27 november 2024 ka rashifal : इन राशियों पर जमकर होगी माता रानी की कृपा, मिलेगी कई खुशखबरियां

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (27 november 2024 ka rashifal)। पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

आज का सुविचार

स्पष्टीकरण वहाँ देना चाहिए जहाँ उसे सुनने और समझने वाला एक खुला दिमाग हो। अगर किसी ने आपको गलत मान लिया है तो उस पर सफाई देने का मतलब खुद को खुद की नजरों में गिराना है।

श्री गणेशाय नम:

पंचाग- 27 नवंबर 2024
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त
कलि सम्वत- 5125
मास- (अमावस्यांत) कार्तिक माह
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) मार्गशीर्ष माह
तिथि- द्वादशी 30:23:13
दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 12 मार्गशीर्ष गते
नक्षत्र- चित्रा 31:35:01
योग- आयुष्मान 15:11:57, पश्चात-सौभाग्य
करण- कौलव 17:07:04, पश्चात-तैतुल
सूर्य- वृश्चिक राशिगत
चंद्र- कन्या 18:06:16, पश्चात-तुला राशिगत
ऋतु- हेमंत, अयन – दक्षिणायन
सूर्योदय- 06:54:50
सूर्यास्त- 17:22:43
दिन काल- 10:27:53
रात्रि काल- 13:32:54
चंद्रास्त- 14:52:39
चंद्रोदय- 28:06:23
राहू काल- 12:09-13:27 अशुभ
यम घंटा- 08:13-09:32 अशुभ
अभिजित- 11:48-12:30 अशुभ
प्रदोष- 17:23-20:08 तक
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज द्वादशी तिथि के दिन पूतिका (पोई) का साग खाना वर्जित है। इससे शरीर में रोग होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

लाभ- 06:55-08:13
अमृत- 08:13-09:32
शुभ- 10:50-12:09
चर- 14:46-16:04
लाभ- 16:04-17:23

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

शुभ- 19:04-20:46
अमृत- 20:46-22:28
चर- 22:28-24:09
लाभ- 27:32-29:14

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

बुध- 06:55 – 07:47
चन्द्र- 07:47 – 08:39
शनि- 08:39 – 09:32
बृहस्पति- 09:32 – 10:24
मंगल- 10:24 – 11:16
सूर्य- 11:16 – 12:09
शुक्र- 12:09 – 13:01
बुध- 13:01 – 13:53
चन्द्र- 13:53 – 14:46
शनि- 14:46 – 15:38
बृहस्पति- 15:38 – 16:30
मंगल- 16:30 – 17:23

रात्रि का होरा चक्र

सूर्य- 17:23 – 18:30
शुक्र- 18:30 – 19:38
बुध- 19:38 – 20:46
चन्द्र- 20:46 – 21:54
शनि- 21:54 – 23:01
बृहस्पति- 23:01 – 24:09
मंगल- 24:09 – 25:17
सूर्य- 25:17 – 26:25
शुक्र- 26:25 – 27:32
बुध- 27:32 – 28:40
चन्द्र- 28:40 – 29:48
शनि- 29:48 – 30:56

आज 27 नवंबर 2024 का मेष राशि का राशिफल

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण परेशान रहेंगे। आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई टेंशन बनी रहेगी, क्योंकि उनके व्यवहार में आपको कुछ बदलाव नजर आएगा। आपको अपनी जीवनसाथी से कोई बात सोच समझ कर बोलनी होगी। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – केसरिया है।

आज 27 नवंबर 2024 का वृष राशि का राशिफल

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप अपने घर में सुख सुविधाओं की कुछ नई वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं, जिसमें आप अच्छा खासा धन भी खर्च करेंगे। आपको किसी पैतृक संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। किसी कानूनी मामले में भी फैसला आपके पक्ष में आएगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – पर्पल है।

