MP Hot Wave Alert: गर्मी के तीखे बने हुए हैं तेवर, आज पांच जिलों में लू का अलर्ट, तीन में गर्म रहेगी रात

By
On:

MP Hot Wave Alert: मध्यप्रदेश में तापमान के तेवर तीखे बने हुए हैं। शनिवार को फिर अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आज 5 जिलों में लू चलने और 3 जिलों में रात गर्म रहने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। आग उगल रहे सूर्य देव के तेवरों ने प्रदेश वासियों को खासा हलाकान कर रखा है।

मौसम केंद्र भोपाल द्वारा आज रविवार को जारी बुलेटिन में बताया गया है कि शनिवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान सीधी और शिवपुरी में दर्ज किया गया। इनके अलावा सागर व नर्मदापुरम में 42.8, मंडला और खजुराहो में 42.6, छतरपुर के नौगांव में 42.5, दमोह व गुना में 42.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा भी कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है।

यहां 40 डिग्री से ऊपर रहा तापमान (MP Hot Wave Alert)

इनमें ग्वालियर में 41.4, टीकमगढ़ में 42, भोपाल में 41.2, रायसेन में 41.8, नरसिंहपुर में 40, उमरिया में 42.3, शहडोल में 40.8, जबलपुर में 41.7, बैतूल में 40.5, छिंदवाड़ा में 40.2, सिवनी में 40.6, खंडवा में 41.5, खरगौन में 41.6, धार में 41.1, रतलाम में 41.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान की यह रही स्थिति (MP Hot Wave Alert)

प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान बड़वानी के तालुन में 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा शहडोल के कल्याणपुर में 21.2, बालाघाट के मलाजखंड और पचमढ़ी में 22.2, अमरकंटक और उज्जैन में 22.7 तथा शाजापुर के गिरवर में 22.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों तक तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। इसके बाद तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।

शहडोल में दर्ज की गई बारिश (MP Hot Wave Alert)

भीषण गर्मी के बीच शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई। बेनीबारी में 14.2 और अमरकंटक में 7 मिलीमीटर बारिश हुई। अनूपपुर में 43 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चली वहीं वज्रपात भी कुछ स्थानों पर हुआ। सीधी में लू चली वहीं शिवपुरी में तीव्र लू का असर रहा।

आज इन जिलों में चलेगी लू (MP Hot Wave Alert)

मौसम विभाग के अनुसार रविवार को प्रदेश के 5 जिले हीट वेव मतलब लू की चपेट में रहेंगे। यह जिले हैं रतलाम, गुना, सागर, दमोह और सीधी। इसके अलावा ग्वालियर, शिवपुरी और मंडला में रात बेहद गर्म रहेगी। गौरतलब है कि राजस्थान और गुजरात से आ रही गर्म हवाओं के कारण प्रदेश में प्रचंड गर्मी पड़ रही है।

यहां देखें मौसम विभाग द्वारा जारी वीडियो बुलेटिन… (MP Hot Wave Alert)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

अन्य खबरें

Leave a Comment