26 November 2024 ka rashifal : इन राशियों के लिए शुभ संयोग, होगी धन वर्षा, पूरे होंगे अटके हुए हर काम

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (26 November 2024 ka rashifal)। पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

आज का सुविचार

दिल में बुराई रखने से बेहतर है, कि नाराजगी जाहिर कर दो। जहाँ दूसरों को समझाना कठिन हो, वहाँ खुद को समझ लेना ही बेहतर है। खुश रहने का सीधा सा एक ही मंत्र है, कि उम्मीद अपने आप से रखो, किसी और से नहीं..!

श्री गणेशाय नम:

पंचाग- 26 नवंबर 2024
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त
कलि सम्वत- 5125
मास- (अमावस्यांत) कार्तिक माह
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) मार्गशीर्ष माह
तिथि- एकादशी 27:47:01
दिन- मंगलवार सूर्य प्रविष्टे 11 मार्गशीर्ष गते,
नक्षत्र- हस्त 28:33:43
योग- प्रीति 14:12:28, पश्चात-आयुष्मान
करण- बव 14:24:30, पश्चात-बालव
सूर्य- वृश्चिक राशिगत
चंद्र- कन्या राशिगत
ऋतु- हेमंत, अयन – दक्षिणायन
सूर्योदय- 06:54:02
सूर्यास्त- 17:22:51
दिन काल- 10:28:48
रात्रि काल- 13:31:58
चंद्रास्त- 14:25:58
चंद्रोदय- 27:13:11
राहू काल- 14:46-16:04 अशुभ
यम घंटा- 09:31-10:50 अशुभ
अभिजित- 11:47-12:29 शुभ
प्रदोष- 17:23-20:08 तक

दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मंगलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज एकादशी तिथि के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए। चावल एवं साबूदाना खाना वर्जित है। इससे शरीर एवं धन की हानि होती है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

चर- 09:31-10:50
लाभ- 10:50-12:08
अमृत- 12:08-13:27
शुभ- 14:46-16:04

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

लाभ- 19:04-20:46
शुभ- 22:27-24:09
अमृत- 24:09-25:50
चर- 25:50-27:32

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

मंगल- 06:54 – 07:46
सूर्य- 07:46 – 08:39
शुक्र- 08:39 – 09:31
बुध- 09:31 – 10:24
चन्द्र- 10:24 – 11:16
शनि- 11:16 – 12:08
बृहस्पति- 12:08 – 13:01
मंगल- 13:01 – 13:53
सूर्य- 13:53 – 14:46
शुक्र- 14:46 – 15:38
बुध- 15:38 – 16:30
चन्द्र- 16:30 – 17:23

रात्रि का होरा चक्र

शनि- 17:23 – 18:31
बृहस्पति- 18:31 – 19:38
मंगल- 19:38 – 20:46
सूर्य- 20:46 – 21:54
शुक्र- 21:54 – 23:01
बुध- 23:01 – 24:09
चन्द्र- 24:09 – 25:17
शनि- 25:17 – 26:24
बृहस्पति- 26:24 – 27:32
मंगल- 27:32 – 28:40
सूर्य- 28:40 – 29:47
शुक्र- 29:47 – 30:55

आज 26 नवंबर 2024 का मेष राशि का राशिफल

आज का दिन इस राशि के जातकों का शुरुआत थोड़ा कमजोर रहेगी, क्योंकि आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको नुकसान होने की संभावना है। आप किसी को धन उधार देने से बचें और आपको अपनी वाणी व व्यवहार में बदलाव लाना होगा, नहीं तो किसी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – सफेद है।

आज 26 नवंबर 2024 का वृषभ राशि का राशिफल

आज का दिन इस राशि के जातक मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। आपको किसी सहयोगी से मन की बातों को कहना होगा। आपकी कोई बात सहयोगी को बुरी लगेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपने परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को पूरा करना होगा। आप कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – नीला है।

आज 26 नवंबर 2024 का मिथुन राशि का राशिफल

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए भाग दौड़ भरा रहने वाला है। आपको भागदौड़ अधिक रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। यदि आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलें तो इससे आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। किसी कानूनी मामले में आपको अनुभवी व्यक्तियो से सलाह मश्वरा करना होगा। आप अपने कामों को छोड़कर दूसरों के कामों में लगेंगे, जिससे आपको समस्याएं आएंगी। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – सफेद है।