आज 27 नवंबर 2024 का मिथुन राशि का राशिफल

आज का दिन इस राशि के जो जातक सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत हैं, उनके लिए अच्छा रहेगा, उनके सभी काम आसानी से पूरे हो सकेंगे और आप किसी बात को लेकर बेवजह न उलझें, नहीं तो इससे आपकी समस्याएं बढ़ेगी। आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा। किसी यात्रा पर जाते समय आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। आप अपनी पारिवारिक समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – नारंगी है।

आज 27 नवंबर 2024 का कर्क राशि का राशिफल

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपका कोई पुराना मित्र आपके लिए कोई निवेश संबंधी योजना लेकर आ सकता है। आपको किसी के कहने में आकर कोई इंवेस्टमेंट करने से बचना होगा। आपकी संतान आपके लिए कोई पुरस्कार लेकर आएगी। आपको किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोलनी होगी, नहीं तो उन्हें आपकी बात बुरी लग सकती है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – हरा है।

आज 27 नवंबर 2024 का सिंह राशि का राशिफल

आज का दिन इस राशि के जातक किसी से किए हुए वादे को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आप अपनी सोच व समझ से कामों को आसानी से पूरा करेंगे। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे और आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लगेगी। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी को नौकरी में प्रमोशन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – लाल है।

आज 27 नवंबर 2024 का कन्या राशि का राशिफल

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए शुरुआत थोड़ा कमजोर रहेगी, क्योंकि इससे बिजनेस में कोई अच्छी डील मिल सकती है, जो उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी। आपका डूबा हुआ धन भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। विद्यार्थियों को किसी स्कॉलरशिप से संबंधित परीक्षा दे सकते हैं। आप अपनी संतान की फरमाइश पर किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – हरा है।

आज 27 नवंबर 2024 का तुला राशि का राशिफल

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं पर पूरा ध्यान देना होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों की मेहनत रंग लाएगी। आपको अपने कामो को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। परिवार में यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी और आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – बैंगनी है।

आज 27 नवंबर 2024 का वृश्चिक राशि का राशिफल

आज का दिन इस राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, उनके लिए उतार चढ़ाव भरा रहेगा। आप किसी से धन उधार लेने से बचें, नहीं तो उसमे आपको समस्या आएगी। यदि आपका कोई प्रोजेक्ट लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी शुरू हो सकता है। आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहना होगा। प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करने के लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आपके साथ कोई धोखा हो सकता है, इसलिए आप जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान दें। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – गुलाबी है।

आज 27 नवंबर 2024 का धनु राशि का राशिफल

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आपको अपने पिताजी की सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा, क्योंकि उसमें गड़बड़ी हो सकती है। आप संतान की पढ़ाई लिखाई से संबंधित समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आप अपने मन में चल रही उलझनों को लेकर अपने भाइयों से बातचीत कर सकते हैं। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – पीला है।

आज 27 नवंबर 2024 का मकर राशि का राशिफल

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपकी किसी बात को लेकर जीवनसाथी से खटपट होने की संभावना है। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। यदि आपको किसी काम को लेकर समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपने सहयोगियों से मन की बात को कहने का मौका मिलेगा। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – ऑरेंज है।

आज 27 नवंबर 2024 का कुंभ राशि का राशिफल

आज का दिन इस राशि के जो जातक बिजनेस कर रहे हैं, उनकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी और यदि उनका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपके परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी परिवार के किसी सदस्य से यदि अनबन चल रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी। आप अपने घर की सुख सुविधाओं की चीजों पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – आसमानी है।

आज 27 नवंबर 2024 का मीन राशि का राशिफल

आज का दिन इस राशि के जातकों को कोई भी लेन-देन बहुत ही सोच समझकर करने की आवश्यकता है। आपको किसी काम को लेकर दूसरे पर डिपेंड नहीं होना है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों के कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। आपको अपनी संतान की संगति पर विशेष ध्यान देना होगा। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। आप अपनी पारिवारिक समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment