2 December 2024 ka rashifal : परोपकार के कार्यों से नाम कमाएंगे मिथुन राशि के जातक, मिलेगी खूब शोहरत

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (2 December 2024 ka rashifal) : परोपकार के कार्यों से नाम कमाएंगे मिथुन राशि के जातक, मिलेगी खूब शोहरत)। पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

श्री गणेशाय नम:

पंचांग – 02 दिसंबर 2024
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त
कलि सम्वत- 5125
मास- (अमावस्यांत) कार्तिक माह
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) मार्गशीर्ष माह
तिथि- प्रथम 12:42:50, पश्चात-द्वितीया
दिन- प्सोमवार, सूर्य प्रविष्टे 17 मार्गशीर्ष गते
नक्षत्र- ज्येष्ठा 15:44:39, पश्चात-मूल
योग- धृति 15:59:43, पश्चात-शूल
करण- बव 12:42:50, पश्चात-बालव
सूर्य- वृश्चिक राशिगत
चंद्र- वृश्चिक 15:44:39, पश्चिम-धनु राशिगत
ऋतु- हेमंत, अयन – दक्षिणायन
सूर्योदय- 06:58:44
सूर्यास्त- 17:22:30
दिन काल- 10:23:45
रात्रि काल- 13:37:00
चंद्रास्त- 18:04:34
चंद्रोदय- 31:19:04
राहू काल- 08:17-09:35 अशुभ
यम घंटा- 10:53-12:11 अशुभ
अभिजित- 11:50-12:31 शुभ
प्रदोष- 17:23-20:08 तक
गंड मूल- अहोरात्र अशुभ
दिकशूल- पूर्व, पूर्वोत्तर दिशा अशुभ

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज सोमवार के दिन दर्पण देख कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज प्रतिपदा तिथि के दिन कूष्माण्ड (कुम्हड़ा-पेठा) खाना निषिद्ध है। पुत्र को दोष होता है। द्वितीया तिथि के दिन छोटा बैगन या कटेहरी खाना वर्जित है। पुत्र को दोष होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)


दिन की शुभ चौघड़ियाँ

अमृत- 06:59-08:17
शुभ- 09:35-10:53
चर- 13:29-14:47
लाभ- 14:47-16:05
अमृत- 16:05-17:23

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

चर- 17:23-19:05,
लाभ- 22:29-24:11
शुभ- 25:53-27:35
अमृत- 27:35-29:17
चर- 29:17-30:59

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

चन्द्र- 06:59 – 07:51
शनि- 07:51 – 08:43
बृहस्पति- 08:43 – 09:35
मंगल- 09:35 – 10:27
सूर्य- 10:27 – 11:19
शुक्र- 11:19 – 12:11
बुध- 12:11 – 13:03
चन्द्र- 13:03 – 13:55
शनि- 13:55 – 14:47
बृहस्पति- 14:47 – 15:39
मंगल- 15:39 – 16:31
सूर्य- 16:31 – 17:23

रात्रि का होरा चक्र

शुक्र- 17:23 – 18:31
बुध- 18:31 – 19:39
चन्द्र- 19:39 – 20:47
शनि- 20:47 – 21:55
बृहस्पति- 21:55 – 23:03
मंगल- 23:03 – 24:11
सूर्य- 24:11 – 25:19
शुक्र- 25:19 – 26:27
बुध- 26:27 – 27:35
चन्द्र- 27:35 – 28:43
शनि- 28:43 – 29:51
बृहस्पति- 29:51 – 30:59

आज 2 दिसंबर 2024 का सभी राशियों का राशिफल

1 मेष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप बिना सोचे समझे किसी काम में हाथ ना डालें। यदि आपके घर में मरम्मत का काम रुका हुआ था, तो उसे आप फिर से शुरू कर सकते हैं। आपको अपनी जेब का ख्याल रखकर खर्च करना होगा, क्योंकि जीवनसाथी की जरूरत को पूरा करने में आप अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आप काम के साथ-साथ अपनी सेहत पर भी पूरा ध्यान दें। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – सफेद है।

2 वृष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी। इनकम के सोर्स भी बढ़ेंगे। आपको अपने बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ावों के बाद भी अच्छी सफलता हासिल होगी। किसी डील को लेकर आप परेशान थे, तो वह भी फाइनल हो सकती है। आध्यात्मिक के कार्य में आपका खूब मन लगेगा। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – हरा है।

