25 November 2024 Ka Rashifal : आज इस राशि को भाग्य का मिलेगा पूरा साथ, खत्म होगी सारी टेंशन

By
On:

5 November 2024 Ka Rashifal : पं. मधुसूदन जोशी (9406950313)। पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

आज का सुविचार

भाग्य वर्षा का पानी है और परिश्रम कुएं का जल। वर्षा में नहाना आसान तो है, लेकिन रोज नहाने के लिए हम वर्षा के सहारे नहीं रह सकते। इसी प्रकार भाग्य से कभी-कभी चीजें आसानी से मिल जाती हैं, किन्तु हमेशा भाग्य के भरोसे नहीं जी सकते।

श्री गणेशाय नम:

पंचाग- 25 नवंबर 2024
शुभ् विक्रम् संवत्- 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत्- 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125
मास- (अमावस्यांत) कार्तिक माह
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) मार्गशीर्ष माह
तिथि- दशमी 25:01:09
दिन- सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 10 मार्गशीर्ष गते
नक्षत्र- उत्तर-फाल्गुनी 25:22:55
योग- विष्कुंभ 13:10:35, पश्चात-प्रीति
करण- वाणिज् 11:38:45, पश्चात-विष्टिभद्र
सूर्य- वृश्चिक राशिगत
चंद्र- कन्या राशिगत
ऋतु- हेमंत, अयन- दक्षिणायन
सूर्योदय- 06:53:14
सूर्यास्त- 17:23:00
दिन काल- 10:29:46
रात्रि काल- 13:31:01
चंद्रास्त- 14:00:10
चंद्रोदय- 26:21:11
राहू काल- 08:12-09:31 अशुभ
यम घंटा- 10:49-12:08 अशुभ
अभिजित- 11:47-12:29 शुभ
प्रदोष- 17:23-20:08 तक

दिकशूल- पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज दशमी तिथि के दिन कलम्बी का साग खाना वर्जित है। इससे शरीर में रोग होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

अमृत- 06:53-08:12
शुभ- 09:31-10:49
चर- 13:27-14:46
लाभ- 14:46-16:04
अमृत- 16:04-17:23

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

चर- 17:23-19:04
लाभ- 22:27-24:09
शुभ- 25:50-27:31
अमृत- 27:31-29:13
चर- 29:13-30:54

किस ‘होरा’ में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

चन्द्र- 06:53 – 07:46
शनि- 07:46 – 08:38
बृहस्पति- 08:38 – 09:31
मंगल- 09:31 – 10:23
सूर्य- 10:23 – 11:16
शुक्र- 11:16 – 12:08
बुध- 12:08 – 13:01
चन्द्र- 13:01 – 13:53
शनि- 13:53 – 14:46
बृहस्पति- 14:46 – 15:38
मंगल- 15:38 – 16:31
सूर्य- 16:31 – 17:23

रात्रि का होरा चक्र

शुक्र- 17:23 – 18:31
बुध- 18:31 – 19:38
चन्द्र- 19:38 – 20:46
शनि- 20:46 – 21:53
बृहस्पति- 21:53 – 23:01
मंगल- 23:01 – 24:09
सूर्य- 24:09 – 25:16
शुक्र- 25:16 – 26:24
बुध- 26:24 – 27:31
चन्द्र- 27:31 – 28:39
शनि- 28:39 – 29:46
बृहस्पति- 29:46 – 30:54

आज 25 नवंबर 2024 का मेष राशि का राशिफल

आज का दिन इस राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यदि आपको किसी काम को लेकर कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ खुशनुमा पल व्यतीत करेंगे। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी तरक्की के नए-नए मार्ग खुलेंगे, जिससे आपको खुशी होगी। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।

आज 25 नवंबर 2024 का वृषभ राशि का राशिफल

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए साझेदारी में काम करने के लिए बेहतर रहने वाला है। आप अपने साथी के साथ किसी रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आपको तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है। परिवार का कोई सदस्य यदि नौकरी के लिए घर से दूर कार्यरत हैं, तो वह आपसे मिलने आ सकता है। आपको अपने कामों को लेकर कोई लेना आदि अप्लाई करना पड़ सकता है। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – क्रीम है।


आज 25 नवंबर 2024 का मिथुन राशि का राशिफल

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका कोई काम यदि पेंडिंग चल रहा था, तो वह भी पूरा हो सकता है। नौकरी में कार्यरत लोग अपने अधिकारियों से तारीफ सुनकर खुश होंगे। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को किसी पुरानी इन्वेस्टमेंट से अच्छा लाभ मिलेगा। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – गुलाबी है।

आज 25 नवंबर 2024 का कर्क राशि का राशिफल

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में किसी बड़ी डील को फाइनल करेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। किसी यात्रा पर जाने की तैयारी आप कर सकते हैं। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। आप अपने घर की साज सज्जा व मरम्मत आदि की योजना बनाएंगे, लेकिन आपको अपने कामों को योजना बनाकर करना होगा। यदि आप किसी से काम को लेकर कोई सलाह लेंगे, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – पीला है।

आज 25 नवंबर 2024 का सिंह राशि का राशिफल

आज का दिन इस राशि के जातक किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे, तो उसमें उनसे गड़बड़ी हो सकती है। आपको समझदारी दिखाते हुए अपने कामों को पूरा करना होगा। आपके सभी काम पूरे होंगे। यदि किसी काम को लेकर आपको थकान व सिर दर्द बना हुआ था, तो वह भी दूर होगा। अविवाहित जातकों के जीवन में उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – केसरिया है।

आज 25 नवंबर 2024 का कन्या राशि का राशिफल

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए आनंदमय रहने वाला है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है। परिवार में किसी सदस्यों को नई नौकरी मिलने से किसी सरप्राईज पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको यदि किसी काम को लेकर टेंशन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – नारंगी है।

आज 25 नवंबर 2024 का तुला राशि का राशिफल

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए कुछ उलझनों भरा रहने वाला है। आपको किसी बात को लेकर टेंशन रहेगी। आपको किसी की कही-सुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को रखने से बचना होगा। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ने से आपको खुशी होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आप अपने जीवनसाथी को किसी रोमांटिक डेट पर लेकर जा सकते हैं। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – नीला है।

आज 25 नवंबर 2024 का वृश्चिक राशि का राशिफल

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आपको किसी काम को लेकर कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। पारिवारिक रिश्तों में प्रेम व सहयोग बना रहेगा। आपको अपने कामों को करने के लिए समय निकालना होगा। तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। किसी नए घर, दुकान आदि की खरीदारी आप कर सकते हैं। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – पीच है।

आज 25 नवंबर 2024 का धनु राशि का राशिफल

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। जीवन साथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। प्रॉपर्टी को लेकर आप कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें, नहीं तो आपके संबंधों में कटुता आ सकती हैं। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – इलैक्ट्रिक ग्रे है।

आज 25 नवंबर 2024 का मकर राशि का राशिफल

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए खर्चो भरा रहने वाला है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपके बेफिजूल के खर्च बढ़ने से आपको समस्या आएगी। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां में ढील न दें। माताजी किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकती हैं। आपका कोई सहयोगी आपसे किसी काम को लेकर सलाह ले, तो आप उसकी बात पर ज्यादा भरोसा ना करें। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – गुलाबी है।

आज 25 नवंबर 2024 का कुंभ राशि का राशिफल

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सामान्य रहने वाला है। आपकी इन्कम के सोर्स बढ़ेंगे और संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। आपसे यदि कामों में कोई गलती हुई थी, तो वह भी दूर होगी। किसी नए काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप किसी काम को लेकर छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अपने विरोधियों की चालों को समझना होगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – सफेद है।

आज 25 नवंबर 2024 का मीन राशि का राशिफल

आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको बिजनेस में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों को यदि काम को लेकर कुछ समस्या आ रही थी, तो उन्हें अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। आपकी सेहत को लेकर आप लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं। आपने यदि किसी काम को दूसरे के भरोसे छोड़ा, तो उसमें रुकावट अवश्य आएगी। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – पीला है।

    Join WhatsApp

    Join Now

    Join Telegram

    Join Now

    Uttam Malviya

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

    अन्य खबरें

    Leave a Comment