10 December 2024 ka Rashifal : इस राशि की सेहत के लिए ठीक नहीं आज का दिन, इन्हें अचानक लाभ के योग, देखें राशिफल

By
On:

पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (10 December 2024 ka Rashifal)। पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं। पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।

श्री शिवाय नमस्तुभ्यं

पंचांग – 10-12-2024
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी,
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त,
कलि सम्वत- 5125,
मास- (अमावस्यांत) कार्तिक माह,
पक्ष- शुक्ल पक्ष, (पूर्णिमांत) मार्गशीर्ष माह,
तिथि- दशमी 27:42:21,
दिन- मंगलवार सूर्य प्रविष्टे 25 मार्गशीर्ष गते,
नक्षत्र- उत्तरभाद्रपदा 13:29:25, पश्चात-रेवती,
योग- व्यतीपात 22:01:43,
करण- तैतुल 16:53:48, पश्चात-गर,
सूर्य- वृश्चिक राशिगत,
चंद्र- मीन राशिगत,
ऋतु- हेमंत, अयन – दक्षिणायन,
सूर्योदय- 07:04:35,
सूर्यास्त- 17:23:33,
दिन काल- 10:18:58,
रात्रि काल- 13:41:42,
चंद्रास्त- 26:26:08,
चंद्रोदय- 13:31:11,
राहू काल- 14:49-16:06 अशुभ,
यम घंटा- 09:39-10:57 अशुभ,
अभिजित- 11:53-12:35 शुभ,
प्रदोष- 17:24-20:10 तक,
गंड मूल- 13:29 से अहोरात्र अशुभ,
पंचक4- अहोरात्र अशुभ,
दिकशूल- उत्तर दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज मंगलवार के दिन धनिया खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज दशमी तिथि के दिन कलम्बी का साग खाना निषिद्ध है। इससे शरीर में रोग होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)


दिन की शुभ चौघड़ियाँ

चर- 09:39-10:57,
लाभ- 10:57-12:14,
अमृत- 12:14-13:31,
शुभ- 14:49-16:06,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

लाभ- 19:06-20:49,
शुभ- 22:32-24:14,
अमृत- 24:14-25:57,
चर- 25:57-27:40,

किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर

  1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
  2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
  3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
  4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
  5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
  6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
  7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

मंगल- 07:05 – 07:56,
सूर्य- 07:56 – 08:48,
शुक्र- 08:48 – 09:39,
बुध- 09:39 – 10:31,
चन्द्र- 10:31 – 11:22,
शनि- 11:22 – 12:14,
बृहस्पति- 12:14 – 13:06,
मंगल- 13:06 – 13:57,
सूर्य- 13:57 – 14:49,
शुक्र- 14:49 – 15:40,
बुध- 15:40 – 16:32,
चन्द्र- 16:32 – 17:24,

रात्रि का होरा चक्र

शनि- 17:24 – 18:32,
बृहस्पति- 18:32 – 19:41,
मंगल- 19:41 – 20:49,
सूर्य- 20:49 – 21:57,
शुक्र- 21:57 – 23:06,
बुध- 23:06 – 24:14,
चन्द्र- 24:14 – 25:23,
शनि- 25:23 – 26:31,
बृहस्पति- 26:31 – 27:40,
मंगल- 27:40 – 28:48,
सूर्य- 28:48 – 29:57,
शुक्र- 29:57 – 31:05,

आज 10 दिसंबर 2024 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल

1 मेष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आप अपने कामों को छोड़कर बाकी काम में लगे रहेंगे, जिससे आपके काफी काम बाद के लिए लटक सकते हैं। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी टेंशन बनी रहेगी, जिसे आप मिल बैठकर दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको किसी अजनबी की बातों पर भरोसा करने से बचना होगा और अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड ना रहें। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – सुनहरा है।

2 वृष राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन उलझनों भरा रहने वाला है। आपको किसी की कोई बात बुरी लगेगी। विद्यार्थियों को भौतिक व मानसिक बौझ से छुटकारा मिलेगा। आपको पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि आपका कोई काम धन को लेकर रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको अपने सहयोगियों से काम को लेकर मदद लेनी पड़ सकती है, जो आपको आसानी से मिल जाएगी। आप कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हरा है।