आज 26 नवंबर 2024 का कर्क राशि का राशिफल

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलने के लिए रहेगा। आपकी आय बढ़ने से आपको खुशी होगी। प्रॉपर्टी संबंधित मामलों में आपको सावधान रहना होगा। किसी काम को लेकर आपको योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है, तभी उसके पूरे होने की संभावना है। ससुराल पक्ष के व्यक्तियों से चल रही अनबन बातचीत के जरिए दूर होगी। आपका कोई काम यदि धन को लेकर रुका हुआ था, तो वह भी पूरा होगा। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – नारंगी है।

आज 26 नवंबर 2024 का सिंह राशि का राशिफल

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको किसी नई प्रॉपर्टी की प्राप्ति होगी, जिससे आपको खुशी होगी। आप अपने सहयोगियों से किसी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। बिजनेस में आप कोई बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी प्रोजेक्ट को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो वह भी आपको मिल सकता है, जिससे आपकी खुशी दुगनी रहेगी, लेकिन आप जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – लाल है।

आज 26 नवंबर 2024 का कन्या राशि का राशिफल

आज का दिन इस राशि के विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होकर जुटने के लिए रहेगा। आपका किसी नए मकान, दुकान आदि की खरीदने का सपना पूरा होगा। आपके माताजी आपकी जिम्मेदारियों को बढ़ाएंगी, जिन पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी बात को लेकर बेवजह ना बोले, नहीं तो आपकी समस्या बढ़ सकती हैं। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – सफेद है।

आज 26 नवंबर 2024 का तुला राशि का राशिफल

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए किसी सरकारी योजना मे इन्वेस्टमेंट करने के लिए रहेगा, जो आपको अच्छा लाभ देगी। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण किसी से वाद विवाद में पड़ सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य से यदि आपकी खटपट हो, तो आप अपनी वाणी की सभ्यता बनाए रखें। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप अपनी जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – गुलाबी है।

आज 26 नवंबर 2024 का वृश्चिक राशि का राशिफल

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपनी तरक्की की राह में आ रही बाधाओ पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न होंगे। आपके कामों में यदि कुछ रुकावट आ रही है तो आप उन्हें दूर करने के लिए अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – हरा है।

आज 26 नवंबर 2024 का धनु राशि का राशिफल

आज का दिन इस राशि के जातक अपनी दिनचर्या में बदलाव बिल्कुल ना करें, नहीं तो उनका कोई निर्णय गलत हो सकता है। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। आप इधर-उधर के चक्कर में लगे रहने के कारण अपने कामों को कल पर टालने की कोशिश करेंगे, जो आपकी समस्याओं को बढ़ाएंगे। आपके पिताजी आपके कामों को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न होंगे। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – मैरून है।

आज 26 नवंबर 2024 का मकर राशि का राशिफल

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आपको कामों में सफलता मिलने से खुशी होगी। आपका कोई नया विरोधी उत्पन्न हो सकता है। आप अपनी सूझबूझ दिखा कर कामों को करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपके आस-पास में यदि कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप लगायें, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती है। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलेगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – पीला है।

आज 26 नवंबर 2024 का कुंभ राशि का राशिफल

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सेहत पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। क्योंकि आपकी लापरवाही आपकी समस्याओं को बढ़ाएगी। आप किसी से धन उधार लेने से बचें, नहीं तो आपको उसके उतारने में समस्या हो सकती है। आप अपने घर परिवार में सदस्यों में चल रही अनबन को बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – नीला है।

आज 26 नवंबर 2024 का मीन राशि का राशिफल

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप यदि किसी बड़े इन्वेस्टमेंट को करने के लिए कई प्लानिंग कर रहे थे, तो उस पर आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। क्योंकि आप कहीं गलत इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। कार्यक्षेत्र में आपको कामों की सराहना होगी और आपके बॉस भी खुश रहेंगे। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – हरा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment