Betul Mandi Rates 7 July: कृषि उपज मंडी बैतूल में आज सप्ताह के पहले दिन सोमवार को आवक थोड़ा सुधार हुआ है। लगातार बारिश होने के बावजूद आवक पर कोई असर नहीं हुआ। आज 8919 बोरे की कुल आवक बैतूल मंडी में हुई है। इसके विपरीत शनिवार को 7779 बोरे आवक हुई थी।
आज बैतूल मंडी में सबसे ज्यादा आवक पीले सोयाबीन की 3836 बोरे हुई है। वहीं गेहूं की आवक 3429 बोरे हुई। इनके अलावा चना की 88, मक्का की 540, सरसो की 99, मूंग की 81, उड़द की 10, तुअर की 13 और गुल्ली की 823 बोरे आवक हुई है।

मूंग के भाव में खासा इजाफा (Betul Mandi Rates 7 July)
आज मूंग और गेहूं के भाव में थोड़ा इजाफा हुआ है। शनिवार को जहां मूंग के उच्चतम भाव 7226 रुपये थे वहीं आज इसके उच्चतम भाव 8000 रुपये पर पहुंच गए हैं। इसी तरह गेहूं के उच्चतम भाव आज 2600 रुपये तक पहुंचे हैं। शनिवार को यह 2578 रुपये तक ही जा पाए थे।

तुअर के भाव में भी हुआ सुधार (Betul Mandi Rates 7 July)
इसी तरह तुअर के भाव में भी आज सुधार हुआ है। आज तुअर के उच्चतम भाव 6040 रुपये रहे। वहीं शनिवार को यह 5765 रुपये ही थे। सरसो के भाव आज 6300 रुपये तक पहुंचे। इसके प्रचलित भाव 6000 रुपये और न्यूनतम भाव 5351 रुपये रहे।
चना और उड़द के भाव में गिरावट (Betul Mandi Rates 7 July)
दूसरी ओर कुछ कृषि उपजों के भाव में आज गिरावट भी दर्ज की गई है। चना के उच्चतम भाव आज 5500 रुपये रहे। वहीं शनिवार को यह 5600 रुपये थे। इसी तरह की स्थित उड़द के साथ भी रही। आज उड़द के उच्चतम भाव 6101 रुपये रहे। वहीं शनिवार को यह 6200 रुपये रहे थे।
बैतूल मंडी में 7 जुलाई को आवक और भाव की स्थिति (Betul Mandi Rates 7 July)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.in से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.in