Betul Mandi Price Update: बैतूल जिले में लगातार हो रही बारिश का कृषि उपज मंडी बैतूल में आवक पर जबर्दस्त असर पड़ा है। आज मंगलवार 8 जुलाई को बैतूल मंडी में मात्र 5394 बोरा आवक ही हो सकी है। इससे पहले कल बैतूल मंडी में 8919 बोरे की आवक विभिन्न कृषि उपजों की हुई थी।
आज सबसे ज्यादा आवक पीले सोयाबीन की 3023 बोरे की हुई है। वहीं गेहूं की आवक 1474 बोरे की हुई है। अन्य कृषि उपजों में चना की 66, मक्का की 295, सरसो की 15, मूंग की 6, उड़द की 11 और गुल्ली की आवक 504 बोरे हुई है।

गेहूं के भाव में फिर गिरावट (Betul Mandi Price Update)
आज गेहूं के भाव में एक बार फिर से गिरावट आई है। आज गेहूं के उच्चतम दाम 2578 रुपये तक ही पहुंच सके। कल गेहूं के भाव 2600 रुपये तक पहुंचे थे। इसी तरह चना के भाव भी आज गिरे हैं। आज चना के उच्चतम भाव 5460 रुपये रहे। वहीं कल यह 5500 रुपये रहे थे।
- Read Also: Bride Scam Betul: शादी के बाद बाथरूम जाने के बहाने भागी दुल्हन, युवक के साथ हुई फरार, गिरफ्तार
सोयाबीन के स्थिर रहे भाव (Betul Mandi Price Update)
सोयाबीन के भाव हालांकि स्थिर रहे। सोयाबीन के उच्चतम भाव कल भी 4300 रुपये रहे थे और आज भी इसके भाव 4300 रुपये तक पहुंचे हैं। मक्का के भाव भी आज कम हुए हैं। आज मक्का के उच्चतम भाव 2173 रुपये रहे। वहीं कल यह 2256 रुपये तक गए थे।

सरसो के भाव में भारी गिरावट (Betul Mandi Price Update)
आज सरसो के भाव में कल के मुकाबले भारी गिरावट दर्ज की गई है। आज सरसो के उच्चतम भाव 5900 रुपये तक ही जा पाए। इसके विपरीत कल यह 6300 रुपये तक पहुंचे थे। मूंग के भी यही हाल हुए। आज मूंग के भाव 7500 रुपये तक ही जा पाए। कल यह 8000 रुपये तक गए थे।
- Read Also: Bharat Band 9 July 2025: 9 जुलाई को भारत बंद; बैंक, बीमा, डाक सेवाएं ठप, जानिए क्या रहेगा खुला
उड़द के भी कम हुए रेट (Betul Mandi Price Update)
बैतूल मंडी में आज उड़द के भाव में भी कमी देखी गई है। आज उड़द के उच्चतम भाव 5899 रुपये तक ही जा सके। कल यह 6101 रुपये तक पहुंचे थे। गुल्ली के भाव में आज थोड़ी नजर आई है। आज यह 4508 रुपये तक बिकी। कल इसके उच्चतम भाव 4498 रुपये ही थे। (Betul Mandi Price Update)
बैतूल मंडी में 8 जुलाई को आवक और भाव की स्थिति (Betul Mandi Price Update)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.in से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.in