3 मिथुन राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से खुशी होगी और आपको एक नयी राह मिलेगी। यदि परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कोई बात आ रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी। आप अपने घर किसी नये वाहन को लेकर आ सकते हैं। आपको किसी की बातों पर ज्यादा भरोसा नहीं करना और आप किसी को बिना मांगे सलाह ना दें। ज़हभ अंक – 7 और शुभ रंग – नीला है।

4 कर्क राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन उत्तम रूप से सफल फलदायक रहने वाला है। आपको किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। यदि आपका धन डूबा हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने के पूरी संभावना है। आपके परिवार के सदस्य आपके साथ कामों में आपका पूरा साथ देंगे। जीवनसाथी से भी यदि किसी बात को लेकर खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – लाल है।

5 सिंह राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन अपने कामों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपने अपने कामों को लेकर ढील दी, तो उसे पूरा करने में समस्या अवश्य आएगी। आपको अकस्मात धन लाभ मिलने से आपको खुशी होगी। आपकी किसी पुरानी बात से पर्दा उठ सकता है, जिससे आपको समस्या अवश्य आएगी। आपके मनमौजी स्वभाव के कारण आप परेशान रहेंगे। आपके परिवार के सदस्यों मे भी खटपट होने की संभावना है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – पीला है।

6 कन्या राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन की शुरुआत थोड़ा कमजोर रहने वाला है। यदि आपने अपने कामों को किसी दूसरे के भरोसे छोड़ा, तो उसे पूरा करने में समस्या आएगी। आपको किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा नहीं करना है, तो आपको उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करनी होगी। परिवारिक लड़ाई झगड़ा आप दोनों के बीच दूरियां ला सकता है। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – भूरा है।

7 तुला राशि :- आज इस राशि के जातक अपने कामों को लेकर थोड़ी टेंशन लेते रहेंगे, क्योंकि उनके काम पूरा होने में समस्या आएगी। आप अपने कामों पर पूरा ध्यान देंगे, तभी आपने जल्दी निपटने की पूरी कोशिश में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों में आपसी खटपट आपकी टेंशन को बढ़ाएगी, जिसके लिए आपको बड़ी सदस्यों से बातचीत करने की आवश्यकता है। किसी से धन उधार लेने से बचें, नहीं तो आपको उसे उतारने में समस्या आएगी। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – श्याम है।

8 वृश्चिक राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगायें, नहीं तो उसे पूरा करने में समस्या आएगी। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन आप फिर भी उनसे कुछ नहीं कहेंगे। आप अपने निर्णय को लेने में जल्दबाजी दिखाएंगे, तो उसमें गड़बड़ी हो सकती है और आपको बाद में उसके लिए खरी खोटी सुनने को मिल सकती है। आप अपने इनकम के सोर्स को बढ़ाने पर पूरा ध्यान देंगे। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – बैंगनी है।

9 धनु राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन किसी नये काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपकी मेहनत आपको एक नई राह लेकर आएगी। आप अपने बिजनेस के लिए किसी नये मोड़ पर लेकर जाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपके आस-पास में भी कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगा। सामाजिक कार्यक्रमों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा, जिससे आपकी छवि और निखरेगी। शुभ अंक -1 और शुभ रंग – लाल है।

10 मकर राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपका कोई पुराना रोग उभर सकता है। आपको किसी से काम को लेकर सलाह लेनी पड़ सकती है। आपका बिजनेस पहले से ग्रो करेगा, जो आपको खुशी देगा। आपको भाई व बहन के करियर को लेकर टेंशन रहेगी, जिसके लिए आप उन्हें कोई सलाह दे सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – गुलाबी है।

11 कुंभ राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको अकस्मात् फायदा मिलने से खुशी होगी और आप शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट के बारे में भी प्लानिंग करेंगे, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। संतान को यदि शिक्षा से संबंधित कोई समस्या आ रही थी, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – धानी है।

12 मीन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि उनके कामों में भागदौड़ रहने से वह परेशान रहेंगे। आपको अपनी किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा होगा। जीवन साथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको किसी की बातों पर सोच समझ कर भरोसा करना होगा। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – सफेद है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment