MP Employee News: मप्र के हजारों संविदा कर्मचारियों पर लटक रही तलवार, कार्रवाई के आदेश हुए जारी

By
On:

MP Employee News: मध्यप्रदेश में हजारों संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई की तलवार लटक रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश के मिशन संचालक ने अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे इन कर्मचारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने के आदेश जारी कर दिए हैं। दूसरी ओर कर्मचारी अपनी मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने की ठान चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा संविदा नीति 2023 का लाभ पूरी तरह से न देने और सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश की अवहेलना करने के विरोध में 22 अप्रैल 2025 से प्रदेश भर के लगभग 30 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं। आंदोलन के अगले चरण में क्रमिक भूख हड़ताल की जाएगी। इसमें प्रत्येक जिले में दो साथी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे। प्रदेश संघ के अगले आदेश तक यह क्रम चलता रहेगा। (MP Employee News)

सोमवार से भोपाल भरो आंदोलन (MP Employee News)

28 अप्रैल से भोपाल भरो आंदोलन की तैयारियां भी प्रारंभ हैं। इसके तहत प्रत्येक जिले से कर्मचारियों को पूर्ण रूप से संघ द्वारा निर्धारित दिनांक पर भोपाल लाने की योजना तैयार की जा रही है।

संघ पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि सरकार द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री के घोषणा अनुसार और संविदा नीति 2023 के तहत वादा किया गया लाभ संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को नहीं दिया गया है। उल्टा उनकी सुविधाओं में कटौती कर दी गई है, जिससे कर्मचारियों में गहरा आक्रोश है। (MP Employee News)

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित (MP Employee News)

हड़ताल के कारण प्रदेश भर की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। टीकाकरण कार्यक्रम ठप हो गया है। गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांचें नहीं हो पा रही हैं। एनआरसी और एसएनसीयू के कार्य प्रभावित हैं।

एनसीडी के तहत आने वाले मरीजों के बीपी और शुगर की जांच भी नहीं हो पा रही है, जिससे मरीज और वृद्धजन परेशान हो रहे हैं। इसके अलावा टीबी और मलेरिया जैसी बीमारियों की जांचें भी प्रभावित हुई हैं। पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य शिविरों और राष्ट्रीय कार्यक्रमों पर भी हड़ताल का व्यापक असर देखा जा रहा है। (MP Employee News)

सरकार ने की कार्रवाई की तैयारी (MP Employee News)

इन्हीं कारणों से सरकार ने अब सख्त रूख अपनाया है। इस संबंध में मिशन संचालक ने सभी कलेक्टरों, सीएमएचओ और सिविल सर्जनों को पत्र लिख कर हड़ताल में शामिल संविदा कर्मचारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने को कहा है। यह कार्रवाई उन कर्मचारियों पर की जाएगी जो कि हड़ताल में शामिल हुए हैं। (MP Employee News)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Uttam Malviya

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

सुझाव,शिकायत के लिए हमसे संपर्क करे - betulupdate@gmail.com

Leave a Comment