3 मिथुन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए परोपकार के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय पार्टी आदि को करने में व्यतीत करेंगे। आपको अपने पारिवारिक मामलों को घर से बाहर नहीं जाने देना है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – श्वेत है।

4 कर्क राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सोच समझकर किसी काम को करने के लिए रहेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। नौकरी में बदलाव के लिए यदि आपने सोचा था, तो उसे आप कर सकते हैं। आपके लिए कोई बेहतर अवसर आ सकता है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य मे गिरावट आने से आपको टेंशन बनी रहेगी। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – बैंगनी है।

5 सिंह राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए कमजोर रहने वाला है। आपको किसी दूसरे के चक्कर में पड़ने से आपका कोई भारी नुकसान हो सकता है। वाहनों का प्रयोग आपको सावधानी पूर्वक करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है। आपको कोई निर्णय बहुत ही सोच समझ कर लेना होगा, जिसके लिए आपके परिवार के सदस्यों से राय लेना बेहतर रहेगा। संतान की शिक्षा को लेकर आप कहीं बाहर जा सकते हैं। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – मैरून है।

6 कन्या राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आप अच्छे मूड में रहेंगे, जिससे आपके व्यवहार को देखकर परिवार के सदस्य भी खुश रहेंगे। जीवन साथी से भी रिश्ते बेहतर रहेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। रक्त संबंधी रिश्तो में मजबूती आएगी। भाई बहन से यदि आप कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। किसी नई नौकरी की प्राप्ति आपको हो सकती है। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – नीला है।

7 तुला राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों को आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा, क्योंकि उनके खर्चे बेतहाशा बढ़ेंगे, जो आपको समस्या देंगे। आपको नौकरी के साथ-साथ किसी पार्ट टाइम कार्य को करने के लिए भी योजना बनानी होगी। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा, जिसे आप दोबारा ना दोहराएं। प्रॉपर्टी को लेकर आप कोई लोन आदि अप्लाई कर सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को अच्छा बेनिफिट मिलेगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – नारंगी है।

8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मिला जुला रहने वाला है। आप किसी नई प्रॉपर्टी के खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। संतान की संगति पर आप विशेष ध्यान दें, क्योंकि वह किसी गलत काम की और अग्रसर हो सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा, तभी उन्हें कोई अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से किसी पार्टी का आयोजन हो सकता है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – लाल है।

9 धनु राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए कमजोर रहने वाला है। आपको परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने के कारण भाग दौड़ लगी रहेगी। आपको यदि कहीं से धन उधार लेना पड़े, तो उसे लेने में आपको समस्या आएगी। बिजनेस में भी आपको पार्टनरशिप में कुछ खटपट होने की संभावना है, इसलिए आपको अपने पार्टनर की बातों पर पूरी नजर बनाकर रखनी होगी। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – मूंगिया है।

10 मकर राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए उलझन भरा रहने वाला है। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो आप अवश्य करें। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेंगी। धन को लेकर यदि कोई काम रुका हुआ था, तो वह भी आसानी से पूरा होगा। आप अपने घर की सुख सुविधाओं पर भी पूरा ध्यान देंगे। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है।

11 कुंभ राशि :- आज का दिन इस राशि के जो जातक बिजनेस में कार्यरत हैं, उनके लिए अच्छा रहने वाला है, उनकी कोई रुकी हुई डील फाइनल होगी। पार्टनरशिप में आप अपने बिजनेस को विदेशों तक फैलने की कोशिश में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिल सकता है। जीवनसाथी के करियर को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको किसी से कोई वादा सोच समझकर करना होगा, नहीं तो उसे पूरा करने में समस्या आएगी। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – पीला है।

12 मीन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझ कर करने के लिए रहेगा। संतान को किसी नई नौकरी के लिए बाहर से कोई ऑफर आ सकता है। आपको पारिवारिक मामलों में थोड़ा सोच समझ कर बोलना होगा। आपको अपने पिताजी से किसी जरूरी काम को लेकर सलाह मशवरा करना पड़ सकता है। परिवार मे किसी सदस्य के विवाह मे आ रही बाधा दूर होगी। आपको किसी पुराने लेन-देन से छुटकारा मिलेगा। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हरा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment