पं. मधुसूदन जोशी (9406950313) (01 December 2024 ka rashifal)। पंचांग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने और सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।
पंचांग का यदि जीवन में ठीक ढंग से अनुसरण किया जाए तो दु:ख, कष्ट, रोग, विफलता और भयंकर दुखों से मुक्ति का मार्ग मिलता है। साथ ही जीवन में आनंद, सुख, अच्छे स्वास्थ्य, सफलता और आध्यात्मिक विकास भी मिलता हैं।
श्री गणेशाय नम:
पंचाग – 01 दिसंबर 2024
शुभ् विक्रम् संवत् – 2081 क्रोधी
शालिवाहन् शक् संवत् – 1946 कालयुक्त
कलि सम्वत- 5125
मास- (अमावस्यांत) कार्तिक माह
पक्ष- कृष्ण पक्ष, (पूर्णिमांत) मार्गशीर्ष माह
तिथि- अमावस्या 11:50:23, पश्चात-प्रथम
दिन- रविवार, सूर्य प्रविष्टे 16 मार्गशीर्ष गते
नक्षत्र- अनुराधा 14:22:51, पश्चात-ज्येष्ठा
योग- सुकर्मा 16:32:13, पश्चात-धृति
करण- नाग 11:50:23, पश्चात-किंष्तुघ्न
सूर्य- वृश्चिक राशिगत
चंद्र- वृश्चिक राशिगत
ऋतु- हेमंत, अयन – दक्षिणायन
सूर्योदय- 06:57:58
सूर्यास्त- 17:22:29
दिन काल- 10:24:31
रात्रि काल- 13:36:15
चंद्रास्त- 17:14:16
चंद्रोदय- 31:19:04
राहू काल- 16:04-17:22 अशुभ
यम घंटा- 12:10-13:28 अशुभ
अभिजित- 11:49-12:31 शुभ
प्रदोष- 17:22-20:08 तक
गंड मूल- 14:23 से अहोरात्र अशुभ
दिकशूल- पश्चिम, दक्षिण-पश्चिम दिशा अशुभ,
दिशा शूल शुभ हेतु :- आज रविवार के दिन पान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।
विशेष :- आज अमावस्या तिथि के दिन तिल का तेल खाना-लगाना निषिद्ध है। स्त्री-सहवास वर्जित है। धन एवं शरीर की हानि होती है। प्रतिपदा तिथि के दिन कूष्माण्ड (कुम्हड़ा-पेठा) खाना निषिद्ध है। पुत्र को दोष होता है।
(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड)
दिन की शुभ चौघड़ियाँ
चर- 08:16-09:34
लाभ- 09:34-10:52
अमृत- 10:52-12:10
शुभ- 13:28-14:46
रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ
शुभ- 17:22-19:05
अमृत- 19:05-20:47
चर- 20:47-22:29
लाभ- 25:53-27:35
शुभ- 29:17-30:59
किस होरा में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर
- सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।
- चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।
- मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।
- बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।
- गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।
- शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चहिये, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।
- शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।
दिन का होरा चक्र
सूर्य- 06:58 – 07:50
शुक्र- 07:50 – 08:42
बुध- 08:42 – 09:34
चन्द्र- 09:34 – 10:26
शनि- 10:26 – 11:18
बृहस्पति- 11:18 – 12:10
मंगल- 12:10 – 13:02
सूर्य- 13:02 – 13:54
शुक्र- 13:54 – 14:46
बुध- 14:46 – 15:38
चन्द्र- 15:38 – 16:30
शनि- 16:30 – 17:22
रात्रि का होरा चक्र
बृहस्पति- 17:22 – 18:31
मंगल- 18:31 – 19:39
सूर्य- 19:39 – 20:47
शुक्र- 20:47 – 21:55
बुध- 21:55 – 23:03
चन्द्र- 23:03 – 24:11
शनि- 24:11 – 25:19
बृहस्पति- 25:19 – 26:27
मंगल- 26:27 – 27:35
सूर्य- 27:35 – 28:43
शुक्र- 28:43 – 29:51
बुध- 29:51 – 30:59
आज 01 दिसंबर 2024 का सभी राशियों का दैनिक राशिफल
1 मेष राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपनी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी नए काम को करना आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी की कही सुनी बातों में आप ना आएं। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है, जो आपको खुशी देगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा। शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – लाल है।
2 वृष राशि :- आज का दिन आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपके ऊपर काम का बौझ अधिक रहेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। संतान को पढ़ाई लिखाई में तरक्की करते देख आपको खुशी होगी, उन्हें कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। आप अपने घर के रेनोवेशन पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – सफेद है।
3 मिथुन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए कुछ कमजोर रहने वाला है। आपको यदि कोई खुशखबरी सुनने को मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। किसी दूर रह रहे परिजन की आपको याद सता सकती है। आपके जीवनसाथी आपके बिजनेस में यदि कोई सलाह देंगे, तो वह आपके खूब काम आएगी। शेयर बाजार मार्केट अथवा सट्टेबाजी में इन्वेस्टमेंट करने वाले लोग किसी एक्सपर्ट की राय से ही आगे बढ़ें, तो बेहतर रहेगा। शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – हरा है।
4 कर्क राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए उधेड़बुन में लगा रहेगा। आप अपने कामों पर पूरा ध्यान देंगे। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। आपको अपने धन को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आप किसी को धन उधार देने से बचें। जीवनसाथी के सामने आपकी कोई गुप्त बात आ सकती है। आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं को लेकर टेंशन बनी रहेगी। शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – श्वेत है।
5 सिंह राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए अपने खर्चों पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपके खर्चे बढ़ेंगे, जो आपकी समस्याओं को बढ़ाएंगे। आपको कार्यक्षेत्र में कोई गलती होने से आपके प्रमोशन पर रोक लग सकती है। आप किसी को धन उधार देने से बचें। ससुराल पक्ष से किसी व्यक्ति से आप कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोलें। परिवार में किसी पूजा पाठ का आयोजन हो सकता है। शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – नारंगी है।
6 कन्या राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। आपकी सेहत भी कुछ कमजोर रहेगी। आपको शारीरिक थकान व टेंशन बेवजह बनी रहेगी, लेकिन आपको अपने बिजनेस की योजनाओं को बहुत ही सोच समझकर आगे बढ़ाना होगा। आपका कोई पुराना डूबा हुआ धन आपको मिलने की संभावना है। आप अपने घर की साज-सज्जा पर भी पूरा ध्यान देंगे। शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – हरा है।
7 तुला राशि :- आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपका जीवनसाथी के बीच प्रेम और गहरा होगा। आप उनके लिए कोई वेकेशन भी प्लान कर सकते हैं। आपको अपनी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देना होगा। यदि आपने कोई काम पूरा नहीं किया, तो माताजी आपसे नाराज हो सकती हैं। आपको कोई पुरस्कार मिलने से खुशी होगी। शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – गुलाबी है।
8 वृश्चिक राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लगेगी। घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपके कामों में यदि कुछ रुकावटें आ गईं थीं, तो वह भी दूर हो सकती हैं। आपका निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी, जिससे आपको अच्छा निर्णय आसानी से ले सकेंगे। आपको अपनी पारिवारिक समस्याओं को दूर करने के लिए बातचीत करनी होगी। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – मैरून है।
9 धनु राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपको अपनी किसी पुरानी गलती को लेकर सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके कुछ नये विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो वह भी उसे आप काफी हद तक उतारने की कोशिश में लगे रहेंगे। बिजनेस के काम को लेकर आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – पीला है।
10 मकर राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए मौजमस्ती भरा रहने वाला है। आप मौज मस्ती में लगे रहेंगे, लेकिन आप किसी अजनबी से कोई जरूरी जानकारी शेयर कर सकते हैं, जो आपकी समस्याओं को बढ़ाएगी। आपने यदि किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी की है, तो उसके जरूरी कागजातों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद आपको मिलने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में कुछ समस्या हो सकती है। शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है।
11 कुंभ राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको किसी बड़े नेता से मिलने का मौका मिलेगा। आपके कामों से आपकी छवि और निखरेगी। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, जिससे आपको कोई समस्या थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। पार्टनरशिप में कोई डील फाइनल हो सकती है, जो आपको खुशी देगी। शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – श्याम है।
12 मीन राशि :- आज का दिन इस राशि के जातकों के लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। बिजनेस में कोई रुके हुए डील फाइनल होने से आपको खुशी होगी। विद्यार्थी इधर-उधर के कामों पर ज्यादा ध्यान लगाएंगे, जिससे उनका पढ़ाई लिखाई से ध्यान भटकेगा। आपको अपने किसी सहयोगी से काम को लेकर मदद लेनी पड़ सकती है। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोग अपने किसी मित्र से मदद ले सकते हैं। शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – पीला है।