बनेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। भरे-पूरे और संतुष्ट जीवन के लिए अपनी मानसिक दृढ़ता में वृद्धि कीजिए। जो जातक घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने परिवार की याद सताएगी। विदेशों से शिक्षा प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे, लेकिन परिवार कि किसी परेशानी की वजह से आप इन अवसरों को प्राप्त नहीं कर पाएंगे। छोटे व्यापारियों को अच्छा खासा मुनाफा प्राप्त होगा। नौकरी कर रहे जातक कोई बिजनेस करने की योजना बनाएंगे। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – बैंगनी है।
6 कन्या राशि :- आज के दिन इस राशि वाले जातकों की बात करें तो आपका मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। व्यायाम के माध्यम से वजन को नियंत्रित रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप किसी पार्टी में सम्मिलित होंगे, जहां सभी लोगों से मेल-मिलाप होगा। सेहत में पहले से सुधार होगा। भाई, बहनों का सहयोग मिलेगा। आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने लिए निकालेंगे, जिसमें आप फोन पर अपने घर वालों से बातचीत करेंगे, जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। लव लाइफ आपकी बेहतर रहेगी। आप अपने लव पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर पर जाएंगे, जहां प्यार भरी बातें करते हुए नजर आएंगे। जो लोग घर से ऑनलाइन का कार्य करते हैं, उन्हें सावधान रहने की आवश्यकता है। आप अपने मन की शांति के लिए कुछ समय धार्मिक कार्यक्रमों में भी व्यतीत करेंगे। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – पीला है।
7 तुला राशि :- आज के दिन इस राशि वाले जातकों की बात करें तो आपका अच्छा रहने वाला है। जो युवा पॉलिटिक्स में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं, उन्हें सफलता प्राप्त होगी। नेताओं से मिलने के अवसर मिलेंगे। सभाओं को संबोधित करने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। बच्चों को लेकर आप पिकनिक व शॉपिंग मॉल जाएंगे, जहां वह खूब मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे। किसी रिश्तेदार के द्वारा शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आप परिवार के साथ किसी समारोह में सम्मिलित होंगे, जहां किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। जो आपका रुका हुआ धन प्राप्त करने में मदद करेगा। आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आपने पहले कोई निवेश किया हुआ है, तो वह भी आपको लाभ देगा। सेहत में पहले से सुधार होगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – पीला है।
8 वृश्चिक राशि :- आज के दिन इस राशि वाले जातकों की बात करें तो आपका बढ़िया रहने वाला है। जॉब में नवीन पद से सफलता की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन में विश्वास को कायम रखें। किसी अन्य की बातों में आकर अपने रिश्ते में मनमुटाव पैदा ना करें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। दूसरों को प्रभावित करने की क्षमता आपको कई सकारात्मक चीजें दिलाएगी। जो लोग समाज की भलाई के लिए कार्य करते हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पड़ोस में हो रहे वाद विवाद में पड़ने से बचें। कुंवारे लोगों के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगेगी। मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। सभी लोग एक साथ मिल जुलकर कार्य करते हुए नजर आएंगे। किसी दूर के रिश्तेदार के द्वारा शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, जिससे आपका मन परेशान होगा। खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे। छात्रों को एक शहर से दूसरे शहर शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – सफेद है।
9 धनु राशि :- आज के दिन इस राशि वाले जातकों की बात करें तो आपका और दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। व्यवसाय में किसी परिवर्तन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। युवा लव लाइफ को लेकर प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। आपने पहले कोई निवेश किया हुआ है, तो उसका पूरा लाभ मिलेगा। आपको किसी से भी कोई ऐसा वादा नहीं करना है, जिसे आप पूरा ना कर पाएं। सेहत का ध्यान रखें। बदलते मौसम के कारण सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। छोटे बच्चों की आप पढ़ाई में सहायता करेंगे और उनके साथ खेलते हुए नजर आएंगे, जिससे आप दोनों के बीच प्यार बढ़ेगा। जो युवा नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें अच्छा रोजगार मिलने के संकेत हैं। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – हरा है।
10 मकर राशि :- आज के दिन इस राशि वाले जातकों की बात करें तो आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। जो जातक व्यवसाय कर रहे हैं, उन्हें अच्छा खासा लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। किसी नए व्यवसाय को करने की भी योजना बनाएंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। माताजी को लेकर आप ननिहाल घूमने जाएंगे, जहां वह काफी खुश नजर आएंगी। एक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में कार्यभार अधिक रहेगा। पिताजी आपसे किसी कार्य को करने के लिए कहेंगे, जो आप को ना चाहते हुए भी करना होगा। राजनीति में सफलता प्राप्त होगी। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सफेद है।
11 कुंभ राशि :- आज के दिन इस राशि वाले जातकों की बात करें तो आपका मिला जुला रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातक अपनी नौकरी से संबंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ अपने सुख-दु:ख काटते हुए नजर आएंगे। व्यवसाय के लिए अचानक की गई कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। नए-नए लोगों से कॉन्ट्रैक्ट मिलेंगे। जो लोग घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने परिवार की याद सताएगी। जो लोग विदेशों से आयात-निर्यात का कार्य करते हैं, उन्हें शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। बच्चे आपसे कुछ फरमाइश करेंगे, जिन्हें आपको अवश्य पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। नए वाहन का सुख प्राप्त होगा। आपके मन की कोई इच्छा पूरी होगी। भाई, बहनों का सहयोग मिलेगा। पड़ोस में हो रहे वाद-विवाद में पड़ने से बचें। आत्म संयत रहें। आप अपने दिल की बात अपने पड़ोसी के साथ साझा करेंगे। कुंवारे लोगों के रिश्ते की बात चल सकती है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – सुनहरा है।
12 मीन राशि :- आज के दिन इस राशि वाले जातकों की बात करें तो आपका खुशियों से भरा रहने वाला है। संतान की सफलता से आप काफी खुश नजर आएंगे। संतान पर गर्व महसूस होगा। परिवार से दूर किसी स्थान पर जाना पड़ सकता है। किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इजाफा करेगा। आपके प्रेम की राह एक खूबसूरत मोड़ ले सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ बैठकर बातचीत करते हुए नजर आएंगे, जिसमें आपको अपने शब्दों को बहुत ही तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा। जो लोग घर से ऑनलाइन का कार्य करते हैं, उन्हें अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। जो लोग समाज की भलाई के लिए कार्य करते हैं, उन्हें अधिक कार्य करने का मौका मिलेगा। समाज सेवकों के द्वारा उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी स्थान पर परिवार वालों के साथ घूमने जाने की योजना बनाएंगे। जो लोग विदेशों से आयात-निर्यात का कार्य करते हैं, उन्हें शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए किसी की सहायता लेंगे। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – हरा है।