IAS Promotion MP: मध्यप्रदेश में मोहन सरकार ने नए साल से ठीक पहले आईएएस अफसरों को बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश सरकार ने 29 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रवर श्रेणी वेतनमान रुपये 123100-215900 (पे मेट्रिक्स-13) में पदोन्नत किया है।
इनमें आवंटन वर्ष 2011 के शेष रहे 1 और आवंटन वर्ष 2012 के 28 आईएएस अफसर शामिल हैं। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने सोमवार को यह आदेश जारी कर दिए हैं। यह पदोन्नति आदेश 01 जनवरी 2025 से प्रभावी होंगे।
इसके अलावा भारतीय प्रशासनिक सेवा के आवंटन वर्ष 2016 के 26 अधिकारियों को 9 वर्ष की सेवा पूर्ण कर लेने के फलस्वरूप उन्हें 1 जनवरी 2025 से भारतीय प्रशासनिक सेवा (वेतन) नियमावली, 2016 के नियम-3 के अंतर्गत कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड रुपये 78800-209200 (पे मेट्रिक्स-12) स्वीकृत किया गया है। यह आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
नीचे देखें पदोन्नत हुए आईएएस अफसरों और कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड पे प्राप्त करने वाले आईएएस अफसरों की सूची…




