Hemant Khandelwal Betul Visit: बैतूल। भाजपा (MP BJP) के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल (Hemant Khandelwal Betul) का कल रविवार को प्रथम नगरागमन (BJP President Visit) होने जा रहा है। उनके नगर आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। उनके आगमन को लेकर पूरे शहर में भारी उत्साह देखा जा रहा है। विभिन्न समाजों और संगठनों ने उनका ऐतिहासिक स्वागत करने की तैयारी की है।
उनके स्वागत के लिए जगह-जगह बैनर, पोस्टर, होर्डिंग्स और फ्लेक्स लगाकर शहर (Betul News) को सजाया गया है। धार बेरियर से लेकर विजय भवन तक स्वागत (Hemant Khandelwal Welcome) के लिए अनेक मंचों की तैयारी की गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल कल 6 जुलाई को सुबह 7.30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंच कर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके पश्चात सुबह 8 बजे बैतूल के लिए रवाना होंगे।

रास्ते में भी जगह-जगह होगा स्वागत (Hemant Khandelwal Betul Visit)
भोपाल से बैतूल आगमन के दौरान श्री खंडेलवाल का रास्ते में भी जगह-जगह भव्य स्वागत (Betul BJP Event) होगा। नर्मदापुरम में सुबह 9 बजे श्री खंडेलवाल मां नर्मदा का पूजन करेंगे। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद बैतूल जिले की सीमा धार बैरियर पर सुबह 10.30 बजे स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा।
यहां भी स्वागत की है तैयारियां (Hemant Khandelwal Betul Visit)
इसी कड़ी में श्री खंडेलवाल का स्वागत भौंरा बस स्टैंड, शाहपुर कॉलेज के सामने, बरेठा, पाढर, भारत भारती, सोनाघाटी, राजा भोज मार्ग, मरामझिरी जोड़ पर होगा। उनका विशाल जुलूस अवस्थी गोदाम, थाना चौक कोठीबाजार, लल्ली चौक, बस स्टैंड, मुल्लाजी पेट्रोल पंप, शिवाजी चौक, एसपी ऑफिस चौराहा, तांगा स्टैंड, दिलबहार चौक, कांतिशिवा चौक, भगतसिंह चौराहा होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचेगा। यहां मुख्य स्वागत समारोह संपन्न होगा।

- Read Also: Crop Protection Scheme: किसानों को राहत: फसल बचाने के लिए सरकार दे रही फेंसिंग पर 50% सब्सिडी
सब्जी बाजार को शिफ्ट करने पर विचार (Hemant Khandelwal Betul Visit)
रविवार को कोठीबाजार में लगने वाला साप्ताहिक सब्जी बाजार आयोजन में बाधा न बने, इसके लिए उसे न्यू बैतूल स्कूल ग्राउंड में शिफ्ट करने पर विचार चल रहा है। भाजपा पदाधिकारियों के अनुसार, कार्यक्रम को लेकर साज-सज्जा, यातायात व्यवस्था और अन्य तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। (Hemant Khandelwal Betul Visit)
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.in से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.in